कभी मन को आराम दो

कभी मन को आराम दो, 
कभी तन को आराम दो, 
कभी तो मन की प्यास हटे, 
कभी तो तन के दर्द मिटे, 
कभी तो जीवन खास बने, 
कभी तो मंजिल पास मिले, 
कभी तो चिंताओं को दूर करो  l

जब मन पूर्ण हो जाता है, 
जब चाँद सा मन खिल जाता है, 
फिर जीने का आनंद आता है, 
जब मन किसी काम में लग जाता है, 
जब एक दिशा में चलता जाता है, 
फिर किस्मत को बुलन्द करो  l

जो सीख लिया, क्या काफी है, 
जो कर लिया, क्या काफी है, 
जो मंजिल को पहचान लिया, 
फिर क्या करना यहाँ बाकी है, 
जो सोच लिया, क्या उसे पाना है, 
फिर मुश्किलों को दूर करो  l



Thank You. 

Comments

Popular Posts