Posts

मन हरि सुमिरन में लग जाए

Image
मन हरि सुमिरन में लग जाए,  मन हरि ध्यान में लग जाए,  मन बड़ा चंचल, बलवान बड़ा है,  मन को संभालना काम बड़ा है,  मन ने पाई सही दिशा तो,  जीवन सफल हो जाए  l ईश्वर की भक्ति में अतिआनंद,  वैरागी मन पावे परमानंद,  जैसा मन को ढालोगे,  वैसा मन बन जाएगा,  जैसा मन से अभ्यास करोगे,  वैसा ये जीवन बनता जायेगा,  छोड़ जगत के सारे झगड़े,  मन तु क्यु ना प्रभु को चाहे  l तेरी तो है बात अलग मन,  तू हरदम साथ में रहता है,  दुनियाँ की तू चिंता करता,  खुद की फिक्र नही करता है,  तू सब देखे, तू सब जाने,  तू सब समझे, सब पहचाने,  तेरी चाल समझनी मुश्किल,  तू क्यूँ ना हरि गुण गाए  l आजकल सब चला जा रहा है,  समय हाथों से फिसल रहा है,  भूला बैठा जो उस मालिक,  फिर क्या किया तूने दुनियाँ में,  जो मन रंग जाए हरिनाम में,  फिर जन्म सफल हो जाए  l Thank you. 

खुश रहना जिसने दुनियाँ में सीख लिया

Image
खुश रहना जिसने,  दुनियाँ में सीख लिया,  उसने इस दुनियाँ में,  जीना सीख लिया,  चेहरे पर जब मुस्कुराहटें,  हमेशा बिखरती है,  उसके जीवन में,  खुशियाँ हमेशा विचरती है,  जिसने मन ही मन में,  हँसना सीख लिया,  उसने मन में,  सुंदरता भरना सीख लिया  l औरों की खुशी जब दिल को लगती प्यारी हो,  औरों की हँसी जब मन को लगती प्यारी हो,  औरों की खातिर,  जब कुछ कर देते हैं,  औरों के जीवन में,  जब खुशियाँ बिखेर देते हैं,  उन्होंने जीवन को,  सफल करना सीख लिया  l कष्ट आते हैं तो जीवन में,  मजबूत बनना सिखाते हैं,  अनुभव देते हैं ऐसा कि दुनियाँ में जीना सिखा देते हैं,  कोई नही दुनियाँ में ऐसा,  जिसके जीवन में  मुश्किलें आती नही,  हर बाधा को पार करके,  मंजिल पर पहुँच जाते हैं,  खुद पर, खुदा पर जिसने  विश्वास करना सीख लिया, उसने तो हर जंग को  जीतना सीख लिया  l चल पड़े कदम जो,  अच्छाई की तरफ ,  चल पड़े कदम जो,  सच्चाई की तरफ ,  मन ने जो कपट ल...

Happy Republic Day

Image
  Thank you

चले आसमान की ओर

Image
भूलकर सब गम जहान के,  चले आसमान की ओर,  सोच अगर ऊँची हो,  तो जीने में मजा है,  मन चिंताओं से  बाहर हो तो,  तो जीने का मजा है,  अनंत जहान है,  अनंत आसमान है,  चले अनंत की ओर  l कुछ तो नया हो जीवन में,  कुछ बात नई हो जीवन में,  कुछ आँखों मे सपने हो,  कुछ यादों के सपने हो,  मन हो जैसे पंख लगाए,  आजाद मन ये झूमता जाए,  बेफिक्री का जीवन हो,  छोड़े सारे झूठे भ्रम,  उम्मीदों की किरणों के सहारे,  चले मंजिलों की ओर  l सारे जहान को अपना समझे,  हर जीव से अपना रिश्ता समझे,  कोई नही बेगाना लागे,  जीवन ये खुशियों भरा लागे,  जीने की हो नई तमन्ना,  छोड़ दे मन की सब व्यथा,  देखें जग में अच्छा ही तो,  सोचें कुछ अच्छा ही तो,  दूर दूर तक जाएँ निगाहें,  देखे नही दोष किसी के,  जीवन बढ़े मुक्ति की ओर  l मन बन जाए आजाद कुछ,  अपनी मर्जी में जीना हो,  दिल में हो कुछ नई उमंगें,  दिल अलबेला रंगीला हो, ऐसी सोच बने कि जैसे,  दुनियाँ में सब कुछ ...

तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया

Image
तेरी दया को भूलूँ मैं कैसे,  तेरी कृपा को भूलूँ मैं कैसे,  तूने हमेशा सहारा दिया है,  तूने हमेशा उजाला किया है,  तूने ये मेरा जीवन है बदला,  तूने मेरी किस्मत है बदली,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l सब दुनियाँ को बनानेवाले,  सबके अंदर समानेवाले,  सबको अपना समझनेवाले,  सब पर कृपा बरसानेवाले,  सुख वैभव सब देनेवाले,  कण कण में तुम ही समानेवाले,  समय सही तुम करनेवाले,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l जो तुम हो तो ये जग चलता है,  जो तुम हो तो ये जीवन चलता है,  जो तुम हो तो चिंता मिटती है,  जो तुम हो तो खुशियाँ मिलती है,  जल थल नभ में बसनेवाले,  सब लोकों में विचरनेवाले,  सब सृष्टि के मालिक भगवन,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l तू ही जीवन सबको देता,  तू ही तन मन धन सबको देता,  तू ही सबसे प्रीत है करता,  तू ही सबका ध्यान है रखता,  तेरे खेल निराले भगवन,  तेरे नियम गजब के भगवन,  जग में आनंद बरसानेवाले,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l Thank y...

