Posts

उम्मीदें साथ में जो है तो फिर क्या पाना मुश्किल है

Image
उम्मीदें साथ में जो है तो,  फिर क्या पाना मुश्किल है,  ख्वाइशें दिल में जो है,  फिर क्या मिलना मुश्किल है,  सकारात्मक सोच के साथ,  जो जिंदगी आगे कदम रखती है,  मेहनत के साथ जो जिंदगी आगे बढ़ती है,  दुनियाँ में किस्मत बदलना ,  फिर क्या मुश्किल है  l इरादों में मजबूती अगर  रखते हो ऐ नौजवान,  जीवन की  मुश्किलों का सामना,  बखूबी कर सकते हो यहाँ,  कोई साथ देता है जहान में,  तो बहुत ही अच्छा है,  वरना अकेले ही दुनियाँ  बदल सकते हो यहाँ,  मन ये तुम्हारा  एक ऐसा जादूगर है,  जिससे जीवन की  हरेक जंग को  जीतना मुमकिन है  l जो चाहते अगर हो, इस दुनियाँ में खुश रहना,  औरों से अपेक्षा  करना छोड़ दीजिए,  जो चाहते अगर हो,  औरों को खुश करना,  औरों की उपेक्षा  करना छोड़ दीजिए,  लालच को दुनियाँ में,  जिसने छोड़ दिया है,  कर्मों का जिसने हरदम  सहारा लिया है,  उसके लिए तो हरेक मंजिल पाना मुमकिन है  l जब एक हाथ से, दूजा हाथ मिले तो त...

कभी सोचो, क्या खोया, क्या पाया

Image
कभी सोचो, क्या खोया,  क्या पाया, इस दुनियाँ में,  कभी सोचो, क्या चाहा,  क्या मिला, इस दुनियाँ से,  जिंदगी सँवारने से,  और संवरती है,  जिंदगी प्यार करने से,  और प्यारी बनती है, किस्मत खराब नही होती,  कभी किसी की,  जिंदगी आगे बढ़ने से, और चमकती है l मन में जब कोई उमंग ही नही, तो जीवन में कोई आनंद नही, जब मन ये मरा मरा सा है,  तो जीवन में कोई रस नही,  जब मन ये जिंदा दिखता है,  तो जीवन में हलचल हुई,  जब जीवन प्रगति पथ पर है,  तो हर पल आगे बढ़ने की  ताकत मिलती है  l चल पड़े हैं कदम उस तरफ,  जहाँ प्यार की सौग़ातें हैं,  कुछ सोचकर रुक गए तो,  बिना सोचे फिर आगे बढ़े हैं,  इस व्यस्त संसार में,  चिंताओं के बाजार में,  क्या मिला, क्या खो गया है,  क्या चाहा था,  क्या नही मिल सका है,  सोच अगर सही रही है,  फिर जीवन में  खुशियाँ ही खुशियाँ है  l जब हर पल को  जीया ही नही, तो समझो दुनियाँ में  रहा ही नही, जब जीवन को  जीया ही नही,  फिर जीवन से...

आज ज्ञान की जरूरत है

Image
आज ज्ञान की जरूरत है,  विज्ञान की जरूरत है,  शिक्षित हो जाए हर बच्चा,  शिक्षक की जरूरत है,  जब पढ़ने की इच्छा होगी,  जब सीखने की चाहत होगी,  फिर कुछ करने की इच्छा होगी,  पढ़ लिखकर कामयाब बने,  आगे बढ़ने की जरूरत है  l बचपन जब शिक्षित होगा,  फिर कामयाबी कदम चूमेगी,  बचपन जब सही दिशा में होगा,  फिर जीवन के कष्ट मिटेंगें,  हाथ जब मजबूत बनेंगें,  आमदन के साधन बदेगें,  जीने की दुख तकलीफे मिटेगी,  सुखमय सब जीवन होंगें दुनियाँ के संग आगे बढे,  अब उत्थान की जरूरत है  l जब शिक्षा का प्रसार होगा,  कुरीतियों से नाता टूटेगा,  छूटेंगें फिर मन के संसय,  टूटेंगें फिर झूठे संसय,  बुद्धि वहाँ टिकत्ती है जहाँ पर,  सत्य की मौजूदगी है,  जीवन पथ आसान बने,  जागरूक होने की जरूरत है l शिक्षा हासिल करना तो,  हर बच्चे का अधिकार है,  जीवन को खुशहाल बनाना,  हर इंसान का कृतव्य है,  पढ़ लिख कर समझदार बने,  दुनियाँ में परम ज्ञान की जरूरत है l Thank you. 

