Posts

Forget, what you know

Forget, what you know,  Forget, you don't know,  Improve your behavior,  Improve your thoughts,  Improve your attitude,  Improve your habits.  In this world, your Relations are everything, Forget, what you have,  Forget, what you .  Sometimes, your words are hard,  Sometimes, your words are soft,  Sometimes, your mind is easy,  Sometimes, your mind is tricky,  Sometimes, your heart is pure,  Sometimes, your heart is mixed,  Forget, your past that is not with you.  Live in today, live today,  Love today, love everyday,  Love yourself, love others,  Love nature, love your nature,  Just be happy, make yourself happy,  Keep yourself with you,  Forget what haven't.  Thank you. 

जो भी अपने साथ है तो उनकी कद्र करें

जो भी अपने साथ है तो,  आज उनकी कद्र करें,  जीवन अगर पास है तो,  आज इसकी कद्र करे,  बाद में पछताने का,  कोई फायदा नही होता,  कोई प्यारा साथ है तो,  आज उसकी कद्र करें  l माता पिता, भाई बन्धु,  बार बार नही मिलते हैं,  पति पत्नी, बेटा बेटी,  बार बार नही मिलते हैं,  जो भी रिश्ते साथ हैं, उन रिश्तों की कद्र करें l जिन्हें मंजिलों की तलाश है,  वे अपनी मंजिल ढूंढें,  जिन्हें अपनों की तलाश है,  वे अपनों को ढूंढें,  जिन्हें कुछ पाने की तलाश है,  वे मनचाहा ढूंढें जो आज अपने पास है,  आज उसकी कद्र करें  l Thank you❤

कुछ भी करो, लेकिन किसी का दिल मत दुखाओ

कुछ भी करो, लेकिन किसी का दिल मत दुखाओ दुनियाँ में अगर हम आए हैं तो, किसी की मदद करने की खातिर, किसी भी तरह से, तन से, मन से या धन से, अगर हम सोचते हैं कि किसी को दुख देकर हम सुखी रह पायेंगें, तो यह असम्भव है, किसी की मदद करके तो किसी को सुख मिल सकता है, लेकिन किसी का बुरा करके कभी सुखी नही मिल सकता, जहान में हमारे काम ऐसे होने चाहिए कि दुनियाँ वाले हमारे बाद भी हमें याद करें l हमारा व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि लोग कुछ तो तारीफ करें l भगवान ने जो भी हमें दिया है, वह हमारे लिए तो काफी है ही, लेकिन हम अपने हिस्से से दूसरों की भी मदद कर सकते हैं बाकी यह जीवन तो क्षण भंगुर है, ना जाने कब साथ छोड़ जाए, इसलिए जितना हो सके दुनियाँ में खुश रहें और दूसरों का भी खुश रखने का प्रयत्न करें, चाहे वे हमारे अपने हो या दूसरे l  ये जिंदगी बार बार नही मिलती है, और वह भी मनुष्य का शरीर l परमात्मा तो सबका ध्यान रखनेवाले हैं, क्या हम भी कभी परमात्मा को याद करते हैं, या दुनियाँ के दुख सुख में इतने मग्न हो जाते हैं कि दुनियाँ बनानेवाले को ही भूल जाते हैं l Thank you. 

Why should we think different?

Why should we think different?              Every person has different mind and different feelings. In fact no one can think same, because what is going in our and others mind, no one knows. When our thoughts are different, we are progressive, what we think in routine and repetition are not helpful to do something different. Our eyes are seeing different, our mind is thinking different, our work and words are also different.             Instead of worrying, we can start something new, make our way and go ahead without any expectation. However, result must come, either we fail or pass, if we fail we have learned a lession not to repeat the mistakes, if we pass we had made a way that we can continue our success.             Let's try something new, let's speak something new words that bring happiness in our and others life. No one can stop, that what is going in this world, but we can ...

वक्त तो बदल रहा है

वक्त तो बदल रहा है,  हरेक इंसान समझ रहा है,  क्या हो रहा इस दुनियाँ में,  हर कोई यहाँ देख रहा है,  कोई किसी को मूर्ख अब,  नही बना सकता है,  देख रही ये सारी दुनियाँ,  सच का सिक्का चलता है मदद करे तो जीवन अच्छा,  किस्मत का सितारा, चमक रहा है  l जिंदगी नही गुलाम किसी की,  क्यूँ लोग गुलाम बनाना चाहते है,  डरा धमकाकर ,दुनियाँ में ,  दहशत फैलाना चाहते हैं,  लोगों के जीवन में दखल देकर,  उन्हें परेशान करना चाहते हैं,  बेवजह की बातों में जो,  लोगों को उलझाना चाहते हैं,  खुशहाल बन जाए जिंदगी,  दुनियाँ का नजारा बदल रहा है l हम चले, तुम भी चलो,  मंजिल की ओर हम सब चले,  आशाओं की किरणें मन में,  कदम आगे आगे बढे,  किसी के लिए नही मन में रंजिश,  दिल में प्यार के फूल खिले,  आँखों के सपने हो पूरे,  विश्वास मन में गजब रहा है l Thank you. 