रामजी की नगरी, प्यारी लागे आज

Image
रामजी की नगरी, प्यारी लागे आज,  अयोध्या नगरी प्यारी लागे,  गली गली आज फूलों से सजी है,  हर घर में दीवाली मनी है,  रामजी आएँ है आज अपने घर में,  लौट के आए हैं सरयू के तट पर,  अयोध्या की हवाएँ मतवारी लागे आज l दीप जलाओ, मंगल गाओ,  घर को अपने फूलों से सजाओ,  खुशियों की घड़ियाँ आई है,  मन मन्दिर में अमन्गे छाई है,  राम भजन हर कोई गा रहा,  राम गुण हर कोई गा रहा,  राम जी यादें प्यारी लागे आज  l राम भजो रे, रामनाम जपो रे,  रामजी का महिमा, गान करो रे,  राम की प्रीत तो सारे जगत पर,  रामजी  से अब प्रीत करो रे,  राम गुण गावन की शुभ बेला,  राम के उत्सव में  शामिल होय लियो आज  l जगत के मालिक, जगत के स्वामी,  मर्यादा पुरुषोत्तम राम ब्रह्मांड के स्वामी,  अंतर्यामी प्रभु राम विश्व के पालक,  सब जीवों के मालिक, देवों के मालिक,  अनभिज्ञ नही कोई राम की शक्ति से,  देखे राम सब अंतर्यामी,  रामनाम से सराबोर जगत है,  रामजी की लीला प्यारी लागे आज  l Thank you....

राम से प्रीत कर प्यारे

Image
राम से प्रीत कर प्यारे, ये जीवन संवर जायेगा, राम को याद कर प्यारे, ये जीवन बदल जायेगा, राम तो जगत के स्वामी,  राम तो अंतर्यामी,  राम तो जगत के पालक,  राम तो सबके हैं मालिक राम का नाम जपने से,  सारे दुख दूर होते हैं,  प्रभु को याद करने से,  जीव सब सुख से रहते हैं,  करें जो ध्यान ईश्वर का,  ये मन उज्ज्वल हो जायेगा  l प्रभु के चरण जो पकड़े हैं,  तो जीवन धन्य हो जाए, प्रभु की शरण जो होवें,  तो जिंदगी स्वर्ग बन जाए,  जिसे है सहारा राम का ,  उसे फिर और क्या चाहिए,  जिसे विश्वास राम पर,  उसकी सब फिक्र मिट जाए,  राम का नाम जहाज है,  जो भवसागर पार कराए,  प्रभु से प्रेम कर प्यारे,  ये जीवन धन्य हो जाए, प्रभु का नाम जप प्यारे,  कष्ट सब मिट जायेगा  l राम की शक्ति अपरंपार,  राम की भक्ति अपरंपार,  राम बोले कोई जो एक बार,  मिले उसे शक्ति बारम्बार,  राम तो प्राणों के आधार,  राम तो जीवन के आधार,  राम की महिमा जो गाए,  सुखी हो जाए घर संसार,  प्रभु का वास है दिल ...

ये जिंदगी है किसी के वास्ते

Image
   ये जिंदगी है किसी के वास्ते,  ये जिंदगी है औरों के वास्ते,  दुनियाँ के काम सब करते हैं,  औरों के भले की खातिर ही,  दुनियाँ के काम सब चलते हैं,  औरों की खुशी की खातिर ही,  सूरज जैसे गर्मी देता,  सारे जग को उजियारा करता,  चन्दा जैसे शीतलता देता,  रात में उजाला भरता,  ये जिंदगी है, औरों की ख़ुशी के वास्ते  l वृक्ष फल, फूल, छाया देते हैं,  सब न्यौछावर् कर देते हैं,  ऐसे ही ये जीवन चलता,  औरों के काम जो आता है,  अपने लिए यहाँ कौन है जीता,  सब औरों की खातिर जीते हैं,  दुनियाँ में सब जी लेते हैं,  सब अपनी जिंदगी जी लेते हैं, थोड़े गम हैं, थोड़ी खुशी है,  थोड़ी मुस्कुराहटें, थोड़ी हँसी है,  पर मुश्किल है, इस जिंदगी के रास्ते  l कुछ तो है ये अपनी जिंदगी,  कुछ है ये औरों की जिंदगी,  कभी जीये अपने लिए,  कभी जीये औरों की खातिर,  दुनियाँ में सब काम हैं करते,  कुछ अपने लिए,  कुछ औरों की खातिर,  कभी खुश होकर,  कुछ दुखी होकर,  कभी अपनी मर्जी ...

जब तक जीवन, तब तक आशा

Image
जब तक जीवन, तब तक आशा,  जब तक साँसें, तब तक अभिलाषा,  दुनियाँ कितनी बदल गई है,  जिंदगी कितनी बदल गई है,  कुछ अच्छा जीवन में हो रहा,  कुछ बदलाव जीवन में हो रहा,  जीवन सुंदर, जब मन में आशा  l जीने का जब सहारा दिखता, जीवन फिर ये प्यारा लागे,  तन में खुशियाँ, मन में खुशियाँ,  जब कोई आँखों का तारा लागे,  चेहरों पर मुस्कुराहट खिलती,  दिल में प्यार की शहनाई बजती,  अच्छा ही फिर अनुभव होता,  यादों का मन में जो झोंका आवे,  खुद अच्छे तो फिर जग अच्छा,  बोले फिर तो प्यार की भाषा  l जिसके लिए जितना कर सकते,  उसके लिए उतना कर देते,  दुनियाँ में जो जितना साथ निभाता,  उसका शुकिर्या करते रहते,  कौन किसका मीत यहाँ पर,  लोग फिर से अजनबी क्यूँ बन जाते हैं,  साथ अगर साथी हो संग में,  फिर तो रास्ते छोटे हो जाते हैं,  जिंदगी के इस आलम में,  होता है कोई ना कोई तमाशा  l नई उम्मीदें है, नई नई सी राहें है,  नई मंजिल है, नए नए से ख्वाब है,  नई महफ़िल है, नई नई सी बात है,...

जिंदगी को जी भर के जीयो

Image
जिंदगी को जी भर के जीयो,  जिंदगी में खुशियाँ भरते रहो,  जीवन के पल बेशकीमती,  जिंदगी से प्यार करते रहो,  जिंदगी का कोई भरोशा नही है,  ये कब साथ छोड़ जाए,  जितने पल हैं मिलते जिंदगी के,  उन पलों को यादगार बनाते रहो  l जिंदगी से कोई मंजिल दूर नही,  ना जाने कहाँ, कब मिल जाए,  खुशकिस्मत है हर शख्श यहाँ,  जिसने पाया है नवजीवन यहाँ,  जब तक मिली है ये जिंदगी,  जिंदगी को खुशी से जीते रहो l इस जिंदगी के हैं अहसान बड़े,  जो अपने यहाँ बन जाते हैं,  इस जिंदगी के कद्रदान बड़े,  जो दोस्त यहाँ बन जाते हैं,  छोड़कर सब फिक्र दुनियाँ के,  मंजिल की तरफ बढ़ते जाएँ,  प्यार भरी ये जिंदगी है,  इस जिंदगी में कटुता मत भरो l कुछ खोना यहाँ कुछ पाना है,  फिर काहे को पछताना है,  कुछ आज मिला, कुछ कल मिला,  पास में साँसों का खजाना है,  ख्वाबोंभरी इस जिंदगी में,  जो चाहे करते जाएँ,  इस जीवन को आसान बनाओ,  यहाँ से कुछ लेकर नही जाना है, अहंकार से नही चलता जीवन, इस दुनियाँ में समदृष्टि रख...

