Something do like this
कुछ काम जहान में ऐसे हो,
कि कोई हमारे बाद में भी याद करे,
हर कोई अपना दिखे यहाँ,
और मदद किसी की हो जाए,
कुछ सोच जहान में ऐसी हो,
कि भला किसी का हो जाए l
अपने लिए तो सब जीते,
किसी की खातिर जीना हो जाए,
कोई याद करे तो अच्छा के लिए,
यहाँ सुख का जीवन हो जाए l
क्यूँ किसी की कमियाँ देखे,
क्यूँ ना अपनी कमियाँ देखे,
सुधार सके जो खुद को अगर,
फिर तो ये जन्नत जीवन हो जाए l
सुख सुविधाएं पैदा हो जीने के लिए,
अन्न धन पैदा हो जीने के लिए,
सब राग द्वेष लालच छोड़ें,
तो मुश्किलें भी हल हो जाए l

Comments
Post a Comment