Posts

रोज रोज की वही जिंदगी

Image
रोज रोज की वही जिंदगी,  लगता है हर पल नई जिंदगी,  कुछ प्यार भरी, कुछ चाह भरी,  लगता है  कुछ मदभरी जिंदगी,  जिसे अपना समझा, वही अपना,  वरना ये अजनबी जिंदगी l ये भीड़ भाड़ की जिंदगी,  ये भाग दौड़ की जिंदगी,  कुछ हँसी खुशी की जिंदगी,  कुछ मुश्किल सी ये जिंदगी l कुछ बेचैन सी ये  जिंदगी,  कुछ सकून भरी ये जिंदगी,  चलती ही जा रही है,  नाराज सी ये जिंदगी l कभी ये घबराए, कभी ये मुस्काए,  कभी ये इतराए, कभी ये इट्ठलाये,  कुछ तृप्त सी ये जिंदगी,  कुछ प्यास सी ये जिंदगी l कभी अच्छी भी लगती है,  कभी बुरी भी लगती है,  कुछ थकी हुई सी जिंदगी,  कुछ आराम सी ये जिंदगी,  कुछ आम सी ये जिंदगी,  कुछ खास सी ये जिंदगी  l

सोचने का नजरिया बदले

Image
सोचने का नजरिया बदले,  देखने का नजरिया बदले,  मन को साफ करने की आदत,  दिल को साफ करने की आदत,  कुछ जीने का तरीका बदले  l चाहतें मन में है तो कुछ बुरा नही,  प्यार मन में है तो कुछ बुरा नही,  कुछ सपनों में रंग भरें,  कुछ जीवन में खुशियाँ भरे, दुनियाँ में रहने का तरीका बदले l जिन्हें प्यार है जिंदगी से,  वो ही खुशहाल है,  जिनकी नीयत अच्छी है,  वही मालामाल है,  जिनके हर कदम में एक जुनून है,  जिनके मन में पाने का जज्बा,  जिनके काम में नयापन है,  मंजिल की तरफ वही आगे को बढ़ते  l

सारे खिलौने उसने बनाए

Image
सारे खिलौने उसने बनाए,  सारे खेल है उसने रचाए,  नचा रहा वह सब को ऐसे,  जैसे कठपुतली को नाच नचाए,  सारी दुनियाँ चलती फिरती,  कोई ईधर् चला, कोई उधर चला,  ऐसा जीवन उसने बनाया,  कोई इसमें चैन ना पाए  l बिना मकसद का जीना यहाँ है,  जो मकसद है वह मिल नही पाए,  इसको ही किस्मत कहते हैं,  कोई खोये, कोई पाए,  सब एक दूजे को जानते हैं,  फिर भी कोई जान ना पाए,  अजनबी की तरह रहे सब,  उसकी लीला कोई समझ ना पाए  l वो देखे सब वो जाने सब,  उसकी नजरों से कोई बच नही पाता,  वो ही करता वो ही करवाता,  वो ही सबका दिल बहलाता,  वो ही देखे, वो ही दिखाए,  वो ही सबको सही राह दिखाए  l

ऊपर बैठा तू सब कुछ देखे

Image
  ऊपर बैठा तू सब कुछ देखे,  खेल खेलता तु इस दुनियाँ में,  सबको नाच नचाता फिरता,  तु ही लिखता किस्मत सबकी,  तू जाने सब, सबको पहचाने,  तू ही देता हिम्मत सबको  l तू ही तो संसार चलाता,  तू ही तो खुशियाँ बरसाता,  तेरा वास है हर दिल हर घर में,  नाम तेरा है सारी दुनियाँ में,  तू ही तो है मंजिल सबकी,  तू ही फैला है सारे जग में  l सब तेरे हैं, सब में तू है,  हर जगह पर तू ही तू है,  धरती गगन में तेरा नूर है फैला,  सब जीवों में तू भरपूर है फैला,  हर कोई चाह तेरी रखता है जग ये l

किसने क्या कहा था

Image
किसने क्या कहा था, कौन क्या कह रहा है,  कौन क्या कहेगा, छोड़ो इन बातों को,  यह देखो कि तुम क्या कह रहे हो,  तुम क्या सोच रहे हो,  तुम क्या महसूस कर रहे हो,  किसी से भी आप महत्वपूर्ण हो,  आप इस दुनियाँ में मौजूद हो,  आप चीजों को समझते हो,  देखते हो और  विश्लेषण करते हो,  छोड़ो कौन क्या सोच रहा हो l जो दुनियाँ में नही है, जो समझा नही सकते,  उनकी बातों पर कितना विश्वास करोगे,  किसने किस हालात में क्या बात कही होगी,  यह आप नही जानते, आज महत्वपूर्ण है,  आज का समय महत्वपूर्ण है,  आज को जीना आवश्यक है,  आज में खुश रहना आवश्यक है,  बेवजह की बातों में पड़ने से अच्छा,  अपने काम पर ध्यान दिया जाए,  देखो जीवन का अमूल्य क्षण  कम होता जा रहा है  l मंजिल दूर भी है तो क्या हुआ,  हमें तो चलना है,  मुश्किलें जीवन में है तो क्या हुआ,  हमें तो आगे बढ़ना है,  किस्मत हमारी बदलने कोई आयेगा नही,  हमें तो अपनी किस्मत को खुद ही बदलना है,  चिंता करने से कष्ट कोई दूर होता नही है,...

