कुछ समय अपने लिए भी निकालो
कुछ समय अपने लिए भी निकालो,
सारा समय दुनियाँ पर मत लुटाओ,
दुनियाँ के काम बहुत किये हैं,
दुनियाँ के लिए बहुत जीयें हैं,
कुछ समय खुद के लिए भी निकालो l
क्या अच्छा, क्या बुरा है, तुम्हारे लिए,
क्या फायदेमंद है,
क्या नुकसानदायक है तुम्हारे लिए,
दुनियाँ की तो बेहद फिक्र की है,
अपनी कुछ खबर ही नही है,
कुछ अपना भी तो जीवन सँवारो l
जो बोया, वो ही मिलेगा,
जो खोया, क्या वापस मिलेगा,
हार-जीत का जीवन है ये,
हार के क्या वापिस मिलेगा,
उलझन मन की दूर करो,
अब किस्मत अपनी सँवारो l
Thank You.

Comments