This is a Life
क्या है ये जिंदगी,
कैसी है ये जिंदगी,
किस हाल में है जिंदगी,
क्या चाहती है जिंदगी l
जिंदगी तो है एक पहेली,
जिसको सुलझाना मुश्किल है,
जिंदगी के है ख्वाब अनेकों,
जिनको पूरा करना मुश्किल है,
जिंदगी के इस सफर मे,
कैसे चलती है ये जिंदगी l
और रोशनी हो जीने में,
कि राह कोई तो दिख जाए,
मंजिल क्या है इस जीवन की,
कुछ तो पता चल जाए,
भटकना बन्द हो जाए जीवन का,
सुकून भरी हो जिंदगी l
अपनों का अगर साथ हो तो
जिंदगी सुहानी है,
कुछ दोस्त अपने बन जाते,
कुछ अपने दोस्त बन जाते,
अपनों के कारण ही तो
खुशियों भरी हुई जिंदगी l

Comments
Post a Comment