मैं कौन हूँ

Image
मैं कौन हूँ,  दुनियाँ का बेहद मुश्किल सवाल,  लेकिन खोजना भी जरूरी,  स्वयं को जानने के लिए,  खुद को समझने के लिए,  मैं मन तो नही, जो सोचता है,  मैं दिल तो नही, जो धड़कता है,  जो महसूस करता है,  मैं आँख तो नही जो देखती है,  मैं जीभ तो नही जो चखती है,  मैं हवा तो नही श्वासों में आती जाती है,  मैं पैर तो नही जो चलते हैं,  मैं हाथ तो नही जो सब काम करते हैं,  मैं जुबाँन तो नही जो बोलती है,  मैं शरीर तो नही,  जिसे मैंने धारण किया हुआ है,  जिसका नाश हो जाना है,  फिर मैं कौन हूँ,  मैं कहाँ हूँ इस शरीर में,  मैं वह हूँ जो बोलता हूँ,  मैं वह हूँ जो देखता हूँ,  मैं वह हूँ जो सुनता है,  मैं वह हूँ जो जानता हूँ,  मैं वह हूँ जो महसूस करता हूँ,  मैं वह हूँ जो जो सब करता हूँ,  मैं वह हूँ जो साँस लेता हूँ,  मैं धड़कन में आवाज,  मैं आँखों में प्रकाश,  मैं मन में विश्वास,  मैं बेहद सूक्ष्म,  मैं अनंत का भाग,  मैं असीम का भाग,  मैं अखंड का भाग, ...

जब जीवन को पहचान लिया

Image
जब जीवन को पहचान लिया,  जब खुद को जान लिया,  जब मन में जो भी ठान लिया,  जब लक्ष्य को पहचान लिया,  फिर तो हँसना आ गया,  लगता है जीना आ गया  l माना मुश्किल है जीवन के रास्ते,  माना उलझन भरे है दुनियाँ के रास्ते,  माना मंजिल है दूर तेरी,  माना किस्मत अभी नही चमकी तेरी,  पर ख्वाब देखना क्यूँ छोड़ें,  पर आगे बढ़ना क्यूँ छोड़ें,  मन में है विश्वास भरा तो, ख्वाब पूरे करना आ गया  l है कुछ भी नही आसान यहाँ,  फिर भी सब है आसान यहाँ,  दुख और सुख से भरा ये जीवन,  गम और खुशी से भरा ये जीवन,  शुरुआत करी तो क्या पाना मुश्किल,  चाह करी तो क्या मिलना मुश्किल,  जो सोच लिया वह कर के दिखा दे,  रंग सपनों में भरना आ गया  l

काहे की फिक्र करें हम

Image
  काहे की फिक्र करें हम,  जो होना है वह होता ही है,  जो मिलना है मिल जाता है,  जो खोना , वह खोता ही है,  कितनी जग में कमाई करें,  सब इस जग में लग जाता है,  कितना बाहर घूमते रहे,  आखिर तो घर को आना ही है  l कौन यहाँ पर अपना दिखता है,  सब चेहरे पहचाने लगते हैं,  कोई याद तो रह जाता है,  कोई दूर हो जाता है,  इस जीवन का काम है चलना,  कभी सुख आना कभी जाना ही है l कभी तो मंजिल पास है आती,  कभी दूर हो जाती है,  कभी खुशियाँ पल में मिल जाती,  कभी दूर हो जाती है,  दुख सुख का संगम है जीवन,  फिर काहे को घबराना है  l

कुछ भी याद रहे ना रहे

Image
  कुछ भी याद रहे ना रहे,  अपनी साँसों को याद रखते रहिए,  कुछ भी ध्यान रहे ना रहे,  अपनी साँसों पर ध्यान रखिये,  साँस ही तो जीवन शक्ति है,  साँस ही तो है जो मुक्ति की युक्ति है,  तन मन को स्वस्थ रखना है तो,  शुद्ध हवा का सेवन करिए  l जिसने खुद को पहचाना है,  उसके लिए क्या मुश्किल पाना है,  जिसने अपने मन को जाना है,  जिसने अपने तन को समझा है,  जिसने अपनी कमजोरी जान ली,  जिसने अपनी ताकत पहचान ली,  उसने इस जीवन को संभाला है,  जीवन को लम्बा जीना है तो,  लम्बे साँस लेते रहिए  l छोटी छोटी बातें ही जीवन को बदल देती है,  छोटी छोटी खुशियाँ ही जीवन में आनंद भर देती है,  बेवजह की बातों से दूर जो होते जायेंगें,  जीवन को जो आसान बनाए,  उन रास्तों पे चलते जायेंगें,  खुशहाल ये जीवन करना है तो,  तन मन में उर्जा भरते रहिए  l

श्वासों को बदलते रहिए, और जीवन बदलते रहिए

Image
श्वासों को बदलते रहिए,  और जीवन बदलते रहिए,  कभी छोटा श्वास, कभी लंबा श्वास,  शूद्ध वायु सेवन करते रहिए,  और जीवन में स्वस्थ रहिए  l शरीर तो एक मोटर गाड़ी,  जो पंचतत्वों से बनी हुई,  अन्न जल  ईंधन इसमें डालते है,  मन रूपी बैटरी इसमें लगी हुई, श्वासों से चार्ज होती रही,  जिंदगी की गाड़ी चलती श्वासों के कारण,  इन श्वासों को अपना कहिए  l तन में बैठा आत्मा राजा,  जो बोलता है, देखता है, सुनता है,  खाता है, पीता है, रोता है, हँसता है,  इस जिंदगी का आनंद लेता है,  तन मन की स्वस्थता के लिए,  सही खान पान जरूरी है,  जिंदगी जीने के लिए,  श्वासों का चलना जरूरी है  l मिट जाए कष्ट तन मन के,  जो श्वासों पर नियंत्रण हो,  आती जाती शक्ति श्वासों के जरिये,  जीवन शक्ति श्वास हमारे,  श्वासों पर मन केंद्रित करिए  l जो श्वास श्वास नाम सुमिरन किया रब का,  जन्म सफल ये हो जाए,  छूट जाए कष्ट तन मन के,  खुशियो से जीवन भर जाए,  श्वास अगर नही खाली जाए,  फिर त...

