Today talk about now

अब तो अब की बात करो, 

बस इस पल की बात करो, 

कल क्या हुआ क्या फिक्र करें, 

कल क्या होगा देखा जाएगा, 

अब तो खुशियों का साथ करो l


मत भूलो कि जिंदगी थोड़ी है, 

मत भूलो खुशियाँ थोड़ी है, 

कुछ अपने लिए जीना हो, 

कुछ अपनों के लिए जीना हो, 

कुछ औरों पर विश्वास करो l


चाहत तो मन में बसती है, 

प्यार तो मन में बसता है, 

कुछ हवा प्यार की चलती है, 

कुछ जिंदगी रंग बदलती है, 

अब तो खुद पर विश्वास करो l



Comments

Popular posts from this blog

Why I am here