छोटी सी जिंदगी है ये

Image
छोटी सी जिंदगी है ये,  खूबसूरत जिंदगी है ये,  सागर जैसी,  जिंदगी है ये,  आसमान जैसी  जिंदगी है ये,  जब तक रहें,  यहाँ खुश रहें,  गम जहान के,  छोड़कर जीयें,  किस बात का  अहंकार करे,  सबकी एक जैसी,  जिंदगी है ये  l ना जाने इस जहान से, कब चलना हो जाए,  पता नही किस समय,  शरीर साथ छोड़ जाए,  जब तक रहे इस जहान में,  औरों के दुख सुख में शामिल होते जाए l सच तो एक यही है,  सबको यहाँ से जाना है,  भलाई के काम जो  जग में किए ना,  तो रब को क्या  मुँह दिखाना है,  वक्त की कीमत  नही जो समझी,  फिर बाद में पछताना है,  इस दुनियाँ में रहकर के,  प्यार से घर संसार बनाए  l Thank you. 

हमें खुद को बदलना है

Image
हमें खुद को बदलना है,  अपनी आदतें बदलना है,  हर दिन कुछ नया सोचना है,  हर दिन कुछ नया करना है,  बेवजह की चिंताओं से,  खुद को दूर रखना है,  अपने मन को साफ करके,  साफ दिल को करना है,  हमें जीवन को बदलना है l किसी के बारे में सोचने से अच्छा है,  क्यूँ ना खुद के  काम को सँवारा जाए, समय मिला जो  इस जीवन में,  समय को गँवाया जाए,  मन अगर आजाद है तो जीवन में आजादी है,  मन बंधा जो इस दुनियाँ से,  फिर काहे की आजादी है,  बहुत खूबसूरत ये जिंदगी है,  इसमें प्यार के रंग भरना है  l सोच सही अगर हो जाए तो,  फिर जीवन ये खुशहाल है,  नजर सही जो हो जाए तो देखने का नजरिया बेमिशाल है,  चल पड़े जो कदम अगर तो मंजिल पर भी पहुँच जायेंगें,  सपने देख रहें हैं तो फिर सपने पूरे भी हो जायेंगें,  खुशनसीब ये जिंदगी है,  हर हाल में खुश रहना है  l कौन क्या यहाँ सोचता है,  इस बात की क्यूँ फिक्र करें,  ये जिंदगी हमारी है,  क्यूँ नहीं इसे भरपूर जीयें,  जो भी करना चाहते है,  क्य...

यह कोई जरूरी तो नही कि

Image
यह कोई जरूरी तो नही कि हमारी कही हर बात, लोगो को पसंद आए,  या हमारी कोई भी बात  पसन्द नही आए,  लेकिन जो सच्ची और अच्छी बात जरूर पसन्द आती है,  दुनियाँ में किए गए भलाई के काम जरूर पसन्द आते हैं,  अपने लिए तो सब करते है,  इंसान तो वही है जो दूसरों के लिए कार्य करते है,  अपने लिए तो सभी जीते हैं,  इंसान तो वही है  जो दूसरों के लिए जीते हैं,  यह कोई जरूरी तो नही कि हरदम सफल हो जाए,  कभी कभी असफलता भी  हाथ लग जाती है  l विचार करने की बात है  कि आज हमारे लिए  क्या महत्वपूर्ण है,  सोचने की बात है कि आज हमारे लिए  कौन महत्वपूर्ण हैं,  कैसे हम अपने  रास्ते आसान बनाते हैं,  कैसे हम जीवन को  खास बनाते हैं,  अपने आसपास  कैसा माहौल बनाते हैं,  अपने मन को  कैसे समझा पाते हैं,  जो मिला क्या  उसमें खुश हो पाते हैं,  मंथन है ये जीवन,  इस जीवन क्या  हासिल कर पाते हैं  l आप अगर खुश है  तो जहान ये खुश नजर आयेगा,  आपकी खुशी में शामिल हर इंसान नज...