आप अपनी बात कहते रहिए

Image
आप अपनी बात कहते रहिए,  दुनियाँ क्या कहती है, मत फिक्र करिए,  औरों की बातों के कारण,  जिंदगी ये प्रभावित ना हो,  ये जिंदगी तो आपकी जिंदगी,  जो सही लगे, वह करते रहिए  l अपनी बात कहनी भी जरूरी है, औरों की बात सुननी भी जरूरी है,  जिस बात में कोई भला ना हो,  उसे भूल जाना जरूरी है,  आपकी ये है अपनी जिंदगी,  इस जिंदगी का आनंद लेते रहिए  l जो जिंदगी को बेहतर बनाए,  वो ही काम करने है,  जो जिंदगी को आसान बनाए,  वो ही काम जरूरी है,  जिंदगी खुशिया से भर आए,  काम वही करते रहिए  l

सब ओर तेरी ही चर्चा है

Image
सब ओर तेरी ही चर्चा है,  सब ओर तेरी ही खुशियाँ है,  तूने ये जहान बनाया है,  ये जमीन आसमान बनाया है,  सारा ब्रमांड रचाया है,  कण कण में मौजूद आप ही,  तेरी कृपा से आनंदवर्षा है  l अनंत सुख तेरे नाम में, अनंत सुख तेरे ध्यान में,  अनंत सुख तेरे ज्ञान में, अनंत सुख तेरे धाम में, तेरी ही याद बसी मन में,  तुझसे ये जीवन बढ़िया है  l सबपे तेरे उपकार हैं,  सब तेरे उपहार है,  जो उलझे दुनियाँ के कामों में,  उन्हें चैन कहाँ है दुनियाँ में,  तुझसे जो प्रीत लगाए है,  उनका जीवन तो बढ़िया है  l

फिर वही थकी थकी सी जिंदगी

Image
फिर वही थकी थकी सी जिंदगी,  फिर वही रुकी रूकी सी जिंदगी,  फिर भी उदास उदास सी जिंदगी,  फिर वही आराम आराम सी जिंदगी  l जैसे जिंदगी अपनी गति भूल गई है,  जैसे ये अपनी मति भूल गई है,  जैसे ये कहीं खो गई है,  जैसे ये गुमसुम सी हो गई है,  फिर वही गुमनाम सी जिंदगी  l कुछ सोचा था जहान में नया करने का,  कुछ सोचा था जहान में पाने का,  आगे बढ़ने की धुन सिर पर सवार थी,  अपनी मस्ती में चलने की मन में खुमार थी,  लेकिन आज दिखती है नाराज सी जिंदगी  l

खुद ही खुद पाना लक्ष्य नही

Image
ये जिंदगी औरों के भी कुछ काम आए,  कुछ काम करे औरों की खातिर,  कुछ बात करे औरों की खातिर,  ये जिंदगी कुछ तो दुनियाँ में,  अपनी पहचान बनाए l माना दुनियाँ में कठिन है जीने की राहें,  माना दुनियाँ में  बेचैन रहती है निगाहें,  माना किस्मत में सब कुछ मिलना नही होता,  माना कई बार प्रयास हमारा पूरा नही होता,  ये जिंदगी कुछ तो अपनी राह बनाए  l कुछ मंजिलें दूर है, पर चाहोगे तो मिल जायेगी,  कुछ अंधरें राहों में है पर, चाहोगे तो दूर हो जायेगें,  कुछ मन सोचेगा, कुछ दिल महसूस करेगा,  इस तरह जीवन खुशियोँ से भरेगा,  चलों अपने हाथों ही अपनी तकदीर बनाएँ  l

कभी जिंदगी को अपना समझकर तो देखो

Image
कभी जिंदगी को अपना समझकर तो देखो,  कभी जिंदगी में खुशियाँ भरकर तो देखो,  जिंदगी का जितना ख्याल तुम रखोगे,  जिंदगी भी तुम्हारा उतना ख्याल रखेगी,  कभी जिंदगी को ठीक रखकर को देखो  l माना कि दुनियाँ में चिंताएँ बहुत है ज्यादा,  माना कि जिंदगी को काम बहुत है ज्यादा,  कभी साथ मिल जाता है, कभी साथ छूट जाता है,  कभी पराया बनता अपना, कभी अपना पराया बन जाता है,  कैसी है कहानी जिंदगी की, समझ में नही आती,  कभी खुशियाँ मिल जाती है, खुशियाँ कभी दूर चली जाती है,  कभी खुद अपने हाथों से जिंदगी बदलकर देखो  l तन मन और रूह से ये जिंदगी बनती है,  सही खानपान और साँसों से ये जिंदगी चलती है,  सही सोच बढ़ाती है इस जिंदगी को आगे,  सही काम बढ़ाते हैं इस जिंदगी को आगे,  कभी जिंदगी की खातिर, कुछ तो करके देखो  l

बड़ा सोचो, बड़ा बनो

Image
  बड़ा सोचो, बड़ा बनो,  छोटी छोटी बातों में,  क्यूँ उलझे फिरते हो,  दुनियाँ की बातों में,  क्यूँ उलझे फिरते हो,  सोचो कुछ खुद के लिए,  सोचो कुछ औरों के लिए,  बड़ा सोचो, कुछ बड़ा करो  l देखो जहान तुम्हारा है,  तुम्हारे है जहानवाले,  किससे करोगे नफरत,  अपने है सब दुनियाँवाले,  प्यार के रास्ते पर चलकर,  सब हल निकल आते हैं,  जिंदगी की समस्याओं से,  बाहर निकल आते हैं,  अपने लिए क्या जीना है,  दुनियाँ मैं औरों के लिए जीयो  l मानवता की सेवा करना,  धर्म है इंसान का,  इस दुनियाँ में खुशियाँ भरना,  काम है इंसान का,  डोर जिंदगी की कब छूट जाए,  किसी को यह पता नही,  मुश्किल जीवन में कब आ जाए,  किसी को पता नही,  कल का कोई पता नही है,  आज का जीवन जीयो  l