इस जिंदगी का मजा लीजिए

इस जिंदगी का मजा लीजिए,  आज तो खुश हो लीजिए,  भूलकर नई पुरानी बातें,  दिल में प्यार भर लीजिए,  जिंदगी थोड़ी ही सही,  मगर बहुत खूबसूरत है,  बढ़िया सोच आज अगर है,  फिर जीने में आनंद भरपूर है,  जिंदगी में अपने ढंग से,  आगे बढ़ते रहिए l क्या पास नही, क्या पास है,  पर ये तो जिंदगी खास है,  किस बात की यहाँ फिक्र करें,  सब कुछ तो अपने पास है,  क्या मिल गया, क्या खो गया,  क्या अपना था, जो चला गया,  अब बेफिक्री में जीना हो,  मन सुंदर हो, नही कोई दुविधा हो,  चल पड़े कदम उस तरफ,  जहाँ बजती प्रेम की वीणा हो,  अपनापन जहाँ से मिले,  उस दिल में जगह बंनाइये l आशाएँ मन में भरपूर हो,  चेहरे पे जिंदादिली का नूर हो,  कुछ साँसें धीमी धीमी हो,  कुछ बातें मीठी मीठी हो,  कुछ यादें खूबसूरत हो,  कुछ वादे खूबसूरत हो,  कुछ इरादों में मजबूती हो,  कुछ चाहतों का मेला हो,  आँखों में कुछ सपने हो,  उन्हें पूरा करते जाइए  l Thank you. 

कुछ करने की तमन्ना हो तो

कुछ करने की तमन्ना हो,  तो कुछ कर ही जाते हैं,  कुछ पाने की कोशिश हो,  तो कुछ पा ही जाते हैं,  मंजिलें दूर नही होती,  जब शुरुआत अच्छी हो,  चाहते पूरी भी होती है,  जब आगाज अच्छा हो,  जब हँसने की कोशिश हो, तो हँसी आ ही जाती है  l दिल में जिनके प्यार का सागर,  उन्हें जिंदगी से प्यार है,  जिन्हें जिंदगी से प्यार है,  उन्हें प्यारा सब संसार है,  जिनको जहान से प्यार है,  रब के उन पर उपकार है,  जब जीने की तमन्ना हो,  तो जीना आ ही जाता है  l जिंदगी में आगे बढ़ने का,  मजा ही है अलग,  जिंदगी को अपने ढंग से,  जीने का मजा है बहुत,  जिसे खो दिया,  उसे पाने का मजा है बहुत,  जो पाने की तमन्ना है तो,  चाहत करीब आ ही जाती है  l Thank you. 

कुछ कट गई है जिंदगी

कुछ कट गई है जिंदगी,  कुछ ऐसे ही कट जायेगी,  कुछ चाहते अधूरी रही है,  कुछ चाहतें पूरी हो जायेगी,  मंजिलें  मिल जाती है,  कभी कभी तो राहों में,  जिंदगी खिल जाती है,  कभी कभी तो चाह में,  क्या फिक्र अब क्या होगा,  जिंदगी यूँ ही मुस्कुराएगी  l कुछ जीने की अब बात हो,  कुछ अच्छी यादों का साथ हो,  कुछ मन में विश्वास हो,  कुछ अपनों का साथ हो,  कुछ प्यार से बात हो,  कुछ प्यार की बात हो,  वे जिंदगी कुछ खोकर भी कुछ पायेगी  l ये वक्त तो अपनी गति से  आगे बढ़ता जाता है,  आगे बढ़ने की नई सोच से,  ये जीवन संवरता जाता है,  नए जमाने के साथ ,  चलने में ही कुछ भलाई है,  बेवजह की जिद्द छोड़ने में ही कुछ भलाई है,  वक्त कटे यहाँ मस्ती में,  ये जिंदगी खुशियाँ  फिर से पायेगी  l Thank you. 

जिंदगी ये खूबसूरत है

जिंदगी ये खूबसूरत है, इसे और खूबसूरत बनाइये,  जो होना है, होता ही रहेगा,  अपना काम करते जाइये,  कुछ मिलता है,  कुछ खोता ही रहेगा,  पर मन ही मन मुस्कुराइये l खुशी आपकी  बहुत अनमोल है,  हँसी आपकी बहुत अनमोल है,  यहाँ कौन जहान मे प्यारा है,  किसका यहाँ मिलता सहारा है,  कौन जीवनभर,  यहाँ साथ निभाता है,  कौन यहाँ पर अपना दिखता है,  कौन यहाँ पर दूर हो जाता है,  चेहरे की हँसी को,  ऐसे तो मत छुपाइये  l दुनियाँ में किस्मत का ताला,  कभी ना कभी खुल जाता है,  मेहनत करनेवालों का,  कभी ना कभी  समय तो आता है,  अच्छी है ये जिंदगी,  मुश्किलों से मत घबराइये  l जो सोच लिया,  वह करके दिखा दे,  वक्त का रुख,  मोड़ के दिखा दे,  जिंदगी के ख्वाब बहुत है,  ख्वाब पूरे करके दिखा दे,  आज के पल खूबसूरत,  आज में ही जीते जाइये  l Thank you. 

