Skip to main content

Posts

जिंदगी को जब भी देखा है

जिंदगी को जब भी देखा है,  कुछ खुशियों से भरी हुई,  कुछ गम से भरी हुई,  कुछ सुकून से भरी हुई,  कुछ प्यार से भरी हुई l बेचैनियाँ अगर आती है,  कुछ देर में चली जाती है,  फिर रास्ते भी दिख जाते हैं,  फिर मंजिल भी मिल जाती है,  छोड़कर सब फिक्र चिंता,  जिंदगी फिर से मुस्काए l अगर छोड़ दे, हम जिद्द झूठी,  तो जीना फिर आसान है,  किससे क्या लेना देना है,  हर कोई यहाँ मेहमान है,  आना जाना लगा है रहता,  जिंदगी उम्मीदों से भरी हुई  l Thank you. 

सब मुश्किल तेरी हट जाए

सब मुश्किल तेरी हट जाए,  जब जिंदगी उत्साह से भरी हुई,  जब जिंदगी साहस से भरी हुई,  जब आगे बढ़ने में हो हौसला,  जब काम करने में हो हौसला,  तब जिंदगी तेरी निखर जाए  l जब राहें कुछ आसान बने,  तब जिंदगी कुछ आसान बने,  जब कदमों में हो मजबूती,  जब हाथों में हो मजबूती,  तब मेहरबान ये किस्मत हो जाए  l मन छोड़ दे तू अपनी करना,  रब की मरजी भी कुछ होती है,  जो वो चाहे वही होता है,  जो वो करता वही होता है,  तेरी चाहत भी पूरी होगी,  क्यूँ ना रब का शुक्र मनाएं  l जब रहना है इस जहान में,  तो फिर कैसी बेचैनी है,  जब मंजिल तेरी पास ही है,  तो फिर काहे की दूरी है,  तेरे ख्वाबों में जो बसा हुआ,  फिर से तुझसे मिल जाए  l Thank you. 

जिंदगी विचारों से ही तो चलती है

जिंदगी विचारों से ही तो चलती है,  जिंदगी विचारों से ही तो बनती है,  अच्छे विचार जिंदगी को,  खूबसूरत बनाते हैं,  अगर विचार नही किया तो फिर जिंदगी दिशाहीन है,  जिंदगी को सही दिशा,  विचारों से ही तो मिलती है l आप क्या सोचते हैं,  आप कैसे सोचते हैं,  आप जीवन में क्या हैं,  क्या बनना चाहते हैं,  कहते हैं यूँ तो सब,  किस्मत के हाथों में है,  लेकिन किस्मत भी तो  हमारे कर्मों से बनती,  बिगड़ती है l जब हाथ पैर हिलेंगें नही तो क्या खोएंगें, क्या पाएंगे, कुछ काम करेंगें नही तो क्या जीवन में पाएंगें,  सब मिलता है जीवन में,  जो आगे हाथ बढायेंगें  l Thank you. 

छूट जाए मन की तृष्णा

छूट जाए मन की तृष्णा,  मिट जाए मन की तृष्णा,  शांत हो जाए मन ये,  हट जाए, पाने की तृष्णा  l जीवन ये खुशहाल बने,  कुछ तो सुंदर ख्याल बने,  सोचे जो भी अच्छा ही,  नही सोचे तो जीवन कमाल बने,  हट जाए, अज्ञान का परदा,  हट जाए, अहंकार का परदा l जीवन जीयें बड़ी शान से,  बेमतलब की बातों में फंसे ना,  हर पल की कीमत है होती,  कोई भी पल बर्बाद करें ना,  समझ लिया जो खुद का जीवन,  क्या है मंजिल, जाना कहाँ है,  सुंदर वो पल बन जाते हैं,  याद रहे जब वो कृष्णा l Thank you. 