जिंदगी को जो जीया ना

Image
जिंदगी को जो जीया ना,  उसने क्या पाया जहान में,  जिंदगी में जो हँसा ना,  उसको क्या मिला जहान में,  ये जिंदगी सौगात है,  ये जिंदगी उपहार है,  ये जिंदगी तो प्यार है,  जो जिंदगी से प्यार है,  मिलता है क्या उसको जहान में,  जो नही खुश हुआ जहान में  l मस्तियों का दौर है,  फिर जीना क्यूँ भूल जाते है,  ऐसे मौके जिंदगी में, कम बहुत ही आते हैं,  छोड़ो सारे फिक्र यहीं,  अपने सपनों को उड़ान दो,  मुश्किल से मिलता दिल जहान में,  उस दिल मत छोड़ना,  बड़ी खास है ये जिंदगी,  मिलती नही आसानी से  l चल पड़ो उस दिशा में,  जहान तुम्हारी मंजिल है,  हर हाल में तुम मुस्कुराना ,  बेशकीमती ये जिंदगी है,  दुनियाँभर की बातों से,  क्या फर्क पड़नेवाला है,  जिंदगी संवार दे जो,  वही जहान में प्यारा है,  जिंदगी को खो दिया तो,  फिर सब छूट गया जहान से  l

ये दुनियाँ चला चली का मेला

Image
ये दुनियाँ चला चली का मेला,  कोई आज गया कोई कल गया,  कोई मेले में रहा अकेला ,  किसी का नही पक्का यहाँ ठिकाना  l अपनों को छोड़ के चल देते हैं, सबको छोड़ के चल देते हैं,  जग को छोड़ के चल देते है,  मुख सबसे मोड के चल देते है,  इस दुनियाँ से चलना पड़े अकेला l जिंदगी साथ छोड़ जाती है, किस्मत भी रूठ जाती है,  छोड़कर ये जहान दूसरे जहान में चले जाते हैं,  दुनियाँ के हर शख्स से नाता तोड़कर चले जाते हैं,  देखो ईश्वर का अजब है खेला  l

जिंदगी यूँ ही चले जाती है

Image
मुश्किलें कम नही होती,  जिंदगी यूँ ही चले जाती है,  सोचते हैं कुछ अच्छा मिलेगा,  सोचते हैं कुछ अच्छा होगा,  पर मुश्किलें दूर नही हो पाती है,  ये मुश्किलों का दौर कुछ लम्बा हो गया है,  ये जिंदगी का दौर कुछ कठिन सा हो गया है,  लगता है जिंदगी यहाँ बस समय बिताती है,  पूरी तरह जी नही पाती है  l चाहते तो यही है कि सबका जीवन खुशहाल बने,  सोचते तो यही है कि जीवन में कुछ कमाल हो,  पर जैसा सोचते हैं ऐसा जीवन में कुछ होता नही है,  जैसा चाहते हैं वैसा जीवन में कुछ मिलता नही है,  यूँ तो जीवन में अधूरे कुछ प्रयास नही है,  जो काम करते हैं मन लगाकर करते है,  पर हरदम सफलता साथ आती नही है,  लगता है जिंदगी में कुछ कमी सी रह गई है l सच्ची बात कहने में कुछ हर्ज नही है,  जो देखते हैं आँखों से सच तो वही है,  यूँ तो जिंदगी हर रोज नई बन जाती है,  यूं तो जिंदगी को हर रोज खुशी मिल जाती है,  अपने अपने हाल में यहाँ सब खुश हो लेते है,  जो पास में है उसमें मन को मग्न कर लेते हैं,  देखते ही देखते होठों पे हँसी...

Either you will rise

Image
  Either you will rise,  Or your ego will rise,  There is a compitition between You and your egos,  All parts of your body should grow perfectly,  Your personality should grow,  There should be growth of your mind and heart,  Nothing should be squeeze,  There should be infinite growth of your life.  No one can be small when he leave his egos,  Anyone can be great when he leave his egos,  Our mind should be stable,  It should be free from egos and anger,  Our mind should be free from all toxic thoughts,  Our mouth should be free from all negative words,  We should be walk on the great path that is love.  What our eyes search,  What we are always search, Manytimes mistakes of others,  Manytimes we have the ego that  I know better than you,  We have the egos that I do better than you,  We have that the egos that I have too much than you,  Manytimes we are living in searching and co...

मेरे मन में ये क्या चल रहा है

Image
  मेरे मन में ये क्या चल रहा है,  इस दिल में क्या चल रहा है,  इस तन में क्या चल रहा है,  जीवन में ये क्या चल रहा है  l कभी बेचैनी, कभी खामोशी,  कभी मन में हलचल है होती,  कभी तन ये थका थका सा है,  कभी मन ये रूका रूका है,  कभी सोचा क्या खोया, और क्या मिल रहा है  l ये मन चुप कभी नही रहता,  ये मन कुछ भी बोलता रहता,  कुछ सोचे तो जीवन निखरता रहता,  नही सोचे तो जीवन संवरता रहता,  इस मन से जीवन को बल मिल रहा है l

