ये मन खुद को खुद ही ठीक करता है
ये मन खुद को खुद ही ठीक करता है,
ये तन खुद को खुद ही ठीक करता है,
छोटी-छोटी परेशानियाँ जीवन की,
ये तन खुद को खुद ही ठीक करता है,
छोटी-छोटी परेशानियाँ जीवन की,
खुद ही हल हो जाती है,
छोटी-छोटी बीमारियाँ जीवन की,
खुद ही ठीक हो जाती है,
ये जीवन खुद को खुद ही ठीक करता है l
कुछ तो प्रकृति का साथ है,
कुछ उस मालिक का सिर के ऊपर हाथ है,
कुछ उस मालिक का सिर के ऊपर हाथ है,
तभी तो ये जीवन बढ़िया चलता है,
तभी तो इस जीवन में रंग भरता है,
ये जीवन अपनी मर्जी से चलता है l
बेवजह परेशान होने का कोई फायदा नही,
बेवजह खुद को सताने का कोई फायदा नही,
इस जिंदगी का सफर, कुछ तो सुहाना कीजिए,
इस जिंदगी में कुछ तो, खुशियों के रंग भर लीजिये,
तभी तो जीवन खुशहालियों से भरता है l
Thank You.


Comments
Post a Comment