मुझे पाने का भी मजा चाहिए

मुझे पाने का भी मजा चाहिए,  मुझे खोने का भी मजा चाहिए,  मुझे जीने का भी मजा चाहिए,  मुझे मरने का भी मजा चाहिए l पल पल क्यूँ जी के मरुँ मैं,  हर पल यहाँ, हँसता रहूँ मैं,  दुःख हो चाहे सुख हो,  क्यूँ नही यहाँ जी भर जीयूं मैं,  कोई चाहे मुझे कुछ भी कहे,  मुझे तो खुद से वफा चाहिए  l जिंदगी ये मेरी खराब नही है,  जिंदगी में चाहे, कुछ ख्वाब नही है,  थोड़ा मिला है लेकिन,  फिर भी बहुत सुकून है,  जीने के लिए कुछ भी खराब नही है,  किस्मत मेरी है अच्छी,  भला और क्या मुझे चाहिए  l ना घमंड मन में रखा,  ना कपट मन में रखा,  मैंने तब जीना सीखा,  जब प्यार दिल में रखा,  अपने लिए क्या जीना,  औरों की खुशी चाहिए  l कर्मों का सहारा,  मैंने लिया जहान में,  साथ एक दूसरे का,  मैंने किया जहान में कोई भी दुनियाँ में, पराया नजर नही आता,  औरों के अंदर, खुदा नजर है आया,  मंजिल वहाँ है अपनी,  जहाँ से कोई लौट कर नही आए l Thank you. 

हमें जीवन को समझने की आवश्यकता है

हमें जीवन को  समझने की आवश्यकता है,   हमें खुद को  समझाने की आवश्यकता है,  हम क्या चाहते हैं,  हम क्या करना चाहते हैं,  हमारा मन क्या चाहता है,  हम क्या कर रहे हैं,  हम किस दिशा में जा रहे हैं,  हम कहाँ जा रहे हैं,  हमें खुद को  जानने की आवश्यकता है,  क्या हम खुद को  खुश कर पा रहे हैं,  हमें क्या चाहिए,  हमें कौन सी मंजिल चाहिए,  जो हमें चाहिए,  क्या वह मिलने पर हम खुश हो पायेंगें, क्या हम संतुष्ट हो पायेंगें,  हमें खुद को  पहचानने की आवश्यकता है  l    क्या जीवन में सिर्फ  मुश्किलें ही आती है,  क्या जीवन में  खुशियाँ भी आती है,  क्या सारे रास्ते कठिन है,  क्या कभी कठिन रास्ते  आसान भी बन जाते हैं,  जब तक हम यात्रा शुरु नही करे,  सब कुछ मुश्किल नजर आता है,  जब हम शुरुआत करते हैं तो सब कुछ आसान हो जाता है,  कामयाब होने के लिए,  कर्म और ज्ञान की आवश्यकता है  l क्या मिला है, क्या नही मिला है,  क्या मिलेगा, क्या नह...

फिर खुशियों का आना हो जाए

फिर खुशियों का आना हो जाए,  फिर जीवन ये प्यारा हो जाए,  जब जीवन अच्छा लगने लगे,  जब सब कुछ अच्छा लगने लगे,  जब दिल ये सच्चा लगने लगे,  फिर जन्नत का नजारा हो जाए  l जब मन ये कुछ गुनगुनाने लगे, जब मन को कुछ याद आने लगे,  जब उमन्गों से मन भर जाए,  जब सपनों में रंग भरे जाएँ, जो काम करें, वह सुंदर हो फिर किस्मत का सितारा चमक जाए  l मन आशाओं से पूर्ण हो,  दिल करुणा प्यार से परिपूर्ण हो,  जब भावनाएं अच्छी हो,  जब शुभकामनाएं अच्छी हो,  कुछ अपने हित की बातें हो,  कुछ औरों के हित की बातें हो,  फिर जीने का सहारा मिल जाए  l Thank you. 