जीना इसी को कहते है

Image
जीना इसी को कहते है,  जो जीते औरों की खातिर,  जो करते औरों की खातिर,  जो हँसते औरों की खातिर,  जो रोते औरों की खातिर,  नही दूर दिलों से रहते हैं  l कुछ बात अलग उनमें होती है,  जो दुनियाँ से अलग दिखलाती है,  भीड़ में चलते हैं लेकिन पहचान अलग बन जाती है,  कुछ खास तरह का जीवन बनता,  जो हर मुश्किल दूर हटाते हैं  l जहान प्यार से ये चलता है,  नफरत का कोई काम नही है,  सेवा व्यर्थ नही जाती है,  जिंदगी व्यर्थ नही जाती है,  औरों के दुख सुख में शामिल होते हैं,  जो सबको अपना कहते हैं l

कौन जीया इस जिंदगी को

Image
कौन जीया इस जिंदगी को,  किसने लिया आनन्द जिंदगी का,  किसके मन में खुशियाँ भरी है,  किसके जीवन में सुख-शांति भरी है,  किसको मिला चैन जिंदगी में  l कुछ सवाल है जिनका जवाब नही है,  सबकी कहानी एक जैसी है,  कुछ चिंता तो आज की रहती,  कुछ फिक्र कल की रहती,  कौन बना मस्त जिंदगी में  l दुनियाँ में भागदौड़ है ऐसी,  सब कुछ पाने की चाह लगी है,  व्यस्त रहें दुनियाँ के कामों  में इतना,  कि जिंदगी जीना भूल गए  हैं,  काम अगर जरूरी है तो, आराम भी जरूरी है जिंदगी में  l

सब कर्मों का ही तो फल है जीवन

Image
  सब कर्मों का ही तो फल है जीवन,  जो इस जहान में जीवन ऐसा मिलता है,  कोई अच्छा जीवन जीता है,  कोई मुश्किल में जीवन जीता है,  कोई अच्छे घर में जन्म लेता है,  कोई फुटपाथ पे जन्म लेता है,  कोई पढ लिखकर इंसान बनता है,  कोई अनपढ़ रहकर गरीब रहता है,  कुछ सरकारों के सही फैसले,  जिनसे जीवन बदलता है  l कुछ सोच जो अच्छी बने तो,  जीवन बदल जाता है,  जो कर्म दुनियाँ में अच्छे करे तो,  जीवन संवर जाता है,  खुशकिस्मती है इस जहान में जो,  मनुष्य का जन्म मिलता है,  कुछ भी कर लें, कुछ भी पा ले,  ऐसा तोहफा मिलता है,  कुछ सपने देखते हैं,  जिनसे जीवन को बल मिलता है  l जीवन का सफर ये ऐसा,  जहाँ राहों में मुश्किलें आती है,  लेकिन सब आगे बढ़ते हैं,  और मुश्किलें हार जाती हैं,  कुछ पाने की की जो कोशिश,  हर चीज मिलती जाती है,  मंजिलें नही दूर रहती,  चाहतें पूरी होती जाती है,  कुछ मिले कुछ रह जाता है,  जीवन ऐसे ही चलता है  l

तेरे नाम में है जो खुशियाँ

Image
 

कुदरत का कानून कुछ ऐसा है

Image
  कुदरत का कानून कुछ ऐसा है,  सब खाली हाथ आते हैं,  और खाली हाथ चले जाते हैं,  ना कोई यहाँ कुछ लेकर आया,  और ना ही कुछ लेकर जायेगा,  ये जीवन मिला है सबको,  ये जीवन जीकर चला जायेगा,  कर्म कर जहान में ऐसे,  कि खुशी खुशी चले जाना है  l किसी का नही दिल दुखाएँ,  इस जिंदगी के सफर में,  अहंकार नही मन में रखे,  चाहतों के सफर में,  खुशियाँ हर पल आ मिले,  इस दुनियाँ के सफर में,  पकड़ कर किस चीज को रखें,  सब कुछ छूट जाना है  l किसी का दिल दुखाकर जो चल पड़े,  तो क्या कमाया इस जहान में,  किसी के लिए कुछ जो कर दिया,  तो चैन पाया इस जहान में,  मेहनत की कमाई ही काम अपने आती है,  दिल को जो सुकून देती,  खुशियाँ जीवन में भर जाती है,  जो पाया वो यही लगाया,  यहाँ से कुछ नही लेकर जाना है  l

चलते जाना है, आगे बढ़ते जाना है

Image
 

What happens, when you leave hopes

Image
What happens, when you leave hopes,  Life goes towards down,  Mind stop thinking positive,  Mind can't accept that you will get what you want,  Mind thinking to start negativity,  When hopes dies, progress of life becomes slow and dull.  When you have hopes,  Mind becomes positive, Mind and body becomes energetic,  Choice is yours, what you want to become, When you have hopes you create positive environment around you,  Who comes in you contact you start talking positive,  You start changing your life,  Start changing the world,  And life looks so beautiful.  Everything depends on your thoughts,  Your aims to achieve depends on your determinations,  When you are increasing your courage,  You are making your life wonderful,  You start believe in miracles.  Forget what others think,  Focus on yourself and your thoughts,  Energise you mind and body  Leave your dullness,  Leave your...

