मुश्किलों से जीतते हैं वे

मुश्किलों से जीतते हैं वे जिनमें दम होता है, 
नया फलसफा लिखते हैं वे जिनमें दम होता है, 
कभी हार होती है तो कभी जीत होती है, 
कभी गम होता है तो कभी खुशी होती है, 
जीवन - सागर पार करते है वे जिनमें दम होता है  । 

इस जिंदगी के रास्तो में बहुत सी मुश्किलें आती है, 
प्यार के रास्तों में बहुत सी मुश्किलें आती है, 
जिन्हें आगे बढ़ना है वे आगे बढ़ ही जाते हैं, 
मनचाही मंजिल हासिल कर ही लेते हैं, 
सपने पूरे करते हैं वे जिनमें दम होता है  । 

उठा के बाजू हर मंजिल को हासिल करते हैं, 
आँखों में नये सपने दिल में जोश भरते हैं, 
बेखुदी में चले जाते हैं चाहे जी चाहे, 
और साहस मन में भर के आगे बढ़ते हैं, 
रोशनी बिखेरते हैं वे जिनमें दम होता है  । 

Aman






Comments

Popular posts from this blog

What you think