कभी कभी जिंदगी

Image
कभी कभी जिंदगी, बेवजह परेशान हुआ करती है कभी अपने दुख से,  कभी औरों की खुशी से,  हैरान हुआ करती है,  वक्त सुख का आता है तो,  कभी दुख का भी आ जाता है,  जिंदगी कभी खुद से, कभी औरों से,  नाराज हुआ करती है  l चल पड़े कदम अगर तो फिर मुश्किलों से क्या घबराना है,  जिंदगी चाहे खामोश रहे,  फिर भी हर हाल में मुस्कुराना है,  कौन क्या कहता है,  इस बात की फिक्र मत करिये,  आपका दिल क्या कहता है,  इस बात पर जरा गौर करिये,  जिंदगी खुशहाल रहे तो,  किस्मत भी पलटती है  l दुखी रहने से, किसी को,  हासिल कुछ, नही होता है,  फिक्र करने से, किसी का भला नही कुछ होता है,  जिसने इस दुनियाँ में,  खुश रहना सीख लिया,  जिसने अपनेआप को  खुश रखना सीख लिया,  फिर उसको दुनियाँ ये जन्नत दिखती है,  इस पल को,  जो नही जीया तो,  जिंदगी फिर तो खाक हुआ करती है l सुकून नही जो मन में तो,  फिर जीने में क्या खुशी है,  प्यार नही जो दिल में तो,  फिर होठों पे  कहाँ मुस्कुराहट है,  किसी...

हे दयावान, दया करो

Image
हे दयावान, दया करो, हे दीनानाथ, दया करो,  सबका मालिक, तू ही है,  सबका दाता, तू ही है,  दयानिधान, तू बलवान,  तू सुखवान, तू धनवान,  पारब्रहम, हे सबके स्वामी,  हे परममहान दया करो  l तुम जदीश्वर्, तुम परमेश्वर्, तुम सर्वेश्वर्, तुम करुणेश्वर्,  आनंददाता, हे सुखदाता,  सब जीवों के तुम ही ईश्वर,  जगत के स्वामी, हे सुखधामी,  हे विश्वस्वामी, दया करो  l तुम गुणवान, सर्वशक्तिमान,  सर्वात्मा, हे परमात्मा,  अंतर्यामी, सब जाननेवाले,  सब देखनेवाले, सब समझनेवाले,  करुणानिधान, हे पालनहार,  हे विश्व के मालिक, दया करो  l तूने ही ये जगत रचाया,  तूने ही सब खेल रचाया,  ऊपर बैठा, सब कुछ देखे,  हे ईश्वर,  तेरी अद्भुत माया,  सर्व सहायक,  हे बलदायक,  सब तेरा किया, सब तेरा कराया,  नाम तेरा देवे अद्भुत शक्ति,  हे राम, हे गोविंद दया करो  l Thank you so much  my dear God. 

छोटा सा ये दिल है

Image
छोटा सा ये दिल है,  प्यार भरा ये दिल है,  प्यारा सा ये दिल है,  फूल की तरह ये दिल है,  जीने का सहारा दिल है,  दुनियाँ में हमारा दिल है l दिल क्या कहता है,  कभी तो आवाज सुने,  दिल क्या महसूस करे, कभी तो महसूस करे,  प्यार की खातिर जीना है,  प्यारा सा ये जीवन है  l बेवजह की बातें छोड़कर,  खुश हो कर रहना सीख लें,  दुनियाँ की चालाकी छोड़कर,  मस्त होकर जीना सीख ले, खुद को जो समझा ही नही तो दुनियाँ को समझ क्या पायेंगें,  खुद को जो पहचाना ही नही तो किसी और को पहचान क्या पायेंगें  प्यारा सा यहाँ हर पल है,  प्यार की खातिर ये जीवन है  l कुछ बातें यहाँ ऐसी हो कि जीने का मजा आ जाए, कुछ यादें यहाँ ऐसी हो कि  दुनियाँ में रहने का  आनंद आ जाए,  प्यारा सा ये तन है,  और प्यारा सा ये मन है  l जब औरों के दुख सुख में शामिल हुए तो सहारा ये जीवन है,  किसी के लिए कुछ भी किया तो दिल को सुकून आ जाता है,  जब मस्ती का माहौल बने,  हर गम भूल जाता है,  भूले जब दुनियाँभर की बातें, ...

सोच छोटी मत रखो

Image
सोच छोटी मत रखो,  बड़ा दिल रखा करो,  किसी की मदद  कर सको तो जरूर करो,  बार बार नही सोचा करो,  जिंदगी मुस्कुराती रहे हरदम,  दिल में प्यार भर लिया करो,  कौन पराया है दुनियाँ में,  जिसे अपना नही समझते हो,  हर चेहरा तो यहाँ,  जाना पहचाना दिखता है,  खुद को अच्छा, दिखाने से अच्छा है,  खुद को अच्छा बनाने की,  कोशिस किया करो  l क्या कमी है जिंदगी में,  मन जो ये उदास है,  मुश्किलें सब हट जाती है,  हौसला जो पास है,  समय का चक्र चलता रहता,  अच्छा बुरा समय  भी चलता रहता,  मन अगर विचार करे तो,  जीवन ये बदलता रहता,  सब कुछ उसके हाथों में है,  विश्वास उसपे किया करो  l आजकल की जिंदगी ये,  बेवजह परेशान है,  व्यस्तता इतनी रखी है,  कि किस्मत भी हैरान है, खुद नही बदलना,  चाहो खुद को,  तो जीवन कैसे बदलेगा,  खुद नही बढ़ना, चाहो जो आगे,  मुक्कदर कैसे बदलेगा,  कर्मों से जीवन में  सब कुछ होता है,  कर्म पवित्रता से किया करो  l दूर हो ज...

