मेरे गोविंद, मालिक प्रभु मेरे गोविंद
मेरे गोविंद, मालिक प्रभु मेरे गोविंद,
गोविंद, दाता प्रभु मेरे गोविंद,
तू ही तो सबका ख़ुदा,
मेरे गोविंद, पर्मेश्वर मेरे गोविंद,
तू ही तो सबमें बसा,
मेरे ईश्वर, परमात्मा, मेरे पर्मेश्वर,
तूने ही जहान ये रचा l
तुझसे है प्रीति, तो खुशियाँ अनेकों,
लगन है तुझसे, तो मुस्कुराहट अनेकों,
जीवन में जैसे सब मिल गया है,
तुम हो अपने, जहान ये अपना हुआ है,
तेरी कृपा से जहान ये चला l
तेरे ही ख्यालों में बीते अब ये जिंदगानी,
तेरी चाहत करके ही ये जिंदगी लगे सुहानी,
हे परमात्मा, हे जगदात्मा, हे पारबृहम, हे पर्मेश्वर,
सब करन, करावन वाले आप है, हे सारे जहान के ईश्वर,
हे नारायण, हे श्रीहरि, दीनदयालु परमात्मा,
तेरी खुशियाँ पाने को मेरा मन लालायित हुआ l
Thank You.

Comments