मैं एक आत्मा हूँ

मैं एक आत्मा हूँ,  मैं परमात्मा का अंश हूँ,  मैं अति सूक्षम,  अनंत परमात्मा का हिस्सा हूँ,  मुझे यह जानना जरूरी है कि मैं कौन हूँ,  और परमात्मा कौन है,  मेरे जीवन का सफर,  आत्मा से परमात्मा तक का है,  मुझे सूक्षम से विराट तक का सफर तय करना है,  मुझे सूक्षम से अनंत तक का सफर तय करना है,  मुझे आत्मा से परमात्मा तक का सफर तय करना है ,  मुझे भूल जाना है हर प्रकार के राग द्वेष को,  मुझे छोड़ देना है  हर प्रकार के लालच को,  मुझे अपने हृदय को  विराट करना है,  मुझे अपने मन को, आँखों को  और कानो को  खोल कर रखना है,  मुझे मनमर्जी के काम नही अपितु वे काम करने है जो परमात्मा को प्रिय हो,  अगर जीवन में  ईश्वर का प्रिय बन पाऊँ तो यह जीवन धन्य हो जाए l मुझे यह अहसास होना चाहिए  कि मैं परमात्मा का अति प्रिय हूँ,  और परमात्मा मेरे अति प्रिय हैं,  मुझे समझना है कि परमात्मा के सिवाय  मेरा कोई हितैसी नही है,  हाँ मैं परमात्मा से दूर इसलिए हूँ क्योंकि मैंने दुनियाँ को  सब कु...

भूलकर के सारे गम

Image
भूलकर के सारे गम,  चेहरे पर मुस्कान तो लाओ,  छोड़कर के सारे गम,  मन में जरा खुशी तो लाओ,  दिल दरिया में प्यार भरा है,  आँखों में खुमार नया है,  जैसे भी चल रह है जिंदगी,  इस जिंदगी से प्यार बड़ा है,  भूलकर सब जहान की बातें,  फूल सा चेहरा खिलाओ  l आशाओं से भरा है जीवन,  अच्छा होने की उम्मीद से,  आगे बढ़ा है जीवन,  कदम चले मंजिल की तरफ, फिर क्या यहाँ पाना है मुश्किल,  बेवजह की चिंताओं से,  और ज्यादा उलझा है जीवन,  सहज ये जीवन बन जाए,  सरल जीवन पथ बनाओ l कुछ मिल गया, कुछ मिल रहा,  कमी यहाँ, किस बात की है,  जीवन यापन करने को, पास यहाँ, सब कुछ ही है, थोड़े में भी जिंदगी,  अच्छी भली चल जाती है,  भाग दौड़ की इस दुनियाँ में,  बेवजह नही खुद को भटकाओ l ❤❤❤❤ Thank you 🌹🌹🌹🌹

जब जीवन ये जीया ही नही

Image
जब जीवन ये जीया ही नही,  तो क्या फायदा दुनियाँ में रहने का,  जब एक दूजे का साथ दिया ही नही,  तो क्या फायदा यहाँ जीने का,  जब मन का मैल हटा ही नही,  तो क्या फायदा यहाँ रहने का  l बार बार नही मिलता है जीवन,  बार बार नही खिलता है तन मन,  हरदम नही मिलती खुशियों की सौगातें,  बड़ी मुश्किल से मिलता मानव तन,  जब रब को याद किया ही नही,  तो क्या फायदा यहाँ जीने का l  जो समझ में आए, जीवन का लक्ष्य,  जो सीख जाए, कैसे रहें जहान में,  मन के कपट जो छोड़ दिए तो,  फिर सरलता आए जीवन में,  आजकल की जिंदगी ये,  साथ चले नए युग के साथ में,  जब दिल को साफ किया ही नही,  तो क्या फायदा यहाँ जीने का l  कुछ सोच लिया, कुछ समझ लिया,  कुछ कर लिया, कुछ नही किया,  कुछ चाह लिया, कुछ पा लिया,  जीवन को कुछ सँवार लिया,  जब औरों से प्रेम किया ही नही,  तो क्या फायदा, यहाँ रहने का  l Thank you 🌹🌹🌹🌹

सब कुछ तुझे अर्पण है

Image
सब कुछ तुझे अर्पण है, सब कुछ तुझे अर्पण करता हूँ,  तन मन धन अर्पण करता हूँ, ये जीवन अर्पण करता हूँ,  मेरा मुझमें कुछ भी नही है,  सब कुछ तो यहाँ तेरा है,  तुझसे पाया, तुझको देना है,  क्या मेरा, सब तेरा है,  तुझको अपना मान लिया है,  तुझपे जीवन न्यौछावर करता हूँ  l मेरा मन भी, मेरा तन भी,  मेरा धन भी, मेरा जीवन भी,  ये साँसें, ये दिन रातें,  सब कुछ ही तो तेरे हैं,  तुम सब जानो, तुम सब देखो,  तेरे साँझ सवेरे है,  तेरे सिवाय यहाँ कौन मेरा है,  विश्वास तुझी पर करता हूँ  l तू ही तू, तू ही तू,  धरती अम्बर में तू ही तू,  तू ही तू तू ही तू,  हर जगह है तू ही तू,  कुछ भी नही मैं,  कुछ नही मेरा  हर तरफ है तू ही तू,  मेरी कुछ पहचान नही है,  पहचान मेरी है तू ही तू,  करने सब करवाने वाले,  मेरा हर कर्म  तुझे अर्पण करता हूँ  l मुझमें तू, तुझमें मैं,  कुछ भी तुझसे अलग नही, तुझमे तू, सबमें तू,  तेरी ही सत्ता यहीँ,  तुझसे है जहान ये पूर्ण,  तुझस...