खुशी में भी मुस्कुराओ

Image
खुशी में भी मुस्कुराओ, गम में भी मुस्कुराओ,  जिंदगी ये छोटी सी है,  हर पल मुस्कुराओ,  क्या मिलता है, क्या जाता है,  जीवन में कौन आता है,  जीवन से कौन जाता है,  क्या खोया है, क्या पाया है,  पिछली हर बात भूल जाओ  l जिसने जिंदगी को जीया है,  उसने अलविदा हर गम किया है,  कुछ मन में खुशी रहती है,  कुछ दिल में खुशी रहती है,  कुछ अपनों की खुशी रहती है,  कुछ औरों की खुशी रहती है,  कुछ आगे बढ़ने की खुशी रहती है,  कुछ जिंदगी जीने की खुशी रहती है,  दुनियाँ में खुश रहना है तो,  मन को मत उलझाओ  l किसी से अपेक्षा  करने का कोई फायदा नही,  किसी की उपेक्षा करने का कोई फायदा नही,  अपना जीवन अपनी मर्जी से जीयो,  अपनी मर्जी से सब काम करो,  जीवन सुंदर बनाने की खातिर,  हर एक कदम बढ़ाओ  l Thank you. 

कल को जो भूल गया

Image
कल को जो भूल गया,  वो ही फिर आगे बढ़ा है,  तकलीफे जो भूल गया है,  वो ही फिर कुछ कर सका है,  माना आज के सफर में ,  कुछ तकलीफे है,  माना आज मिली है,  कुछ गम की सौग़ातें,  जिसने आज कोअपना लिया,  वो ही फिर सुखी है  l दुनियाँ में आज जिसने,  खुद को संभाल लिया है,  दुनियाँ में जिसने खुद को,  पहचान लिया है,  जिसने आज के पल को जीना सीख लिया है,  जिसने अपने मन को काबू में रखना सीख लिया,  जिसने खुद पर  विश्वास करना सीख लिया,  वो ही फिर मंजिल की तरफ बढ़ा है  l हरदम सोचने से अच्छा है,  काम कुछ किया जाए,  बेवजह परेशान रहने से अच्छा है,  क्यूँ नही जिंदगी को  खूबसूरत बनाया जाए,  सपनों के पीछे दौड़ने से अच्छा है,  कुछ प्रयास किए जाए,  जिसने चाहतों में  रंग भरना सीख लिया,  वो ही फिर से जिंदा हुआ है  l कभी चल पड़े, कभी रुक गए,  फिर आगे आगे बढ़ते गए,  कभी राहों में मुश्किल आई,  फिर भी कदम बढ़ते रहे,  जिंदगी का काम चलते रहना,  हर ...

चल पड़े कदम उस तरफ

Image
चल पड़े कदम उस तरफ,  जहाँ प्यार की बहार हो,  रहे उस जगह पर,  जहाँ खुशियों का घर संसार हो, कुछ सोचकर मन मुड़ जाए,  कुछ देखकर मन रुक जाए,  चल पड़े कदम उस तरफ,  जहाँ खुशियाँ बेशुमार हो  l चेहरे पे हँसी बिखरती रहे,  मन में खुशी थिरकती रहे,  आशाएँ मन में भरपूर हो,  आँखों में रब का नूर हो,  जिंदा यहाँ बनकर रहे, हर पल को यहाँ जीते रहे, चल पड़े कदम उस तरफ, प्रकृति की बहार हो  l कोई साथ में है तो अच्छा है,  कोई पास में है तो अच्छा है,  कोई दूर है पर लगे दूर नही,  कोई दिल से लगे दूर नही,  कोई ख्वाबों में फिर आन बसे,  कोई अपना सा लगने लगे,  चले कदम उस तरफ,  जहाँ जन्नत सी बहार हो  l जिंदगी को आसान बनाना,  हर इंसान का कर्तव्य है,  मंजिल को करीब लाना,  हर इंसान का कर्तव्य है,  जिंदगी खूबसूरत बने,  जिंदगी में सबको खुशियाँ मिले,  चले कदम उस तरफ,  जहाँ प्रेम का संसार हो  l Thank you. 

