जिंदगी चलती रहनी चाहिए

खुशी बढ़ती रहनी चाहिए, 
जिंदगी चलती रहनी चाहिए, 
जो जहाँ रहे, वहाँ खुश रहे, 
परिवारों में हँसी-खुशी रहे, 
सपने पूरे होते जाएँ, 
मुश्किलें हटनी ही चाहिए  । 

जो किसी की खुशी में शामिल होता है, 
जो किसी के दुख में शामिल होता है, 
जो किसी के लिए कुछ करता है, 
जो किसी के ले जीता-मरता है, 
यही इंसान की पहचान है, 
खुशियों का माहौल बने, 
मन में खुशी बसनी ही चाहिए  । 

अपनापन मिले जहाँ पे, 
उस ओर कदम बढ़ाने हैं, 
दिल दिल से मिले जहाँ पर, 
उस ओर हाथ बढ़ाने हैं, 
जिंदगी जहाँ पर खुशियाँ पाए, 
उस ओर कदम बढ़ाने हैं, 
जिंदगी की राहें आसान बने, 
ऐसे प्रयास करने ही चाहिए  । 

Aman





Comments

Popular posts from this blog

Why I am here