अच्छा सोचने से बढ़िया कोई इलाज नही है

अच्छा सोचने से बढ़िया,  कोई इलाज नही है,  प्रार्थना के सिवाय,  कोई सहारा नही है,  अच्छा सोचने से,  चीजें ठीक हो जाती है,  अच्छा सोचने से जिंदगी में,  जान आ जाती है  l कई बार जीवन में, ऐसे मोड़ आते है,  जब जीने के हौसले भी,  कमजोर हो जाते हैं,  लेकिन जिन्हें जीना होता है,  जिन्हें अपनों के लिए,  कुछ करना होता है,  वे तो हर मुश्किल से,  लड़ जाते हैं  l कुछ जिंदगी अच्छी,  बन जाती है,  कुछ किस्मत,  अच्छी बन जाती है,  मुश्किलें पैदा होती है,  तो उनका हल भी होता है,  दुनियाँ में जीने का,  आप में बल भी होता है,  चिंताएँ करने का कोई,  फायदा नही है  l अच्छा सोचने से,  जीवन अच्छा बन जाता है,  जैसी सोच होगी,  जीवन वैसा ही बन जाता है,  स्वस्थ रहना है तो,  खुश रहना सीख लीजिए,  औरों के दुख देख के,  जीना सीख लीजिए,  आप का दुख,  क्या औरों के दुख से बड़ा है,  अपने जीवन को अच्छा, बनाना सीख लीजिए,  मन मार के जीने का,  ...

इस जीवन को इतना समझा

इस जीवन को इतना समझा,  ये जीवन तो है, खेल तमाशा,  सब अच्छा चलता रहता है,  कब क्या हो जाए पता नही,  पलभर में बदले ये दुनियाँ,  कब चलना हो जाए, यह पता नही  l यहाँ सब कुछ छूटता जाता है,  हाथों में कुछ भी नही रह पाता है,  कभी खुशी तो, कभी गम आ जाता,  कभी राह मिले, कभी रास्ते खो जाए,  मंजिल की तलाश में घूमते रहते,  क्या मिल पाए, कुछ पता नही  l क्या पाये, क्या खो जाता है,  क्या सोचे, क्या हो जाता है,  आँखें बन्द करके, कभी जो सोचा,  क्या करना था, क्या हो गया है,  बेवजह की चिंताओं में,  जीवन की घड़ियाँ, खो जाती है,  एक जैसा समय नही रहता,  कब मुश्किल आ जाए, यह पता नही l Thank you. 

किसी के लिए कुछ करे तो

किसी के लिए कुछ करे तो,  जीवन बढ़िया है,  किसी को अपना कहे तो,  जीवन बढ़िया है,  अपने लिए तो सब जीते हैं यहाँ,  औरों के लिए जीये तो,  जीवन बढ़िया है  l हँसी खुशी में बीते जीवन,  एक दूजे की खातिर हो जीवन,  कुछ तो अच्छा सोचे मन में,  मुश्किलों से बाहर निकले जीवन,  चिंता नही रहे जो मन में,  फिर तो समझो जीवन बढ़िया है  l कुछ चले, कुछ चलते जाएँ,  मंजिल की तरफ कदम बढ़ाएं,  कुछ पाया, कुछ पाना जग में,  मन का धीरज, नही खो पाए,  जब जाग गए तो तभी सवेरा,  किसलिए ये खोये जीवन  l Thank you. 

दुनियाँ में अब तो जीना सीख लिया

दुनियाँ में अब तो जीना सीख लिया,  किस्मत पे अब तो हँसना सीख लिया,  फिक्र छोड़कर सब,चल पड़ा अपनी धुन में,  मंजिलें देखकर, बढ़ गया पाने के लिए,  जिंदगी में अब तो खुश रहा जाए  l यूँ तो अकेले ही, आगे बढ़ता गया,  चाहे कुछ मिला या ना मिला,  पर अपने काम करता गया,  टूट गई मन की अकड़ने, छूट गई झूठी तड़पने,  क्यूँ ना जिंदगी से अब प्यार किया जाए  l चलो, और जिंदगी में खुशियाँ भरी जाए,  चलो, और जिंदगी के लिए कुछ किया जाए,  भूलकर बातें सब पुरानी,  चलो, जिंदगी में कुछ नया किया जाए  l Thank you. 

