ये जिंदगी तो है किसी के वास्ते

ये जिंदगी तो है किसी के वास्ते, 
ये जिंदगी तो है अपनों के वास्ते, 
जो भी इस दुनियाँ में आया, 
वो तो खुशनसीब है, 
अपनी किस्मत लिखे अपने हाथों से, 
नही कोई बदनसीब है, 
ये जिंदगी तो है रब से मिलने के वास्ते  । 

कौन यहाँ कुछ लेकर आता, 
कौन यहाँ से ले जाता है, 
कौन यहाँ किस्मत बदलता, 
कौन यहाँ जीत पाता है, 
हर मुश्किल से पार उतरता, 
जो नही कमजोर है, 
कुछ पाता चाहे कुछ खोता, 
पर जीवन तो हर रोज है, 
ये जिंदगी तो है औरों की खुशियों के वास्ते  । 

जब जीवन है तो आगे बढ़ते जाएँगे, 
जब जीवन है तो कुछ तो करते जाएँगे, 
कुछ अंधेरे कुछ रोशनी है राहों में, 
ये जिंदगी है तो 
किसी के वास्ते कुछ तो करते जाएँगे, 
ये जिंदगी तो है औरों की खुशियों के वास्ते  । 

Aman


Comments

Popular Posts