तेरी मुश्किलें सब हट जाए

Image
तेरी मुश्किलें सब हट जाए,  जहाँ जाए कामयाबी पाए,  कुछ सोच तेरी बदल जाए,  कुछ जिंदगी ये बदल जाए  l उदासियाँ सब दूर हो,  चेहरे पर मुस्कुराहट हो,  मन में प्रसन्नता हो,  दिल में प्यार का सागर हो,  रोशनी मिले रास्तों में,  चाहत पूरी होती जाए  l समय की जो कद्र करी,  तो जिंदगी आसान हो,  जो मिला है हो ख्याल उसका,  फिर खुशियाँ जीवन में बिखर जाए  l बेवजह की चिंता क्यूँ हो,  बेवजह की बातें क्यूँ हो,  भर जाए मन में उमंगें,  हौसले साथ में हो,  तन मन में विकार नही हो,  तो ये जिंदगी निखर जाए  l

मस्त बनके, जी ले जग में

Image
 

When mind is ready

Image
Sometimes our mind is ready,  Sometimes our mind is not ready,  Sometimes our body is ready,  Sometimes our body is not ready,  Sometimes our mind start thinking,  Sometimes our mind stop thinking,  It is the natural processes that Make our mind and body get energize.  Sometimes activities are required,  Sometimes peace is needed,  For living the life, sometimes relax is needed,  Sometimes wake up is needed,  Sometimes sleep is needed,  Sometimes day is needed,  Sometimes night is needed,  For making happy life,  Sometimes peace of mind is needed.  Many ideas comes in our mind,  To make the life easy and beautiful,  Many times we implement them,  Many Times we forget or ignore,  In this world everyone is struggling for success,  Many difficulties comes in our way,  But we walk in pain also,  Who takes pain he/she gains,  Nothing is free everyone has to pay something,...

जिसको देखो, प्यार से देखो

Image
 

वो दाता दीनदयाल, सभी पे कृपा करते हैं

Image
 

God have every power

Image
God have every power,  God have all powers,  God have power to create the world,  God have power to care of the world,  God have power to destroy the world,  God knows how to run His world, l God has given some power to nature.  God has created infinite world,  God has created wonderful world,  God has created visible and invisible world,  God has created strong rules that no one can break,  God have power to change everything.  Either you believe or not,  A super natural power exists in the world,  If you believe or not a super power control the world,  Some part of that super power is in every soul, God has distributed His power among their creations,  The world is filled with that super power inner and outer.  God have power to give you everything.

One day I will change myself

Image
One day I will change myself,  I will change my habits,  I will change my attitude,  I will change my mind,  I will change my thoughts,  That day I will change my life.  I will improve my work,  I will see my way,  I will leave my egos,  One day I will make my day,  I will listen my voice,  I will listen nature's voice,  I will listen my heart beats,  One day I will enlighten my soul.  What I like, it is beautiful,  What I do, it is wonderful,  What I thought, it is amazing,  What I know, it is little,  One day I will free myself. 

जिन्हें बढ़ना है आगे को, वे आगे बढ़ ही जाते हैं

Image
जिन्हें बढ़ना है आगे को, वे आगे बढ़ ही जाते हैं,  जहाँ पर जाना होता है, वहाँ पर पहुँच ही जाते हैं,  जिन्हें करना है कुछ अद्भुत, वे कुछ कर ही जाते हैं,  सोच होती जो अच्छी है, उन्हें क्या पाना मुश्किल है,  मन में विश्वास है जिनके, वे खुद पर यकीन करते हैं,  जिनकी किस्मत में पाना है  वे कुछ पा ही जाते है l हमेशा की तरह जिंदगी जोश से भरपूर रहती है,  खुशी का आलम होता है, रोशनी राहों में होती है,  अंधेरों में भी जिसने आगे बढ़ना सीख लिया है,  उम्मीदों के बादल जिनके मन पे छाए हैं,  चाहतें पूरी भी होती, मंजिलें करीब होती है l सदियों से यही चर्चा, जमाने भर में रहती है,  जीये औरों की खातिर जो, उन्ही का नाम रहता है,  जिंदगी खास है सबकी, अगर पहचान जाते हो,  यहाँ पर आकर किया जो कुछ तो बड़ा सुकून पाते हो,  मंजिलें मिलती है उनको जो मन को जीत जाते हैं  l

Think different and see the difference

Image
  Think different and see the difference,  Step ahead and make a difference,  You are the best creation of nature,  You are the best gift from the God,  God in you, you are in the God,  Start new and see the difference.  Nothing is uncurable,  Nature correct everything,  Nothing is unchangeable,  Nature change everything,  Nothing is achievable,  Your efforts make possible,  Create happiness and see the difference.  Life is a continuous improvement, Life is for for betterment,  Life is continuous running Either you run or not,  Life is shining, life is advance,  Either you advance or not,  If you care of life, Life will care of you,  Love and live life and see the difference. 

World in Progress

Image
World in progress,     Progress in the world,  Progress everywhere,  Progress by everyone, Sometimes no one see your actions, But you watch your actions minutely,  You know better where was mistakes, And how will improve in future, World need your contributions.  Sometimes think different,  Sometimes do different that  Make your life beautiful,  That make world beautiful,  Your every step makes you strong,  Your positivity makes the things possible.  Everyday is important for us,  Everyday is gift for us,  Everyday we can do something,  Everyday we can achieve something,  Everyday is a miracle,  Life shines everyday. 

जब सोच लिया तो करना है

Image
  जब सोच लिया तो करना है,  फिर काहे को डरना है,  जब मन में जीत गए हम तो,  फिर कदम आगे ही बढ़ना है,  कुछ मुश्किलें तो आयेंगी,  पर डरकर भाग जायेगी,  जब हौशला है पास में,  फिर विश्वास मन में भरना है  l कामयाबी भी मिलती है,  जब कोई शूरूआत करे,  जिंदगी फूल सी खिलती है,  जब मन से कोई प्रयास करे,  फिर सोच हमारी अच्छी हो,  औरों की खातिर ये जीवन हो,  जब चाहतों में मन रहता है,  फिर शुरुआत नई करना है l क्या चाहिए इस जीवन में,  क्या नही चाहिए इस जीवन में,  क्या खोजते इस जीवन में,  क्या देखते इस जीवन में,  क्या खोया इस जीवन में,  क्या पाया इस जीवन में,  ये जिंदगी जीने की खातिर है,  फिर क्या देखना क्या करना है  l