बहुत कमाया, बहुत गँवाया

बहुत कमाया, बहुत गँवाया,  लेकिन जीवन समझ ना आया,  किसकी किस्मत में क्या लिखा है,  कुछ भी यह तो समझ ना आया,  थौडी जिंदगी, थौडी साँसें,  पल भर का जीना, बाकी सब बातें,  किसलिए रहते हैं जहान में,  मामला ये समझ ना आया  l कभी खुशी, कभी गम आते हैं जीवन में,  जीवन के सुनहरे पल  खो जाते हैं दुनियाँ में,  मिट जाती दुनियाँ की यादें,  पर खत्म ना होती मन की बातें,  चार दिन की जिंदगी में,  कौन है अपना, कौन पराया  l चलते रहें तो ही हैं अच्छा,  आगे बढ़ते रहे, तो ही हैं अच्छा,  कल को भूलें, आज को जीयें,  चेहरे पर मुस्कुराहट लाकर जीयें,  झूठी जिद्द का नही है फायदा,  दिल को साफ करके जीयें,  मंजिलों की ओर कदम हो,  फिर क्या खोया और क्या है पाया  l वह खुदा, तकदीर सबकी लिखता है,  वही सबके जीवन में खुशियाँ भरता है,  उसकी मर्जी से सब ठीक यहाँ,  जैसा वह चाहे कर देता है यहाँ,  उसकी सारे जग पे है हकूमत,  वो ही करता सारे जग को उज्ज्वल,  मुश्किलें वही हरनेवाला,  दुख दू...

तू ही रब है मेरा

तू ही रब है मेरा, तू ही सब है मेरा,  तू ही करता सब है,  तू ही देता सब है,  तेरा ख्याल,  जब भी मुझे आता है,  तू दिल को मेरे  सुकून दे जाता है,  तू तो दिल में,  इर्द गिर्द है मेरे,  तुझसे रोशन,  ये जहान सारा,  तू ही मालिक है मेरा l कुछ बात है तुझमें जो ये दुनियाँ हसीन बनाई है,  तू खास है सबमें जो,  जिंदगी दुख में भी मुस्काई है,  तेरी बात अलग है,  दुनियाँ में बेमिशाल है तू,  सारा जहान चलानेवाले, दुनियाँ में कमाल है तू, तू ही ख्याल सबका रखता,  शरणागत का तू ही रक्षक,  तू जगत का पालन करता,  तू ही जन्म देनेवाला,  परमात्मा, हे मालिक,  तू ही भगवान मेरा l तूने धरती ये बनाई, तूने आसमान रचा है, तूने किस्मत ये बनाई, तूने बृह्मांड रचा है,  तू ही तो देखता सब है, तू ही तो जानता सब है, तू ही तो करता सब है  तू ही करवाता सब है, तू पुरातन, तू सनातन,  तू ही हर पल है नया,  तू ही कण कण में है बसा,  तू ही रोम रोम में बसा है,  मन तुझमें जो लगा है,  है आभार तेरा  l नही ...

मेरे अवगुण चित्त ना धरो

Image
मेरे अवगुण चित्त ना धरो,  हे गोविंद, आन मिलो,  मुझे अपना दास करो,  हे कृष्णा, आन मिलो,  पारब्रह्म, हे जगत के स्वामी,  दीनदयालु, विश्व के मालिक,  मुझपे, अपनी कृपा करो,  हे दाता, आन मिलो  l सबसे उत्तम, कर्म तुम्हारे,  सबसे प्यारे, रूप तुम्हारे,  सबमें बसनेवाले दाता,  जीवन में संकेत तुम्हारे,  तुम सब देखो, सबमें देखो,  तुम ही सबको, अपना देखो,  नाम तेरा, प्रभुजी, पार उतारे,  हे प्रभुजी, अपना समझ लियो  l तुम जो सोचो,  सबके भले की खातिर,  तुम जो करते,  सबके कल्याण की खातिर,  तुमसे कुछ भी छुपा नही है,  तुमसे कोई भी बचा नही है,  अंतर्यामी, सब कुछ जानो,  सबकी शक्ल, सूरत पहचानो,  देनेवाले, सबको सब कुछ,  हे मालिक, अपनी करुणा करो  l तुमने भेजा सबको,  अपने जगत में,  तुम ही बुलाते सबको,  अपने जगत से,  धरती, सूरज, आकाश तुम्हारा,  रूहों में सब प्रकाश तुम्हारा,  तुम्ही बनाते, तुम्ही मिटाते,  तुम्ही सबको, अपना समझते,  तुमसे ही तो जगत ये ...

अपनी बात कहते रहो

अपनी बात,कहते रहो,  बात दिल में, दबाकर मत रखो,  किसी भी मुश्किल का,  कुछ तो समाधान, निकल आता है,  चाहने से जीवन ये, संवर जाता है,  दिल पर कभी, कोई बोझ मत रखो,  दिल को साफ अगर,  रखो तो ये जीवन,  सुखी हो जाता है  l कोई नही दुनियाँ में,  किसी का दुश्मन है,  सब अपने काम,  यहाँ करे जाते हैं,  अपनी आदत से,  कुछ लोग है मजबूर यहाँ,  कुछ अच्छे, कुछ बुरे  काम भी कर जाते है,  खुद में सुधार करने का, अगर ईरादा हो,  फिर तो जीवन ये, बदल जाता है  l मन, दिल और आत्मा,  साफ अगर हो जाती है,  फिर तो जिंदगी,  आनंद से भर जाती है,  पास चाहे थोड़ा हो,  वह भी ज्यादा दिखता है,  दुनियाँ में खुशियाँ, लौट के वापस आती हैं,  किसी को कष्ट देने से,  अपना ही कष्ट बढ़ता है,  जिंदगी खामोश रहकर भी,  दर्द बहुत सह जाती है,  किसी के लिए कुछ करने से,  ये दिल हल्का हो जाता है  l जिंदगी मिली है तो, क्यूँ ना इसे, सही काम में लगाएँ,  अपना भी जीवन, सुखमय बनाएँ,  औरो...