उम्मीदें साथ में जो है तो फिर क्या पाना मुश्किल है

Image
उम्मीदें साथ में जो है तो,  फिर क्या पाना मुश्किल है,  ख्वाइशें दिल में जो है,  फिर क्या मिलना मुश्किल है,  सकारात्मक सोच के साथ,  जो जिंदगी आगे कदम रखती है,  मेहनत के साथ जो जिंदगी आगे बढ़ती है,  दुनियाँ में किस्मत बदलना ,  फिर क्या मुश्किल है  l इरादों में मजबूती अगर  रखते हो ऐ नौजवान,  जीवन की  मुश्किलों का सामना,  बखूबी कर सकते हो यहाँ,  कोई साथ देता है जहान में,  तो बहुत ही अच्छा है,  वरना अकेले ही दुनियाँ  बदल सकते हो यहाँ,  मन ये तुम्हारा  एक ऐसा जादूगर है,  जिससे जीवन की  हरेक जंग को  जीतना मुमकिन है  l जो चाहते अगर हो, इस दुनियाँ में खुश रहना,  औरों से अपेक्षा  करना छोड़ दीजिए,  जो चाहते अगर हो,  औरों को खुश करना,  औरों की उपेक्षा  करना छोड़ दीजिए,  लालच को दुनियाँ में,  जिसने छोड़ दिया है,  कर्मों का जिसने हरदम  सहारा लिया है,  उसके लिए तो हरेक मंजिल पाना मुमकिन है  l जब एक हाथ से, दूजा हाथ मिले तो त...

कभी सोचो, क्या खोया, क्या पाया

Image
कभी सोचो, क्या खोया,  क्या पाया, इस दुनियाँ में,  कभी सोचो, क्या चाहा,  क्या मिला, इस दुनियाँ से,  जिंदगी सँवारने से,  और संवरती है,  जिंदगी प्यार करने से,  और प्यारी बनती है, किस्मत खराब नही होती,  कभी किसी की,  जिंदगी आगे बढ़ने से, और चमकती है l मन में जब कोई उमंग ही नही, तो जीवन में कोई आनंद नही, जब मन ये मरा मरा सा है,  तो जीवन में कोई रस नही,  जब मन ये जिंदा दिखता है,  तो जीवन में हलचल हुई,  जब जीवन प्रगति पथ पर है,  तो हर पल आगे बढ़ने की  ताकत मिलती है  l चल पड़े हैं कदम उस तरफ,  जहाँ प्यार की सौग़ातें हैं,  कुछ सोचकर रुक गए तो,  बिना सोचे फिर आगे बढ़े हैं,  इस व्यस्त संसार में,  चिंताओं के बाजार में,  क्या मिला, क्या खो गया है,  क्या चाहा था,  क्या नही मिल सका है,  सोच अगर सही रही है,  फिर जीवन में  खुशियाँ ही खुशियाँ है  l जब हर पल को  जीया ही नही, तो समझो दुनियाँ में  रहा ही नही, जब जीवन को  जीया ही नही,  फिर जीवन से...

आज ज्ञान की जरूरत है

Image
आज ज्ञान की जरूरत है,  विज्ञान की जरूरत है,  शिक्षित हो जाए हर बच्चा,  शिक्षक की जरूरत है,  जब पढ़ने की इच्छा होगी,  जब सीखने की चाहत होगी,  फिर कुछ करने की इच्छा होगी,  पढ़ लिखकर कामयाब बने,  आगे बढ़ने की जरूरत है  l बचपन जब शिक्षित होगा,  फिर कामयाबी कदम चूमेगी,  बचपन जब सही दिशा में होगा,  फिर जीवन के कष्ट मिटेंगें,  हाथ जब मजबूत बनेंगें,  आमदन के साधन बदेगें,  जीने की दुख तकलीफे मिटेगी,  सुखमय सब जीवन होंगें दुनियाँ के संग आगे बढे,  अब उत्थान की जरूरत है  l जब शिक्षा का प्रसार होगा,  कुरीतियों से नाता टूटेगा,  छूटेंगें फिर मन के संसय,  टूटेंगें फिर झूठे संसय,  बुद्धि वहाँ टिकत्ती है जहाँ पर,  सत्य की मौजूदगी है,  जीवन पथ आसान बने,  जागरूक होने की जरूरत है l शिक्षा हासिल करना तो,  हर बच्चे का अधिकार है,  जीवन को खुशहाल बनाना,  हर इंसान का कृतव्य है,  पढ़ लिख कर समझदार बने,  दुनियाँ में परम ज्ञान की जरूरत है l Thank you. 