तुम जैसे दिखाई देते हो तो वही अच्छा है

Image
तुम जैसे दिखाई देते हो,  तो वही अच्छा है,  अपने आप को बहुत ज्यादा खुश  दिखाने का कोई फायदा नही है,  जैसा आपका मन है, वैसे ही रहोगे,  जैसा आपका दिल है, वैसे ही रहोगे,  ना किसी से कुछ चाहत हो,  ना किसी की कोई चाहत हो,  ना मन में कोई भय हो,  ना मन में कोई घबराहट हो,  यहाँ जो भी मिले, वही अच्छा है  l जो ख्वाब मन में नही तो फिर क्या जीने का मजा है,  जो प्यार दिल में नही तो फिर क्या जीने का मजा है,  जो खुशी जीवन में नही तो  फिर जीने का क्या मजा है,  जो कोई अपना सा लगे,  यहाँ वही अच्छा है  l कल क्या हुआ, कल क्या होगा,  इस बात को याद करने का कोई फायदा नही है,  कल जीवन कैसा था,  कल जीवन कैसा होगा,  मन को परेशान करने का कोई फायदा नही है,  आज तो अपना है,  कल तो एक सपना है, कल को भुला दे, आज में जीयें,  दिल में खुशी,  चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाए तो अच्छा है  l इस जीवन में जिसने, प्यार से रहना सीख लिया,  इस दुनियाँ में जिसने,  खुश रहना सीख लिया,  मन बदले...

कभी परेशान नही होना

Image
छोटी छोटी मुश्किलें देखकर,  कभी परेशान नही होना,  जीवन तो दुख सुख का संगम है,  जीवन हर पल नया है,  जो पल चला गया,  वह मुड़कर आता नही है,  खुशियों का दरवाजा,  जीवन में बंद होता नही है,  यहाँ सब ठीक हो सकता है,  इस बात से हैरान नही होना  l आँखें अगर सपने देखती है तो,  क्या बुरा करती है,  मन अगर अच्छा सोचता है,  तो क्या बुरा करता है,  जीवन में कुछ घटनाएं,  घट ही जाती है,  जीवन हरदम सही चले,  यह जरूरी तो नही,  जीवन में कोई मुश्किल नही आए,  यह जरूरी तो नही,  जीवन में कभी लाभ होता है,  कभी हानि हो जाती है,  कभी मंजिल मिल जाती है,  तो कभी दूर हो जाती है,  जिंदगी साथ देती है,  इससे नाराज नही होना  l कोई नाराज दिखता है तो उसे मना लीजिए,  कोई अपना दिखता है तो उसे अपना लीजिए,  हरदम हर किसी से बेरूखी अच्छी नही होती, सबको दुनियाँ में रहना है,  दुश्मनी अच्छी नही होती,  प्यार की राहें मिल जाए,  प्यार की मंजिल मिल जाए,  चाहतें अधूरी रखनी भी...

तू ही जाने, तू ही देखे

Image
तू ही जाने, तू ही देखे,  तू ही सुनता है सब,  तू ही मुझमें,  तू ही सबमें बसता है रब,  तू ही मेरा, तू ही सबका,  तू ही सारे जग का है रब,  तू ही समझे, तू समझाए,  तेरी खुशियाँ है सब  l तू ही धरती में, तू ही अम्बर में,  सब ओर है तू ही तू,  सब करता है, तू ही करवाता,  तेरे ही खेल है सब,  ये जीवन तूने दिया है,  तन, मन, धन सब कुछ दिया है,  क्या होगा इस दुनियाँ का,  तू ही जाने है रब  l तू मुश्किल में साथ है देता,  तू ही जीने की हिम्मत देता,  तेरी दया है जो दुनियाँ पर,  तो जहान ये रोशन होता,  तू ही अमीरी में, तू ही गरीबी में,  हर घर पे खुशियाँ बरसाता,  सबको देता तू शक्ति,  वरना यहाँ कोई नही जी पाता,  तेरी ही चाहत से,  जग में है खुशियाँ सब  l हे ईश्वर तू ही जाने,  अपनी बनाई दुनियाँ को,  हे मालिक तू ही देखे,  अपनी सारी सृष्टि को,  तू है तो दुनियाँ में,  चैन और सुकून है,  तू है तो दुनियाँ में, स्वस्थ तन मन है,  तू जीता जग में,  तू ही ...