Happy New Year

Image
 

तुम ताकत हो मेरी, कमजोरी नही

तुम ताकत हो मेरी,  कमजोरी नही तुम हिम्मत हो मेरी,  मजबूरी नही,  तुम्हें देखकर ही तो,  आगे बढ़ना सीखा है,  तुम्हें देखकर ही तो,  मंजिल पाना सीखा है,  तुम प्रेरणा हो मेरी,  मगरूरी नही  l मन में तुम,  आशा का एक दीप हो,  जीवन में तुम,  प्यार के मीठे गीत हो,  तुम्हें देखकर,  जीने की इच्छा,  जग जाती है,  मेरा दिल, धड़कन मेरी,  तुम ही रूह का नूर हो,  ख्वाब मेरे, तुम्हें देख के  पूरे हो जाते हैं,  राहें मेरी तेरी मंजिल की,  तरफ ही जाती है,  मेरा तो कुछ भी नही है,  सब कुछ तो तेरा यहाँ,  आँखें मेरी, तेरी खुशियोँ के,  ख्वाब देखती जाती है,  तुम अरमान हो मेरे,  ख्वाईश कोई अधूरी नही  l जिधर भी देखता हूँ,  अनगिनत संभावनाएं  नजर आती है,  धरती, आकाश,  सब हमारा दिखता है,  कोई भी नजर आता नही, बेगाना यहाँ,  जहान ये सारा, प्यारा प्यारा दिखता है,  तुम अहसास हो मेरा,  दिल से कोई दूरी नही  l ये दुनियाँ है यहाँ,  हर चीज...

खुशियों की तलाश कब तक करेंगें हम

खुशियों की तलाश,  कब तक करेंगें हम,   जहाँ रहे, वहाँ खुश रहे,  जैसे रहे, खुश रहे,  जिससे मिले, खुश होकर मिले,  खुश रहकर जीने से तो,  अनगिनत खुशियाँ मिल जायेगी  l अपनापन अगर मन में हो तो,  फिर खुशियाँ कहाँ दूर है,  चाहत अगर मन में हो तो,  फिर मंजिल कहाँ दूर है,  प्यार के रास्तों पर चलकर,  राहों से हर मुश्किल हट जायेगी  l जिंदगी बदलने के,  अगर कुछ प्रयास हो,  किस्मत बदलने के,  अगर कुछ प्रयास हो,  खास मकसद के लिए,  मिलती है जिंदगी ये,  दुनियाँ में आकर के,  यूं तो सभी चले जाते है,  औरों के लिए कुछ करने से,  जिंदगी ये सफल हो जायेगी  l किसी का दिल दुखाकर,  कौन सुखी हो पाया है,  गरीबों की हाय लेकर,  कौन सुखी रह पाया है,  भलाई के काम,  किए जो जग में,  दुनियाँ खूबसूरत बन जायेगी l Thank you. 

जिंदगी एक जूआ है

जिंदगी एक जूआ है,  जिसे सब खेलते हैं,  कुछ अपनी मर्जी से,  कुछ किस्मत की  मर्जी से खेलते हैं,  कभी आदमी जीतता है, तो कभी हार जाता है, कभी गैरों से हारता है, कभी अपनों से हार जाता है, कभी वह खुद से हारता है, कभी वह दूसरों से हारता है l कभी जिद्द में हारता है, कभी नादानी में हारता है,  कभी नफरत में हारता है,  कभी वह प्यार से हारता है, जीतता तो कभी कभी है, अक्सर वह हारता है, कभी वह तन से हारता है, कभी वह मन से हारता है,  कभी वह होशियारी में हारता है, कभी वह नाकामी से हारता है l कभी किस्मत दगा देती है, कभी हिम्मत जवाब देती है, कभी मंजिल मिल जाती है,  कभी मंजिल दूर रह जाती है, कभी किस्मत चमक जाती है,  कभी किस्मत रूठ जाती है, जिंदगी ऐसे ही गम और  खुशी में चलती जाती है,   इस जिंदगी को भला,  कौन समझ पाया है l जिंदगी कुछ ऐसे चलती है,  जहाँ जीतना आसान नही होता, कभी जीत हाथ लगती है,  कभी हार हाथ लगती है,  जब मन हार जाता है, फिर जीना आसान नही होता, कभी अपने ही ख्याल सताते है,...

जैसा आप सोचते हैं

जैसा आप सोचते हैं,  वैसा ही होता चला जाता है,  अगर दिल साफ हो तो,  जीवन निखरता चला जाता है,  सब कुछ आपकी  सोच पर ही तो निर्भर है,  जैसा आप चाहते हैं,  जीवन वैसा ही बन जाता है  l जीवन ये बदल जायेगा,  जीने की कोशिश तो कीजिए,  किस्मत बदल जायेगी,  अच्छी शुरुआत तो कीजिए,  आपकी चाहतें ही,  मजबूत आपको बनाती है,  आपकी अच्छी सोच ही,  जो चाहे वह दे जाती है,  सीखना मत छोड़िये,  सीखने से अनुभव, बढ़ता जाता है  l कमाल तो जब होता है,  जब आप खुद पर  विश्वास करते हैं,  गजब तो जब होता हैं,  जब आप औरों पर  ऐतबार करते हैं,  सही भी होता है,  जब आप सही  करना चाहते हैं,  खुशी भी मिल जाती है,  जब आप खुशी  पाना चाहते हैं,  कुछ नया करना  चाहते हो तो,  नया होता चला जाता है  l जो भी ठान लिया आपने,  वह तो कर ही देते हो,  मजबूत मन, मजबूत दिल से,  हर मुश्किल से पार पा लेते हो,  धीरज अगर साथ में तो फिर क्या पाना मुश्किल है,  हौसला ...