छोटी सी जिंदगी है ये

Image
छोटी सी जिंदगी है ये,  खूबसूरत जिंदगी है ये,  सागर जैसी,  जिंदगी है ये,  आसमान जैसी  जिंदगी है ये,  जब तक रहें,  यहाँ खुश रहें,  गम जहान के,  छोड़कर जीयें,  किस बात का  अहंकार करे,  सबकी एक जैसी,  जिंदगी है ये  l ना जाने इस जहान से, कब चलना हो जाए,  पता नही किस समय,  शरीर साथ छोड़ जाए,  जब तक रहे इस जहान में,  औरों के दुख सुख में शामिल होते जाए l सच तो एक यही है,  सबको यहाँ से जाना है,  भलाई के काम जो  जग में किए ना,  तो रब को क्या  मुँह दिखाना है,  वक्त की कीमत  नही जो समझी,  फिर बाद में पछताना है,  इस दुनियाँ में रहकर के,  प्यार से घर संसार बनाए  l Thank you. 

हमें खुद को बदलना है

Image
हमें खुद को बदलना है,  अपनी आदतें बदलना है,  हर दिन कुछ नया सोचना है,  हर दिन कुछ नया करना है,  बेवजह की चिंताओं से,  खुद को दूर रखना है,  अपने मन को साफ करके,  साफ दिल को करना है,  हमें जीवन को बदलना है l किसी के बारे में सोचने से अच्छा है,  क्यूँ ना खुद के  काम को सँवारा जाए, समय मिला जो  इस जीवन में,  समय को गँवाया जाए,  मन अगर आजाद है तो जीवन में आजादी है,  मन बंधा जो इस दुनियाँ से,  फिर काहे की आजादी है,  बहुत खूबसूरत ये जिंदगी है,  इसमें प्यार के रंग भरना है  l सोच सही अगर हो जाए तो,  फिर जीवन ये खुशहाल है,  नजर सही जो हो जाए तो देखने का नजरिया बेमिशाल है,  चल पड़े जो कदम अगर तो मंजिल पर भी पहुँच जायेंगें,  सपने देख रहें हैं तो फिर सपने पूरे भी हो जायेंगें,  खुशनसीब ये जिंदगी है,  हर हाल में खुश रहना है  l कौन क्या यहाँ सोचता है,  इस बात की क्यूँ फिक्र करें,  ये जिंदगी हमारी है,  क्यूँ नहीं इसे भरपूर जीयें,  जो भी करना चाहते है,  क्य...

यह कोई जरूरी तो नही कि

Image
यह कोई जरूरी तो नही कि हमारी कही हर बात, लोगो को पसंद आए,  या हमारी कोई भी बात  पसन्द नही आए,  लेकिन जो सच्ची और अच्छी बात जरूर पसन्द आती है,  दुनियाँ में किए गए भलाई के काम जरूर पसन्द आते हैं,  अपने लिए तो सब करते है,  इंसान तो वही है जो दूसरों के लिए कार्य करते है,  अपने लिए तो सभी जीते हैं,  इंसान तो वही है  जो दूसरों के लिए जीते हैं,  यह कोई जरूरी तो नही कि हरदम सफल हो जाए,  कभी कभी असफलता भी  हाथ लग जाती है  l विचार करने की बात है  कि आज हमारे लिए  क्या महत्वपूर्ण है,  सोचने की बात है कि आज हमारे लिए  कौन महत्वपूर्ण हैं,  कैसे हम अपने  रास्ते आसान बनाते हैं,  कैसे हम जीवन को  खास बनाते हैं,  अपने आसपास  कैसा माहौल बनाते हैं,  अपने मन को  कैसे समझा पाते हैं,  जो मिला क्या  उसमें खुश हो पाते हैं,  मंथन है ये जीवन,  इस जीवन क्या  हासिल कर पाते हैं  l आप अगर खुश है  तो जहान ये खुश नजर आयेगा,  आपकी खुशी में शामिल हर इंसान नज...

खुशी में भी मुस्कुराओ

Image
खुशी में भी मुस्कुराओ, गम में भी मुस्कुराओ,  जिंदगी ये छोटी सी है,  हर पल मुस्कुराओ,  क्या मिलता है, क्या जाता है,  जीवन में कौन आता है,  जीवन से कौन जाता है,  क्या खोया है, क्या पाया है,  पिछली हर बात भूल जाओ  l जिसने जिंदगी को जीया है,  उसने अलविदा हर गम किया है,  कुछ मन में खुशी रहती है,  कुछ दिल में खुशी रहती है,  कुछ अपनों की खुशी रहती है,  कुछ औरों की खुशी रहती है,  कुछ आगे बढ़ने की खुशी रहती है,  कुछ जिंदगी जीने की खुशी रहती है,  दुनियाँ में खुश रहना है तो,  मन को मत उलझाओ  l किसी से अपेक्षा  करने का कोई फायदा नही,  किसी की उपेक्षा करने का कोई फायदा नही,  अपना जीवन अपनी मर्जी से जीयो,  अपनी मर्जी से सब काम करो,  जीवन सुंदर बनाने की खातिर,  हर एक कदम बढ़ाओ  l Thank you. 