कुछ बात तो है जिंदगी में

Image
कुछ बात तो है जिंदगी में,  जो निराश नही होने देती,  कुछ बात तो है जिंदगी में,  जो आगे ही आगे बढ़ती है,  शुक्र है रब का, जो जिंदगी, खुशियाँ देती है,  शुक्र है रब का, जो जिंदगी, उदास नही होने देती  l किस की खातिर है जिंदगी,  क्यूँ इस जहान में आए है,  कौन अपना, कौन पराया,  किसके लिए, जग भुलाए हैं,  क्या कहे, क्या ना कहे,  क्या सुने, क्या ना सुने,  जिंदगी खामोश रहकर भी,  सब कुछ सहती है  l अगर दया ईश्वर की ना होती,  तो दुनियाँ में जीना दुभर हो जाता,  अगर कृपा ईश्वर की ना होती,  तो दुनियाँ में कदम डगमगा जाते,  जो याद वो रब रहता है,  तो दुनियाँ में शुकून है,  जो मेहरबान वो रब है,  जो जिंदगी ये महफूज है,  शुक्र है रब का जो जिंदगी,  परेशान नही रहती है  l सदा सहारा उसका ही,  जहान में दिखता है, उसकी नजरें इनायत है,  तो हर कोई प्यारा दिखता है,  दिखाए राह वही सबको,  वही मंजिल से मिला देता है,  उससे ही ये जिंदगी,  इसकी ही चाहत रहती है  l Thank you....

जीवन तो मन पर निर्भर है

Image
कैसा है जीवन, कैसा रहेगा,  जीवन तो, मन पर निर्भर है, जैसा मन, वैसा है जीवन,  जीवन तो, मन से अग्रसर है,  मन खुश है तो,  जीवन मे खुशियाँ,  मन उदास है तो,  जीवन नही बढ़िया,  मन हारे तो हार है,  मन जीते तो जीत है,  मन को जिसने संभाल लिया,  उसका जीवन जन्नत है  l मन तो है आजाद पंछी,  जो हर पल उड़ता रहता है,  चैन नही पल भर है इसको,  मंजिल ढूंढता रहता है,  कुछ मिले या ना मिले पर,  आशा हरदम रखता है,  निराश होना नही आता इसको,  दूर दूर देखता रहता है,  मन देता रहता है शक्ति पर कभी कमजोर भी कर देता है,  मुश्किलें भी हट जाती है,  मन जो रहता उन्नत है  l तन चाहे थक जाता है पर,  मन कभी थकता नही है,  परेशान मन जब होने लगता,  जब चिंता करने लग जाता है,  कुछ खुशी और गम का,  ये जीवन तो संगम है,  रास्ते भी मिल जाते हैं,  जब मन ये होता रोशन है  l इस मन मे खुशी रहे सदा,  जीवन में हँसी रहे सदा,  छूटे सब झूठे भ्रम मन के,  मिट जाए सारे दर्द तन के,...

ये जिंदगी चलती रहती है

Image
ये जिंदगी चलती रहती है,  ये आगे बढ़ती रहती है,  कोई साथ चले तो अच्छा है,  वरना रास्ता तय करती रहती है,  कभी अकेले का सफर है,  कभी संग में कोई हमसफर है,  कभी जिंदगी कमाल दिखती है,  कभी जिंदगी बेमिशाल दिखती है,  कभी खामोश सी ये लगती,  कभी ख्वाब देखती रहती है  l चाहे आप साथ चलो या ना चलो,  चाहे आप आगे बढ़ो या ना बढ़ो,  इस जिंदगी का काम तो चलते रहना,  जिंदगी का काम तो आगे बढ़ते रहना,  चाहे दुख हो चाहे सुख हो,  चाहे गम हो चाहे खुशी हो,  जब तक वक्त पास है इसके,  ये कुछ ना कुछ करती रहती है  l मुश्किलें भी हटती रहती है, चाहतें भी बढ़ती रहती है,  कुछ मिलता, कुछ खो जाता है,  ये जिंदगी रंग रूप बदलती रहती है,  जीते जाएँ इस जहान में,  जब तक तन में ताकत है,  उम्र की सीढ़ी चढ़ते रहते,  जब तक पास में साँसें हैं,  मिलती रहती है खुशियाँ भी,  जिंदगी ख्वाब पूरे करती रहती है  l कदम भी बढ़ते रहते है,  हाथ कुछ करते रहते हैं,  कभी नाकामी मिलती है, कभी कामयाबी मिलती है...