कुछ कदम चले तो


कुछ कदम चले तो, 
आगे बढ़ने की इच्छा हुई, 
कुछ ख्वाइशें जगी तो, 
और जीने की इच्छा हुई, 
ये जिंदगी मिली है तो
कुछ सपने पूरे किये जाएँ, 
इस जिंदगी के अब तो
कुछ ख्वाब पूरे किये जाएँ, 
नई मन में सोच जगी तो
कुछ नया करने की इच्छा हुई l

दुनियाँ के काम तो चलते हैं, 
चलते जा रहे, 
जिंदगी के काम तो होते हैं, 
होते जा रहे, 
लेकिन जीने में, 
आनंद तो तभी आता है, 
जब अपनी मर्जी से 
नया कुछ किया जाए, 
दिल में चाह जगी है तो, 
कुछ नया पाने की इच्छा हुई l

जीवन तो खुशियों भरा है, 
फिर क्यों ये लगे भार सा, 
जीवन तो चाहत भरा है, 
फिर क्यों ये लगे सवाल सा, 
जीवन के सफर में, 
मुस्कुराहट चेहरे पर आ जाए, 
कुछ हँसी-मजाक में, 
ये जिंदगी गुजरती जाए,
मन में रोशनी हुई तो
नया जहान बनाने की इच्छा हुई l


Thank You. 

Comments

Popular Posts