कल को जो भूल गया

Image
कल को जो भूल गया,  वो ही फिर आगे बढ़ा है,  तकलीफे जो भूल गया है,  वो ही फिर कुछ कर सका है,  माना आज के सफर में ,  कुछ तकलीफे है,  माना आज मिली है,  कुछ गम की सौग़ातें,  जिसने आज कोअपना लिया,  वो ही फिर सुखी है  l दुनियाँ में आज जिसने,  खुद को संभाल लिया है,  दुनियाँ में जिसने खुद को,  पहचान लिया है,  जिसने आज के पल को जीना सीख लिया है,  जिसने अपने मन को काबू में रखना सीख लिया,  जिसने खुद पर  विश्वास करना सीख लिया,  वो ही फिर मंजिल की तरफ बढ़ा है  l हरदम सोचने से अच्छा है,  काम कुछ किया जाए,  बेवजह परेशान रहने से अच्छा है,  क्यूँ नही जिंदगी को  खूबसूरत बनाया जाए,  सपनों के पीछे दौड़ने से अच्छा है,  कुछ प्रयास किए जाए,  जिसने चाहतों में  रंग भरना सीख लिया,  वो ही फिर से जिंदा हुआ है  l कभी चल पड़े, कभी रुक गए,  फिर आगे आगे बढ़ते गए,  कभी राहों में मुश्किल आई,  फिर भी कदम बढ़ते रहे,  जिंदगी का काम चलते रहना,  हर ...

चल पड़े कदम उस तरफ

Image
चल पड़े कदम उस तरफ,  जहाँ प्यार की बहार हो,  रहे उस जगह पर,  जहाँ खुशियों का घर संसार हो, कुछ सोचकर मन मुड़ जाए,  कुछ देखकर मन रुक जाए,  चल पड़े कदम उस तरफ,  जहाँ खुशियाँ बेशुमार हो  l चेहरे पे हँसी बिखरती रहे,  मन में खुशी थिरकती रहे,  आशाएँ मन में भरपूर हो,  आँखों में रब का नूर हो,  जिंदा यहाँ बनकर रहे, हर पल को यहाँ जीते रहे, चल पड़े कदम उस तरफ, प्रकृति की बहार हो  l कोई साथ में है तो अच्छा है,  कोई पास में है तो अच्छा है,  कोई दूर है पर लगे दूर नही,  कोई दिल से लगे दूर नही,  कोई ख्वाबों में फिर आन बसे,  कोई अपना सा लगने लगे,  चले कदम उस तरफ,  जहाँ जन्नत सी बहार हो  l जिंदगी को आसान बनाना,  हर इंसान का कर्तव्य है,  मंजिल को करीब लाना,  हर इंसान का कर्तव्य है,  जिंदगी खूबसूरत बने,  जिंदगी में सबको खुशियाँ मिले,  चले कदम उस तरफ,  जहाँ प्रेम का संसार हो  l Thank you. 

तुम जैसे दिखाई देते हो तो वही अच्छा है

Image
तुम जैसे दिखाई देते हो,  तो वही अच्छा है,  अपने आप को बहुत ज्यादा खुश  दिखाने का कोई फायदा नही है,  जैसा आपका मन है, वैसे ही रहोगे,  जैसा आपका दिल है, वैसे ही रहोगे,  ना किसी से कुछ चाहत हो,  ना किसी की कोई चाहत हो,  ना मन में कोई भय हो,  ना मन में कोई घबराहट हो,  यहाँ जो भी मिले, वही अच्छा है  l जो ख्वाब मन में नही तो फिर क्या जीने का मजा है,  जो प्यार दिल में नही तो फिर क्या जीने का मजा है,  जो खुशी जीवन में नही तो  फिर जीने का क्या मजा है,  जो कोई अपना सा लगे,  यहाँ वही अच्छा है  l कल क्या हुआ, कल क्या होगा,  इस बात को याद करने का कोई फायदा नही है,  कल जीवन कैसा था,  कल जीवन कैसा होगा,  मन को परेशान करने का कोई फायदा नही है,  आज तो अपना है,  कल तो एक सपना है, कल को भुला दे, आज में जीयें,  दिल में खुशी,  चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाए तो अच्छा है  l इस जीवन में जिसने, प्यार से रहना सीख लिया,  इस दुनियाँ में जिसने,  खुश रहना सीख लिया,  मन बदले...