कुछ भी मुश्किल नही रहती है

कुछ भी मुश्किल नही है  रहती है जीवन में,  जो ठान लिया आगे बढ़ना,  मजबूत इरादों के आगे तो,  मुश्किलें हार जाती हैं,  अगर जीवन से,  कुछ पाने का ईरादा है,  जो किस्मत से, टकराने का ईरादा है,  जब दिल को  मजबूत करना सीख लिया, जब मन में  विश्वास भरना सीख लिया, फिर खुशियाँ ही  खुशियाँ है जीवन में  l कुछ सोचना भी अच्छा,  कुछ चाहना भी अच्छा,  कुछ ख्वाब जिंदगी के,  कुछ ख्वाब चाहतों के,  कुछ प्यार की हो बातें,  कुछ दोस्ती की बातें,  जो जीवन में रंग भर दे,  कुछ ऐसी ही हो बातें,  जो आज को नही भूलें,  सुनहरे पल हैं फिर जीवन में  l चल पड़े हैं कदम, जो  मंजिल की तलाश में,  बढ़ गए हैं कदम, जो  खुशियों की तलाश में,  जो सोच लिया,  अगर वह करने की धुन है,  जो देख लिया,  अगर वह पाने का जुनून है,  जो आँखों के सपने,  धुंधले नही हुए,  जो प्यार के सपने,  दिल से नही गए है,  फिर तो बहार,  चली आती है जीवन में  l जिसने खुद को पहचाना,  ...

हे पारबृहम पर्मेश्वर्, जगदीश्वर् राम हरे

हे पारबृहम पर्मेश्वर्,  जगदीश्वर् राम हरे,  हे सब लोकों के स्वामी,  सर्वेश्वर राम हरे,  तुम ही तो सबमें बसे हो,  तुम ही तो जग में बसे,  कण कण तुम्ही बसे हो,  जीवन में तुम्ही बसे हो,  हे विश्व विधाता मालिक,  पर्मेश्वर् राम हरे  l हम तो है शरण तुम्हारी,  हे सब सृष्टि के पालक,  सबको जन्म देनेवाले,  सब जीव हैं तेरे बालक,  तुम सबको हँसानेवाले,  तुम सबमें हँसनेवाले,  शरणागत के रक्षक,  देवेश्वर् राम हरे l हे अंतर्यामी भगवन,  हे सुख के स्वामी भगवन,  कर्ता करवाने वाले,  सबकी किस्मत के मालिक,  देख रहे तुम सबको,  पहचान रहे तुम सबको,  हे जगत के पालनहारे,  मुक्ति दाता राम हरे  l जो तुझको अपना माने,  उनके तुम बन जाते,  जो कोई तुझको चाहे,  उनकी चाहत तुम बन जाते,  हे मन में बसनेवाले,  हे रूह में बसनेवाले,  तुम ही कृपा के सागर,  हे आनंदधाम हरे l Thank you. 

जब जिंदगी खुशियाँ चाहे

जब जिंदगी खुशियाँ चाहे,  फिर मुश्किल सब हट जाए,  जब मन में उमंग जग जाए,  फिर मंजिल भी नजर आ जाए,  जब आँखों में चमक हो,  फिर बातों में असर हो,  जब कदमों में मजबूती,  जब मन में हो मजबूती,  फिर कुछ भी हासिल हो जाए  l जब चल पड़े कदम तो,  फिर दूरी कहाँ रह जाती है,  जब सोच लिया है करना,  फिर मजबूरी कहाँ रह जाती है,  चाहतों से ही तो, जिंदगी संवर जाती है,  जीने की कला जो सीखी,  फिर जिंदगी बदल जाती है,  जो आज से है नाता,  फिर कैसे ना किस्मत जग जाए  l किसी का दिल दुखाकर,  सुकून कहाँ मिलता है,  किसी को अपना समझकर,  चैन बहुत मिलता है,  अपनापन जो बढ़ाएं,  दिलों की दूरी भी मिट जाती,  जो हो सोच में नयापन,  फिर मगरूरी भी हट जाती,  आजाद ख्यालों से,  जीने का मजा आ जाए  l कुछ याद करते जाएँ,  कुछ भूलते भी जाएँ,  है आज की जिंदगानी,  आज को जीते जाएँ,  कुछ मंजिलें करीब है,  कुछ मंजिलें दूर है,  जो आगे बढ़ना जानते हैं,  उनसे नही कुछ दूर ह...

चाहोगे तो, जरूर कुछ मिलेगा

चाहोगे तो, जरूर कुछ मिलेगा,  सोचोगे तो, जरूर कुछ मिलेगा,  किसी काम की शुरुआत करने से,  मंजिल की नींव पड़ जाती है,  आगे बढ़ते रहने से,  जिंदगी सफल हो जाती है,  देखोगे तो, जहान भी बदलेगा  l हर तरफ कुछ ना कुछ उन्नति है,  हर तरफ कुछ ना कुछ प्रगति है,  हर तरफ जमीन कुछ नई सी है,  हर तरफ आसमान कुछ नया सा है,  यहाँ किस्मत भी बदलती है,  यहाँ तकदीर भी संवरती है,  चलोगे तो, रास्ता भी मिलेगा  l सब आपकी खातिर है इस जहान में,  फूल आपकी खातिर है गुलिस्तान में,  नजारे आपका मन बहलाने के लिए,  कुदरत आपको खुश रखने के लिए,  रुकोगे तो आराम भी मिलेगा  l कोई कहीं भी जाएं मगर,  लौट के घर को आते हैं,  कोई ठिकाना पक्का यहाँ पर,  जिसे प्यार से सजाते हैं,  घर कहते हैं जिसको,  वह प्यार से ही बनता हैं,  अपनापन जहाँ पैदा होता,  रिश्ता दिल का दिल से जुड़ता है,  चाहोगे जिसे दिलोजान से,  वह कभी ना कभी तो मिलेगा  l अधूरे प्रयासों से कभी,  कामयाबी पूरी नही मिलती है,  छो...

Words are world

शब्द तो संसार हैं,  चाहे मेरे हो या तुम्हारे,  शब्दों में जान होती है,  चाहे मेरे हो या तुम्हारे,  शब्द भावनाओं से  भरे हुए होते हैं,  शब्द साथ  मतलब लिए होते हैं,  शब्दों से इंसान की  पहचान होती है  l कुछ शब्द  अपनापन जगा देते हैं,  कुछ प्यार बंधा देते हैं,  शब्दों का महत्व है,  इस जीवन में,  कुछ शब्द जीने की  उम्मीद जगा देते हैं,  शब्द तो ज्ञान का,  भंडार होते हैं  l शब्दों से ही तो,  सब समझ में आता है, शब्दों से ही तो,  जीवन समझ में आता है,  शब्दों से दुनियाँ का,  पता चलता है,  शब्दों से मंजिल का,  पता चलता है,  शब्दों से दुनियाँ का निर्माण होता है  l शब्द एक, नाम एक,  शब्द अनेक, नाम अनेक,  शब्द की ध्वनि हरदम अंदर,  शब्द की ध्वनि हरदम बाहर,  शब्द का पता, रब का पता है,  शब्द की कुदरत में,  हरदम झंकार होती है  l Thank you. 

