जब जिंदगी से हम प्यार करें

जब जिंदगी से हम प्यार करें, 
जब जिंदगी हमसे प्यार करें, 
तब जीना दुनियाँ में आए, 
तब रहना दुनियाँ में आए  । 

कुछ बात समझ में आ जाए, 
कुछ जिंदगी दुनियाँ में जी पाए, 
कुछ सुकून मिले इस दुनियाँ में, 
कुछ प्यार मिले इस दुनियाँ से, 
कुछ अपनापन यहाँ मिल पाए  । 

चाहो तो दुनियाँ को अपना समझो, 
चाहो तो दुनियाँ को सपना समझो, 
चाहो तो सबको अपना समझो, 
चाहो तो सबको बेगाना समझो, 
नफरत किसी से करना नही, 
यहाँ जीवन प्यारा बन जाए  । 

Aman


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here