कोई याद करे तो अच्छा है

कोई याद करे तो अच्छा है, 
कोई बात करे तो अच्छा है, 
जिंदगी चलती जा रही, 
कोई साथ चले तो अच्छा है  । 

खामोश सी जिंदगी चाहे हो, 
मदहोश सी जिंदगी चाहे हो, 
आसान सी जिंदगी  चाहे हो, 
मुश्किल सी जिंदगी चाहे हो, 
कोई मुलाकात करे तो अच्छा हो  । 

कुछ जी लीये कुछ जी रहे, 
कुछ जी लेंगे इस दुनियाँ में, 
कुछ चल रहे, कुछ चल पड़े, 
कुछ चल देंगें इस दुनियाँ से, 
जिंदगी का सफर आसान बने, 
कोई हमराह बने तो अच्छा हो  । 

Aman


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here