हे मालिक तेरा शुक्रिया

हे मालिक तेरा शुक्रिया,  हे दाता तेरा शुक्रिया,  अंतर्यामी, हे सुखधामी,  परबृहम, हे आनंदस्वामी,  सब जीवों के पालक रक्षक,  सब सृष्टि के जन्मदाता,  तुम ही तुम इस जग में,  अंदर बाहर तुम ही हो,  तुम ही सब देनेवाले,  तुम ही सबसे लेनेवाले,  खाली हाथ सब आते हैं,  खाली हाथ सब जानेवाले, तुम से सब पाया है प्रभुजी,  हे गोविंद तेरा शुकिर्या  l झूठा ये जग सारा,  नाम तेरा ही सच्चा है,  जगत के काम चलते रहते,  ध्यान तेरा ही सच्चा है,  तु देखे, सब कुछ ही,  तुझसे नही कुछ छिप पाए,  तू जाने हाल सबका,  तुझसे कुछ नही बच पाए  तेरी दया का अंत नही प्रभु,  तेरी कृपा का अंत नही,  तेरे कर्म का अंत नही प्रभुजी,  तेरी लीला का अंत नही,  तेरी शरण में आ ही गए,  अब कर दो कल्याण प्रभुजी,  तुझसे प्रीत लग ही गई,  हे ईश्वर तेरा शुकिर्या  l माता पिता तुम ही सबके,  भाई बंधु तुम ही सबके,  तुझसे रिश्ता सबका है,  दूर नही तुम हो किसी से,  कोई माने तुझको अपना खुदा,...

कुछ पाने की जिद्द है तो

कुछ पाने की जिद्द है तो,  कुछ करने की जिद्द है तो,  फिर कामयाबी आपके साथ है,  आप क्या चाहते हैं,  कैसे शुरुआत करते हैं,  आपके मन में क्या है,  दिल में क्या है,  अगर मन मजबूत है,  शरीर मजबूत है,  फिर कोई भी  मन्जिल दूर नही है  l किस्मत उनकी बनती है,  जो किस्मत से लड़ना जानते हैं,  जिनमें कुछ पाने का जुनून है,  उनकी चाहतों में बल है,  जिनके मन में खुशी है,  जिनके लबों पर हँसी है,  उनके लिए फिर  क्या पाना मुश्किल है l जैसा आप सोचते हैं,  वैसे ही बन जाते हैं,  जैसा आप बनना चाहते है,  वैसे बन जाते हैं,  जीवन में सुधार तो  हर पल जरूरी है,  जीवन से प्यार तो हर पल जरूरी है,  जीने की जिनमें तमन्ना है,  फिर जिंदगी उनके साथ हैं  l नजरें क्य ढूंढती है,  नजरें कुछ तो ढूंढती है,  कौन मिला, क्या मिला,  जिंदगी खुशी चैन ढूंढती है,  मन उदास रखने का, कोई फायदा नही है,  हर चीज में कमी ढूँढने का कोई फायदा नही है,  मन को बेवजह  उलझाए क्यूँ र...

अपनी मेहनत करना मत छोड़ो

अपनी मेहनत करना मत छोड़ो,  जिंदगी स्वयं निखरती जायेगी,  जीने का अंदाज अलग रखो,  जिंदगी स्वयं महकती जायेगी,  कुछ मिल गया, कुछ मिल रहा,  कुछ पा लिया, कुछ चला गया,  कुछ चाहतें पूरी हुई,  कुछ जो चाहा, वह मिल रहा,  इस तरह से जिंदगी,  खुद ही अपनी राह बनायेगी  l आप अपनी तकदीर के खुद मालिक, आप अपनी जिंदगी के खुद मालिक, खुशी और गम तो आते जाते,  आप अपनी हँसी मुस्कुराहट के खुद मालिक,  प्यार की राहों में चलना,  देखो जिंदगी खूबसूरत नजर आयेगी  l कुछ तो बात है तुम में, जो जिंदगी को शानदार बना देते हो, कुछ तो बात है तुम में, जो दुनियाँ में अपना नाम बना लेते हो, खुद को कमजोर मत समझो, दुनियाँ से जो चाहोगे,  वह मिल जायेगा  l जिसे जो समझना है वह समझे, जिसे जो सोचना है वह सोचे, चल पड़े कदम जो आगे,  फिर तो मुश्किल गई राहों से,  रुकने की क्यूँ हम सोचे,  क्यूँ अपने मन को रोके,  आशा के दीप जगाकर मन में,  जीत की नींव हम रखें,  रोज रोज की ये जिंदगी,  यूँ ही मुस्कुराती चली जायेगी l Thank you. 

जिंदगी ख्वाबों में ही, चले तो अच्छा है,

जिंदगी ख्वाबों में ही, चले तो अच्छा है,  जिंदगी प्यार में ही,  पले तो अच्छा है,  चाहतें और बढ़ती है,  तो इसमें बुरा क्या है,  जिंदगी और सपने बुने,  तो इसमें बुरा क्या है,  जिंदगी चाहतें पूरी,  करे तो अच्छा है  l किसकी किस्मत में,  क्या लिखा है,  नही कोई जानता,  अगले पल क्या होनेवाला है,  नही कोई जानता,  छूट जाते हैं सब भ्रम, एक ही पल में,  सच से सामना जब होता है,  इस जीवन में,  जिंदगी खुशी खुशी,  चले तो फिर अच्छा है l मन खोया रहता है,  जब कल्पनाओं में,  मन सोचता रहता है,  सब दिशाओं में,  जिंदगी सँवारने की,  कोशिस तो सभी करते हैं,  जिंदगी में जीतने की,  कोशिस तो सभी करते हैं,  कुछ मंजिल पाते हैं,  तो कुछ राहों में रह जाते हैं,  कुछ हारते हैं तो ,  कुछ जीत जाते हैं,  सब कुछ मिलता है,  इस जीवन में,  जिंदगी आगे बढ़े, तो फिर अच्छा है l जिंदगी ने जिसको भी,  अपना लिया,  उसके जीवन में,  ख़ुशियाँ भरती चली गई,  अपनापन ज...

