कोई याद करे ना तो कोई बात नही

कोई याद करे ना तो कोई बात नही, 
कोई साथ ना दे तो कोई बात नही, 
जब आगे बढ़ना सीख लिया, 
जब कुछ भी करना सीख लिया, 
कोई हाथ ना दे तो कोई बात नही  । 

अकेला भी मैं आगे बढूंगा, 
अकेला भी कुछ हासिल करूँगा, 
ना फिकर है मन में  ना दिल में डर, 
हर सपना मैं पूरा करूँगा, 
जो मिल गया उसमें खुशी है, 
जो नही मिला तो कोई बात नही  । 

चेहरे पे क्यूँ उदासी रखूँ, 
मन में क्यूँ ना खुशी रखूँ, 
आज मेरा ये मेरी जिंदगी, 
ख्वाब मेरे ये मेरी जिंदगी, 
कुछ पूरे नही हुए तो कोई बात  नही  । 

Aman



Comments

Popular posts from this blog

What you think