हे मेरे ईश्वर, हे मेरे दाता

हे मेरे ईश्वर, हे मेरे दाता, 
हे मेरे गोविंद, हे विश्वविधाता, 
अंतर्यामी, सबके स्वामी, 
पारबरहम प्रभुजी, परमसुखधामी, 
दया करो, हे आनंददाता  l

परमसुखकारी, सर्वहितकारी, 
सृष्टि के मालिक, सर्वशुभकारी, 
पावन प्रभुजी, नाम तुम्हारा, 
कष्ट हरे, प्रभुजी, नाम तुम्हारा, 
कृपा करो, हे भाग्यविधाता  l

तुम सब जानो, देख रहे सब, 
सबके करतब, देख रहे सब, 
फिर भी तुम, कल्याण ही करते, 
जगत में तुम ही, खुशियाँ भरते, 
दया करो, हे विश्व पे दाता l


Thank You. 

Comments

Popular Posts