Posts
Why should we hopeful
- Get link
- X
- Other Apps
Why should we hopeful, Since things are going In right direction, Since we are moving on, Since we are going ahead, Since we receive good vibes, Since we have positive thoughts. Forget, what others think about you, Remember, you are a Great personality in the world, You are doing good jobs, You are making things wonderful When you make the ways simple, You are making the life simple, When you make yourself strong, You are make your world beautiful, Thank You.
किसी की मदद करके कैसा लगता है
- Get link
- X
- Other Apps
किसी की मदद करके कैसा लगता है, किसी को अपना समझकर कैसा लगता है, शायद यही कहोगे कि अच्छा लगता है, लोगों के जीवन में पहले ही मुश्किलें बहुत है, लोगों के जीवन में पहले ही दुख तखलीफ़े बहुत है, फिर किसी के जीवन में, दुख का कारण क्यों बने, किसी पर विश्वास करके कैसा लगता है l दुनियाँ वैसे भी बहुत अजीब है, दुनियाँ वैसे भी बहुत मतलब की है, दुनियाँ में प्यार बाँटने की जरूरत है, दुनियाँ में खुशियाँ बाँटने की जरूरत है, किसी की खुशियों में शामिल होकर कैसा लगता है l छोटी सी जिंदगी है ये, छोटे-छोटे पलों से ये जिंदगी बनी है, हर पल को जीना जरूरी है, हर पल खुश रहना जरूरी है, किसी की तारीफ करके कैसा लगता है l Thank You.
जीवन को सुंदर बनाने के लिए
- Get link
- X
- Other Apps
जीवन को सुंदर बनाने के लिए, अपने प्रयास जारी रखें, जीवन में, खुशियों के रंग भरने के लिए, अपने कर्म जारी रखें l कभी सबको साथ लेकर् चलना पड़ता है, तो कभी अकेले चलना पड़ता है, कभी खुश होकर, कुछ करना पड़ता है, तो कभी, मन मायूस करके, आगे बढ़ना पड़ता है हर समय, हर खुशी, हर किसी नही मिलती यहाँ, जीवन को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपने प्रयास जारी रखें l कभी रास्तों की खोज है तो कभी मंजिलों की चाह है, कभी अपनेपन की चाह है, तो कभी प्यार की तलाश है, जीवन में, प्यार के रंग भरने के लिए, अपने प्रयास जारी रखें l Thank You.
जीवन ये मुश्किलों भरा क्यूँ नजर आता है
- Get link
- X
- Other Apps
जीवन ये मुश्किलों भरा क्यूँ नजर आता है, जीवन ये चुनौतियों भरा क्यूँ नजर आता है, हर दिन एक नई चुनौती नजर आती है, हर दिन नया काम मुश्किल नजर आता है, हर दिन ये जीवन उलझन सा बन जाता है l इस दुनियाँ के काम जिनसे कोई खुशी नही मिलती है, करते हैं तो जी जान से, पर कामयाबी नही मिलती है, जीवन का बहुमूल्य समय, सोच विचार में चला जाता है, जो करना चाहिए, वो तो करते नही, जो नही करना चाहिए, इंसान वही करता जाता है, खुद को खुश करने की खातिर, किसी का दिल दुखाए जाता है l क्या हम इसलिए यहाँ आएँ हैं कि दूसरों को कष्ट दें, क्या हम इसलिए यहाँ आएँ हैं कि दूसरों की आजीविका छीन दें, किसी का अगर भला नही कर सकते तो किसी बुरा भी फिर क्यों करें, किसी को सुख नही दे सकते तो किसी को दुख क्यों दें, इंसान ही इंसान का यहाँ दुश्मन क्यों बन जाता है l Thank You.
क्या कहें
- Get link
- X
- Other Apps
क्या कहें, क्या सुनाएँ, ये जिंदगी चलती जाती है, जिंदगी कभी, अधूरी सी लगती है, कभी जिंदगी, पूरी सी लगती है, कभी अधूरेपन में जीवन दिखता, कभी मंजिल दूर दिखने लग जाती है l ऐसे लगता है कभी, जैसा कुछ पाना, अभी बाकी है, पर क्या पाना, यहाँ बाकी है, किस मंजिल की तलाश में, कदम आगे बढ़ते जाते हैं, ख्वाब है इस दिल में क्या, सपने कौन से अधूरे रह जाते हैं l कुछ गम में, कुछ खुशी में, जिंदगी ये आगे बढ़ती जाती है, रास्ते तो मिल जाते हैं, मंजिल मुश्किल से मिलती है, इस दुनियाँ की चकाचौंध में, जिंदगी उलझती जाती है, रास्ते तो बहुत हैं दिखते हैं, पर कौन सा यहाँ रास्ता अपनाएँ, जिससे सच्ची मंजिल मिल जाए, जिंदगी बीतती जाती है, वक्त भी आगे बढ़ता जाता है, उसकी एक चाह दिल में रहे तो जिंदगी पार हो जाती है l Thank You.
