मैं किसके लिए क्या करता हूँ
मैं किसके लिए क्या करता हूँ,
मैं खुद लिए क्या करता हूँ,
लगता है मैं जो कुछ भी करता हूँ,
शायद किसी की खुशी के लिए,
सब करता हूँ,
जैसे ये जीवन है,
किसी की खुशी के लिए l
कुछ ख्वाब मेरे मन में हैं,
कुछ सपने मेरे मन में हैं,
कुछ करने की ख्वाईश है,
कुछ पाने की चाहत है,
जो मिल गया, क्या काफी नही,
क्या रह गया, जो पाना यहीं,
जैसे ये दुनियाँ है मेरे लिए l
कुछ मुस्कुराहटें, बिखेरता चल,
कुछ हँसी दुनियाँ में, फैलाता चल,
कुछ अपनों के संग, हैंसले पगले,
कुछ औरों के गम बाँटले पगले,
जैसे मेरा ये जीवन है, औरों के लिए l
Thank You.

Comments
Post a Comment