गुमसुम सी चुपचाप सी




गुमसुम सी चुपचाप सी, 
चलती है ये जिंदगी, 
शांत सी खामोश सी, 
आगे बढ़ती है ये जिंदगी l

बेवजह की बातों में, 
उलझना इसका काम नही, 
इस दुनियाँ की बातों में, 
फँसना इसका काम नही, 
अपने ही ख्यालों में, 
घूमती है ये जिंदगी l

कौन क्या कहता है इसको, 
इसकी कोई फिक्र नही, 
इसकी क्या मंजिल है यहाँ पर, 
जान लेती है यही, 
अमन तेरी खूबसूरत,
चाहत है ये जिंदगी l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here