अभी बहुत कुछ करना बाकी है
- Get link
- X
- Other Apps
अभी बहुत कुछ करना बाकी है, अभी बहुत कुछ पाना बाकी है, अभी तो आगे बढ़ना बाकी है, अभी तो मंजिल पर पहुँचना बाकी है l जिंदगी यूँ ही चलती रहे अपनी मस्ती में, जिंदगी यूँ ही चलती रहे अपनी धुन में, स्वाद चखती रहे जिंदगी, गम और खुशी के, स्वाद चखती रहे जिंदगी, कामयाबी के, दुनियाँ में, खुद को खुश रखना अभी बाकी है l जब तक साँसें हैं, तब तक जिंदगी है, जब तक तन-मन, सही-सलामत है, तब तक शरीर में जान है, जब तक शरीर में ताकत है, तब तक ये जिंदगी है, शरीर का ख्याल रखना, अभी बाकी है l Thank You.
Just smile and
- Get link
- X
- Other Apps
Just smile and Change your mood, Change laugh and Change your mind. Forget, what was Happened yesterday, Forget, what will be Happen tomorrow, Today is with you, Enjoy fully evert moment, Change your thoughts and Change your life. Listen the music of Peace, Enjoy the taste of food, Feel the wonderful moments, Concentrate the light within, Focus on the Universal sound, Sing the music of love, What is Great with you, What is Great in you, Spread the wings of mind, Just relax, everything in you. Thank You.
अपने मन को कैसे साफ करें
- Get link
- X
- Other Apps
अपने मन को कैसे साफ करें, अपने मन को कैसे शांत करें, ये चिताओं में डूबा रहता, कल की फिक्र में उलझा रहता, इस मन का कैसे इंसाफ करें l बहुत मुश्किलें आती हैं इस जीवन में, हर रोज नई चुनौती है मिलती, है मुश्किल पलों का आना-जाना, खुशियों का दूर होते जाता, मन के ही कारण सारे झगड़े, कैसे इस मन पर विश्वास करें l हर रोज नई सुबह है आती, हर रोज नई उम्मीदें जग जाती, बदले इस जीवन की रेखा, सोच नई फिर से बन जाती, मन से ही तो ये जीवन सुधरे, क्यों नही खुशमन का अहसास करें l Thank You.
दुनियाँ में, किस तरह से रहा जाता है
- Get link
- X
- Other Apps
दुनियाँ में, किस तरह से रहा जाता है, क्यों भूल जाते हैं लोग, कि यहाँ हर किसी से नाता है, किसी का दुख-दर्द समझना, किसी को अपना समझना, किसी की मदद करना, यही तो इंसानियत है, किसी के वास्ते जीना है हमको, यही तो नेक-नीयत है, दुनियाँ में, इसी तरह तो जीया जाता है लोगों के चेहरों पर मुस्कान आए, दुनियाँ में ऐसे काम करो, अपने दिल में संतुष्टि आए, दुनियाँ में, औरों के भले की खातिर काम करो, किसी का दिल क्यों दुखाता है बन्दे, सबके दिल में वही बसता है, किसी को क्यों सताता है बन्दे, कभी तो उस ईश्वर से डरो, दुनियाँ में आकर, खुद का दिल साफ किया जाता है l मन तो ये अहंकारी है, ये तो तुझे डुबायेगा, मन तो ये जिद्दी है बड़ा, ये तो तुझे भटकायेगा, चंचल और परेशान मन का सुधार करना सीख लीजीये, मन की बातों में मत आना, कभी दिल से भी काम लीजीये, सही शिक्षा तो वही है, जिससे लोगों का कल्याण किया जाता है l Thank You.
दुनियाँ में हर कोई
- Get link
- X
- Other Apps
दुनियाँ में हर कोई, अपनी सुविधा का ख्याल रखता है, हर कोई चाहता है, उसके आराम में कोई खलल ना पड़े, दुनियाँ में हर कोई, आराम से जीना चाहता है l दुनियाँ में कुछ लोग, क्यों नही भगवान् से डरते हैं, क्यों अपनी मर्जी चलाते हैं, अपने निर्णय, क्यों दूसरों पर थोपते हैं, दुनियाँ में कुछ लोग, क्यों नही किसी का भला करते हैं, इंसान स्वार्थ में क्यों, अंधा हो जाता है l दुनियाँ में कुछ लोग, क्यों किसी का भला नही कर सकते, और जानबूझकर किसी का बुरा करते हैं, या बुरा करने का सोचते हैं, इंसान को दयालु बनना चाहिए, क्योंकि दयालुता, भगवान का दिव्य गुण है, अगर हम स्वयं को परमात्मा की संतान समझते हैं, तो फिर का बुरा क्यों, किसी को नुकसान क्यों पहुँचाए, किसी का दिल क्यों दुखाए, दुनियाँ में आए हैं तो फिर किसी का भला क्यों नही l Thank You.