जो चला गया, उसका गम क्या
जो चला गया, उसका गम क्या,
जो नही मिला, उसका गम क्या,
क्या मिलता है, यहाँ जीवन में,
क्या होता है, यहाँ जीवन में,
जो छूट गया, उसका गम क्या l
हानि-लाभ तो जीवन में,
हर दिन चलता रहता है,
खुशी-गम तो जीवन में,
हर वक्त चलता रहता है,
कोई मिल गया तो उसकी खुशी क्या,
जो पास नही तो उसका गम क्या l
बेवजह परेशान होने का
भला क्या फायदा,
बेवजह चिंताग्रस्त होने का
भला क्या फायदा,
जिंदगी ये तब ही अच्छी,
जब बेफिक्र होकर जीया जाए,
छोड़कर जहान के गम सारे,
मनमौजी बनकर जीया जाए,
जो हो रहा, अच्छा ही होता,
जो मन को पसंद नही, उसका गम क्या l
Thank You.

Comments