कुछ तो पैदल चला जाए

Image
कुछ तो पैदल चला जाए,  तन और मन को स्वस्थ किया जाए,  अब तो जिंदगी को जीना कुछ आ जाए,  अब तो जिंदगी में खुश रहना कुछ आ जाए,  कुछ तो मन को खाली किया जाए  l बहुत तरह से जिंदगी जीते हैं लोग,  खुश रहने के लिए नए नए तरीके अपनाते हैं लोग,  फिर भी खुशी सबको कहाँ मिलती है,  पर जिंदगी में उम्मीदें कुछ तो दिखती है,  कुछ तो आगे बढ़ने का साहस किया जाए  l बेवजह मन उदास क्यूँ किया जाए,  बेवजह क्यूँ ना खुश रहा जाए,  कुछ तो चेहरे पर मुस्कुराहट लौट आए,  कुछ तो आँखों में जीने की चमक लौट आए,  कुछ तो दिल को साफ किया जाए  l

जिंदगी में बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नही है

Image
  जिंदगी में बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नही है,  जिंदगी में आगे बढ़ने की जरूरत है,  जिंदगी में कुछ करने की जरूरत है,  जिंदगी को जीने की जरूरत है, कुछ प्यार दिल में रहेगा तो, कुछ खुशी मन में रहेगी तो,  जिंदगी में सुकून रहेगा,  कुछ करने की चाहत होगी तो,  कुछ पाने का जुनून रहेगा,  जिंदगी में परेशान होने की जरूरत नही है,  जिंदगी में खुश रहने की जरूरत है  l किसी के लिए कुछ कर पाए तो,  मानो जिंदगी सफल हुई,  किसी के कुछ काम आए तो,  समझो जिंदगी सफल हुई,  किसी के दुख में शामिल हुए तो ,  समझो जिंदगी सफल हुई,  किसी की खुशी में शामिल हुए तो,  समझो जिंदगी सफल हुई,  जिंदगी में किसी से नाराज होने की जरूरत नही है,  जिंदगी में किसी को अपना बनाने की जरूरत है  l अपने ढंग से जीने में जीने का मजा है अलग,  अपनी मर्जी से जीने में जीने का मजा है अगल,  जो सोचते रहते हैं वे क्या कमाल करते हैं,  जो कुछ करते रहते हैं वे सपने पूरे भी करते हैं,  जिंदगी में मंजिल की तरफ बढ़ने की जरूरत है  l

कभी खुशियाँ तुम्हारा इंतजार करे

Image
कभी खुशियों का तुम इंतजार करो,  कभी खुशियाँ तुम्हारा इंतजार करे,  कभी कोई तुम्हारा इंतजार करे,  कभी तुम किसी का इंतजार करो,  यूँ ही जिंदगी इंतजार मैं कट जाती,  इस जिंदगी पर कौन ऐतबार करे  l कभी ख्वाईश थोड़ी रहती है,  कभी ख्वाईश ज्यादा रहती है,  कभी मुश्किल थोड़ी रहती है,  कभी मुश्किल ज्यादा रहती है,  कभी आशाओं का जीवन है,  कभी परिभाषाओं का जीवन है,  चलना ही पड़ता इस जीवन में,  कब तक कोई इंतजार करे  l कभी सोच रहे कुछ अच्छी तो,  कभी सोच खराब हो जाती है,  कभी जिंदगी अच्छी लगती है,  कभी जिंदगी भार लग जाती है,  कभी हँसने लगती है जिंदगी,  कभी जिंदगी रोने लग जाती है,  घर घर की यही कहानी है,  कौन किस्मत पर ऐतबार करे  l

कुछ मन का बदलना हो जाए

Image
कुछ मन का बदलना हो जाए,  कुछ जीवन का बदलना हो जाए,  कुछ सपने देखें नए नए,  कुछ उड़ान मन में भरी जाए,  कुछ खुशियाँ राहों में मिले जाए,  कुछ खुशियोँ का जीवन में आना हो जाए  l जो जीवन को समझा ही नही तो,  क्या मजा है इस जीने में,  जब खुद को समझा ही नही तो,  क्या आनंद है इस जीने में,  क्या है चाहत, क्या है किस्मत,  क्या है दौलत, क्या है मोहब्बत,  कुछ समय की कीमत समझी जाए तो,  किस्मत का बदलना हो जाए  l कभी मन सोचे कुछ अलग तरह,  कभी दिल धड़के कुछ अलग तरह,  कभी ख्वाब सजे कुछ अलग तरह,  कभी राह चले कुछ अलग तरह,  कभी भीड़ का हिस्सा हो तो,  कभी पाँव चले कुछ अलग तरह,  कभी अपनी बात कही जाए,  कभी औरों की बात सुनी जाए,  कुछ चाहत पूरी हो जाए,  कुछ मंजिल की ओर बढ़ा जाए  l

कौन क्या सोचता है

Image
कौन क्या सोचता है मत फिक्र करो,  कौन क्या कहता है मत फिक्र करो,  अपनी जिंदगी के तुम मालिक हो,  अपनी दुनियाँ के तुम मालिक हो,  कौन क्या समझता है मत फिक्र करो  l ये जिंदगी यूँ ही नही मिलती है,  खुशियाँ यूँ ही नही मिलती है,  हँसनेवालों के साथ तुम हँस लेना,  हँसने हँसाने की शुरुआत तुम कर देना,  जहाँ भी रहो, नई जिंदगी की शुरुआत करो l तुमसे ही तो तुम्हारा ये जहान है,  तुमसे ही तो दुनियाँ में नमोनिशान है,  तुम देखोेगे तो दुनियाँ खूबसूरत नजर आयेगी,  तुम चाहोगे तो मंजिल भी मिल जायेगी,  छोड़के गम दुनियाँ में मुस्कुराया करो  l

