This life will not come again
ऐसी जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,
ये जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,
बेफिक्र होकर आज तू जी ले,
चिंता छोड़कर आज को जी ले,
ऐसा समय मिले ना दोबारा l
खुद का ख्याल खुद रखना सीखो,
खुद को ठीक खुद रखना सीखो,
हरदम कौन किसी का ख्याल रख पाता,
सब अपनी परेशानियों से लड़ते फिरते,
ऐसी किस्मत ना मिले दोबारा l
जिसने मन को ठीक है रखा,
उसने खुद को ठीक है रखा,
समय पे खाना, समय पे पीना,
चलना फिरना और स्वस्थ रहना,
छोड़ें सारी मन की दुविधा,
ऐसा जीवन ना मिले प्यारा l
Comments