जिंदगी कहती है कि चल

जिंदगी कहती है कि चल,  मुश्किलें कहती है कि चल,  क्या गया जो रोता है,  सब पास में है क्यूँ ना हँसता है,  चाहतें कहती है कि चल  l कुछ तो जी लें, जिंदगानी है,  हर पल नई कहानी है,  कुछ अच्छा भी लगता है,  कुछ मायूस सा दिल लगता है,  रास्ते कहते है कि चल  l हर तरफ रोशनी बिखरी आशाओं की,  हर तरफ खुशियाँ बिखरी है बहारों की,  आज भी कुछ हँसने की चाहत होती है,  आज भी कुछ जीने की चाहत होती है,  कदम मेरे कहते हैं कि चल  l कौन समझा जिंदगी की अजीब अदाओं को,  कौन समझा जिंदगी की नई अदाओं कोको,  प्यार के कुछ पल, जीने के लिए क्या काफी नही,  जिंदगी कितनी गई, कितनी बाकी रही,  दूरियाँ कहती है कि चल l Thank you ❤

आपकी जिंदगी है ये

आपकी जिंदगी है ये इसका ख्याल तो कुछ कीजिए,  आपकी दुनियाँ है ये,  इस दुनियाँ में रंग भर लीजिए,  तन मन की निरोगता से,  जिंदगी में खुशियाँ भर लीजिए  l कुछ सोचकर तो चल पड़े,  रास्ते भी नये मिल जायेंगें,  कुछ रुक लिए फिर चल पड़े,  मंजिल भी यूँही मिल जायेगी,  आस और प्रयास से,  मुश्किलें हट जाती है,  मन के भ्रम भी टूट जाते,   जिंदगी आसान कर लीजिए  l बेवजह परेशान होने का,  कोई फायदा नही,  मन को मारके जीने का भी,  कोई फ़ायदा नही,  सुकून रहे इस जिंदगी मे,  कुछ कर्म ऐसे कीजिए l मुड़ जाए जो मन हमारा, तो ये जीवन बदल जाता है, एक दूजे के साथ से ही,  हँसना जीवन में आता है,  आज जाए, कल भी जाए,  जिंदगी ऐसे ही चलती जाए,  खुशकिस्मत हो जो भी मिला है,  शुक्र प्रभु का कीजिए l Thank you. 

कभी तो तलाश मेरी खत्म होगी

कभी तो तलाश मेरी खत्म होगी,  क्या दूंढता हूँ मैं इस दुनियाँ में,  क्या चाहता हूँ मै इस दुनियाँ से,  क्या है मंजिल मेरी, कहाँ है मंजिल मेरी,  कहाँ पर मैं रहता हूँ, कहाँ पर मुझे जाना है  कभी तो प्यास मेरी खत्म होगी  l आज को जीया ही नही तो,  क्या जीना आया,  आज सुकून से रहा ही नही तो,  क्या दुनियाँ में रहना आया,  कितना कुछ पा लिया,  और कितना कुछ खो दिया,  कितना कमाया दुनियाँ में,  और कितना यहाँ लगा दिया,  कब मेरी और पाने की,  चाह खत्म होगी  l कहाँ पर है घर मेरा कहाँ पर ठिकाना है,  कहाँ से आया हूँ मैं और कहाँ मुझे जाना है,  इस दुनियाँ में जो समय मिला है,  क्या मेरे लिए वह काफी है,  जो वक्त की कीमत ना समझूँ,  तो समय की बर्बादी है, कुछ समझ लिया जो इस जीवन को,  फिर तो किस्मत मेहरबान होगी  l Thank you so much.