हे बलवान बसो मोरे मन में

Image
  हे बलवान बसो मोरे मन में,.  हे गुणवान बसो मोरे मन में,  मैं तो तुमको अपना मानूँ,  देखे बिन पर क्या पहचानूँ,  तेरे बिना कुछ खुशी नही है,  तेरे बिना कुछ हँसी नही है,  हे भगवान् हँसो मोरे मन में  l तेरी तो सारे जग पे दया है,  तेरी तो सबपे कृपा है,  तुम तो अंतर्यामी भगवन,  तुम तो सबके स्वामी भगवन,  कौन तुम्हारा प्रिय नही है,  कौन तुम्हारे करीब नही है,  तेरी तो अब चाह जगी है,  तुझसे तो अब लग्न लगी है,  दीनानाथ बसो मोरे मन में  l याद तुझे करके सुख मिलता,  नाम तेरा लेकर मन टिकता,  तेरी लीलाओं का अंत नही है,  तेरी महिमा का अंत नही है,  जो कोई तेरी शरण में आता,  वह तो फिर भवसागर तर जाता,  तुझसे प्रीत रहे दिन राति,  तेरी याद रहे दिन राति,  हे घनश्याम बसो मोरे मन में l

तेरा ही नजारा

Image
  तेरा ही नजारा, हर तरफ तेरा ही नजारा,  तेरा ही सहारा, तेरा ही उजियारा,  तू ही फैला चहुँ दिशा में, तू ही बसा है कण कण  में,  तेरे नूर से रोशन जहान है, तेरा नूर फैला है सबमें,  तेरे ही उपकार अनेकों, हर तरफ तू ही है प्यारा  l जो तुझको चाहा तो फिर क्या कमी है,  तुझसे ही तो अम्बर ये जमीन है,  तेरे ही तो रूप सभी है, तू है तो दुनियाँ ये हसीन है,  सबको जीवन देनेवाले, प्रकृति में तेरा नजारा  l तेरी ही तारीफ करूँ मैं, तेरा ही आभार करूँ मैं,  तेरे सिवा कुछ नही है जग में, फिर किससे द्वेष करूँ मैं,  सबमें बसनेवाले मालिक, खेल जगत में करनेवाले मालिक,  सबको नाच नचानेवाले, सबकी किस्मत लिखनेवाले मालिक,  सर्वसमर्थ हे सबके दाता, तेरा तो है गजब नजारा  l

मुस्कुराने के लिए जिंदगी मिली है ये

Image
मुस्कुराने के लिए जिंदगी मिली है ये,  हँसते गाने के लिए जिंदगी मिली है ये,  खुशियाँ सारे जहान की आँचल में तेरे समा जाए,  रोशनी ब्रह्मांड की जीवन में तेरे आ जाए,  आगे बढ़ने के लिए जिंदगी मिली है ,  औरों की मदद करने लिए जिंदगी मिली है ये l कुछ हँसी की बात हो तो खुशियोँ की बरसात हो,  एक दूजे का साथ हो तो नही मुश्किल के हालात हो,  जीवन खुशहाल बनाने में नही किसी का व्यवधान हो,  दुनियाँ में रहे सभी प्यार से, मंजिल पाने की बात हो, मुश्किलें जीवन की हटाने के लिए, जिंदगी मिली है ये  l आगे कदम बढ़ा दिए हैं, मंजिल भी मिल जायेगी, कुछ कदम तो चल दिए हैं, अब किस्मत संवर जायेगी,  आजकल की जिंदगी में, आज ही अनमोल है,  जीवन में खुशहाली आए जो मीठे प्यार के बोल है,  सपने पूरे करने की खातिर जिंदगी मिली है ये  l

You have a great life

Image
  You have a great life,  No problem if someone told you or not,  You can fulfil your dreams,  You can do whatever you want,  You can get whatever you want,  You have a wonderful life.  Every person have some qualities,  Every person have some abilities,  Every person have some powers,  Every person have some confidence,  You have a amazing life.  Time is much important than anything,  Life is most important than anything,  Happiness is much important than anything,  Peace is most important than anything,  You have a super natural powerful life. 

मुश्किलें राहों से सब हट जाए

Image
मुश्किलें राहों से सब हट जाए,  जिंदगी फिर से अपनी खुशी पाए,  कुछ चाहतें मन में पनपे,  कुछ प्यार इस दिल में उपजे,  रोशनी राहों में बिखर जाए  l कुछ अच्छा करने की कोशिश हो,  कुछ अच्छा होने की कामना हो  कुछ आगे बढ़ने की कोशिश हो,  कुछ नया करने में मन हो,  चाहते फिर से संवर जाए,  फूल प्यार के राहों में बिखर जाए  l मन में पूरा विश्वास भरा हो,  जीत का विश्वास भरा हो,  आँखे अगर सपने देखे,  पूरा करने का साहस जगा हो,  मंजिल चाहें दूर हो,  कदम उस तरफ बढ़ते जाए  l

Happy Independance Day

Image
भारत की शान है तिरंगा,  दिल का अरमान है तिरंगा,  रग रग में बसी मिट्टी की खुशबू,  हवा में फैली मिट्टी की खुशबू,  भारत की आन-बान-शान है तिरंगा  l वतन की खातिर सब कुछ करना,  वतन की खातिर जीना मरना,  छवि वतन की दिल में समाई,  वफादारी मेरे मन में समाई,  फहराये हरदम नीलगगन में,  विश्व की शान है तिरंगा  l नतमस्तक सब हो जाते हैं,  देश के आगे झुक जाते हैं,  दुनियाँ में चाहे कहीं भी रहते,  वतन भूल नही पाते है,  हर पल याद आता रहता,  आजादी की पहचान है तिरंगा  l