मुश्किल छोड़ के चल आगे

 मुश्किल छोड़ के चल आगे, 
हिम्मत जोड़ के बढ़ आगे, 
कुछ अपनापन भी मिल जाएगा, 
कोई साथी राह में मिल जाएगा, 
दिल जोड़ता चल आगे  । 

कुछ सोच सही जो होगी, 
आसान ये जिंदगी होगी, 
कुछ मन में खुशियाँ होगी तो, 
प्यारी ये जिंदगी होगी, 
आसान सफर ये बन जाए, 
मन ही हँसाए, मन ही रुलाए, 
मन मोड़ के बढ़ आगे  । 

आशा है तो पूरी भी होगी, 
चाहत है तो पूरी भी होगी, 
आँखों में कुछ सपने है तो, 
दिल की मुराद पूरी भी होगी, 
इस जीवन में क्या घबराना, 
वीर बनके बढ़ आगे  । 


Aman

Comments

Popular posts from this blog

What you think