कौन आया मेरे मन के द्वारे

Image
 

अपनी जिंदगी के, आप ही मालिक

अपनी जिंदगी के, आप ही मालिक,  जैसा चाहो, वैसा कर लो,  आप चलाते हो ये जिंदगी,  जिधर चाहे, वही ले जाओ,  आपकी शुरुआत से जिंदगी बदल जाती है,  आप जैसा चाहते हो,  वैसी जिंदगी बन जाती है ,  अपनी किस्मत के  आप ही मालिक,  आपके प्रयासों से आपकी,  किस्मत चमक जाती है  l जहाँ कदम आप रख दो,  वही सफलता आ जाती है,  जैसी आप सोच रखते,  वैसी जिंदगी बन जाती है,  बेशकीमती शरीर ये पाया,  अनमोल ये जीवन पाया,  जो मिला वह स्वीकार लिया,  जो नही मिला,  उसका क्या पछतावा,  सोच अच्छी, जीवन अच्छा,  काम अच्छे, जीवन अच्छा,  अच्छे कामों से ही तो,  जीवन में खुशियाँ आती है  l दिल में प्यार भरा हुआ तो,  दुनियाँ में आना सफल हुआ,  कौन किसका कितना साथ निभाता,  ये तो मुकद्दर का फैसला है,  कौन किसको रोक पाता,  जब आप आगे बढ़ना चाहते हो,  कौन किसका क्या बिगाड़ पाता,  जब वो रब मेहरबान हो,  वही सबको देता सहारा,  वही सबका पालनहारा,  उसकी क्षत्रछाया में जिंदगी,...

कल से क्या सीखा है

कल से क्या सीखा है, यही जाना कि हर दिन एक समान नहीं होता है,  कभी अच्छा, कभी खराब होता,  कभी किस्मत चमक जाती है तो कभी किस्मत रूठ जाती है,  कल की गलती को, आज नही दोहरायेंगें,  कल जो खो दिया, आज नही गँवायेंगे,  कल से यही सीखा, धीरज नही खोएंगे  l अच्छा तो यही है कि  मन मजबूत बना कर जीना है,  जो चला गया उसका क्या गम है,  जो पास है उसे संभाल लेना है,  अपने ढंग से जीना है जहान में,  झूठा हठ छोड़ देना है,  जो सही समझ में आ जाता है,  उसको आगे बढ़ा देना है,  जब आगे बढ़ने की तमन्ना है,  तो पीछे क्या देखना है,  जिंदगी को खास समझकर,  बीज प्रेम के बोयेंगें  l जिसकी संभाल कर ना सको तो,  वह हाथों से चली जाती है,  जिस पर ध्यान दे दिया तो तो वह चीज पास में आ जाती है,  रास्तों पर मिल जाती हैं खुशियाँ,  कुछ कुछ खबर बुरी भी आ जाती है,  जितना साथ जो निभादे,  उतनी ही किस्मत रह जाती है,  जितना मिले वह काफी ही तो बेवजह परेशान यहाँ क्यूँ  होएंगें  l खुश रहने का एक तरीका,  ...

जीवन क्या है

जीवन क्या है, बहता दरिया,  जीवन क्या है, मौज का दरिया,  जो जीया ना, वो पछताया,  जो हँसा ना, उसने क्या पाया,  जीवन यूँ तो समझ ना आया,  जीवन पर है बहुत बढ़िया  l खामोशी से जो जीते हैं,  जीवन का आनंद, जो लेते है,  छोड़ जहान के गम की बातें,  अपनी खुशी में जो रहते हैं,  मिलती मुश्किल से,  चंद खुशी की घड़ियाँ  l कर लेते हैं, हसरतें भी पूरी,  मिट जाती है, सारी दूरी,  मन भी कुछ नजदीक है आते,  दिल भी कुछ नजदीक है आते,  कितनी गुजर गई थी यहाँ सदियाँ l जो ना जीया, इस दुनियाँ में,  उसने क्या पाया, इस दुनियाँ से,  जिसके मन में, हरदम संसय,  उसके जीवन में, रहती मुश्किलें,  मस्त बनकर जो रहता है,  सारे जहान को जो अपना कहता है,  वो ही खुश रह पाता है जहान में,  चल पड़े हैं कदम जो आगे,  दूर नही है फिर तो खुशियाँ  l किस्मत तभी खुल जाती हैं,  जब इंसान करे खुद पे भरोसा,  कुछ करने की हिम्मत बढ़ जाती है,  मिल जाता है, कुछ पाने का मौका,  जो सोचे, वह करके दिखा दे,  स...

अजी रूठकर अब कहाँ जाईयेगा ..... beautiful song

Image
 

Kaun Aaya Mere Man Ke Dware........... Beautiful Song

Image
 

इस जिंदगी में हरदम

इस जिंदगी में हरदम,  पाना ही तो नही होता,  कभी खोना भी तो होता है,  कभी इंसान को खुशी मिलती है,  तो कभी गम भी तो मिल जाता है,  कभी चाहत पूरी हो जाती है,  कभी चाहते,  अधूरी भी तो रह जाती है,  इस जिंदगी में हरदम अच्छा ही नही होता,  कभी बुरा भी तो हो जाता है  l जब ना पाने की खुशी है,  और ना खोने का गम है,  समभाव के जीवन में,  मन रहता प्रसन्न है,  छूटती है मन की तृष्णा,  छूटती है मन की व्याकुलता,  मन स्थिर जब हो जाता है,  मिल जाती है मन की प्रसन्नता,  हर एक दिन, एक जैसा नही होता,  कभी सुख आता है, कभी जाता है  l चल पड़े जब कदम आगे,  फिर क्या पीछे देखना है,  जिंदगी में हरदम ही तो,  आगे की मंजिल देखना है,  रास्ते आसान बने या कदम और मजबूत हो,  मन में अगर हो दृढ़ता तो,  जीवन कुछ आसान हो,  चाहतें कभी पूरी हो जाती तो कोई सपना अधूरा रह जाता है l जिंदगी ये समझ ना आए,  जिंदगी जीने के लिए है,  जो मिल जाए, वही है बढ़िया,  किस्मत चमकने के लिए है,  मन ...