कभी परेशान नही होना

Image
छोटी छोटी मुश्किलें देखकर,  कभी परेशान नही होना,  जीवन तो दुख सुख का संगम है,  जीवन हर पल नया है,  जो पल चला गया,  वह मुड़कर आता नही है,  खुशियों का दरवाजा,  जीवन में बंद होता नही है,  यहाँ सब ठीक हो सकता है,  इस बात से हैरान नही होना  l आँखें अगर सपने देखती है तो,  क्या बुरा करती है,  मन अगर अच्छा सोचता है,  तो क्या बुरा करता है,  जीवन में कुछ घटनाएं,  घट ही जाती है,  जीवन हरदम सही चले,  यह जरूरी तो नही,  जीवन में कोई मुश्किल नही आए,  यह जरूरी तो नही,  जीवन में कभी लाभ होता है,  कभी हानि हो जाती है,  कभी मंजिल मिल जाती है,  तो कभी दूर हो जाती है,  जिंदगी साथ देती है,  इससे नाराज नही होना  l कोई नाराज दिखता है तो उसे मना लीजिए,  कोई अपना दिखता है तो उसे अपना लीजिए,  हरदम हर किसी से बेरूखी अच्छी नही होती, सबको दुनियाँ में रहना है,  दुश्मनी अच्छी नही होती,  प्यार की राहें मिल जाए,  प्यार की मंजिल मिल जाए,  चाहतें अधूरी रखनी भी...

तू ही जाने, तू ही देखे

Image
तू ही जाने, तू ही देखे,  तू ही सुनता है सब,  तू ही मुझमें,  तू ही सबमें बसता है रब,  तू ही मेरा, तू ही सबका,  तू ही सारे जग का है रब,  तू ही समझे, तू समझाए,  तेरी खुशियाँ है सब  l तू ही धरती में, तू ही अम्बर में,  सब ओर है तू ही तू,  सब करता है, तू ही करवाता,  तेरे ही खेल है सब,  ये जीवन तूने दिया है,  तन, मन, धन सब कुछ दिया है,  क्या होगा इस दुनियाँ का,  तू ही जाने है रब  l तू मुश्किल में साथ है देता,  तू ही जीने की हिम्मत देता,  तेरी दया है जो दुनियाँ पर,  तो जहान ये रोशन होता,  तू ही अमीरी में, तू ही गरीबी में,  हर घर पे खुशियाँ बरसाता,  सबको देता तू शक्ति,  वरना यहाँ कोई नही जी पाता,  तेरी ही चाहत से,  जग में है खुशियाँ सब  l हे ईश्वर तू ही जाने,  अपनी बनाई दुनियाँ को,  हे मालिक तू ही देखे,  अपनी सारी सृष्टि को,  तू है तो दुनियाँ में,  चैन और सुकून है,  तू है तो दुनियाँ में, स्वस्थ तन मन है,  तू जीता जग में,  तू ही ...

कुछ बात तो है जिंदगी में

Image
कुछ बात तो है जिंदगी में,  जो निराश नही होने देती,  कुछ बात तो है जिंदगी में,  जो आगे ही आगे बढ़ती है,  शुक्र है रब का, जो जिंदगी, खुशियाँ देती है,  शुक्र है रब का, जो जिंदगी, उदास नही होने देती  l किस की खातिर है जिंदगी,  क्यूँ इस जहान में आए है,  कौन अपना, कौन पराया,  किसके लिए, जग भुलाए हैं,  क्या कहे, क्या ना कहे,  क्या सुने, क्या ना सुने,  जिंदगी खामोश रहकर भी,  सब कुछ सहती है  l अगर दया ईश्वर की ना होती,  तो दुनियाँ में जीना दुभर हो जाता,  अगर कृपा ईश्वर की ना होती,  तो दुनियाँ में कदम डगमगा जाते,  जो याद वो रब रहता है,  तो दुनियाँ में शुकून है,  जो मेहरबान वो रब है,  जो जिंदगी ये महफूज है,  शुक्र है रब का जो जिंदगी,  परेशान नही रहती है  l सदा सहारा उसका ही,  जहान में दिखता है, उसकी नजरें इनायत है,  तो हर कोई प्यारा दिखता है,  दिखाए राह वही सबको,  वही मंजिल से मिला देता है,  उससे ही ये जिंदगी,  इसकी ही चाहत रहती है  l Thank you....

जीवन तो मन पर निर्भर है

Image
कैसा है जीवन, कैसा रहेगा,  जीवन तो, मन पर निर्भर है, जैसा मन, वैसा है जीवन,  जीवन तो, मन से अग्रसर है,  मन खुश है तो,  जीवन मे खुशियाँ,  मन उदास है तो,  जीवन नही बढ़िया,  मन हारे तो हार है,  मन जीते तो जीत है,  मन को जिसने संभाल लिया,  उसका जीवन जन्नत है  l मन तो है आजाद पंछी,  जो हर पल उड़ता रहता है,  चैन नही पल भर है इसको,  मंजिल ढूंढता रहता है,  कुछ मिले या ना मिले पर,  आशा हरदम रखता है,  निराश होना नही आता इसको,  दूर दूर देखता रहता है,  मन देता रहता है शक्ति पर कभी कमजोर भी कर देता है,  मुश्किलें भी हट जाती है,  मन जो रहता उन्नत है  l तन चाहे थक जाता है पर,  मन कभी थकता नही है,  परेशान मन जब होने लगता,  जब चिंता करने लग जाता है,  कुछ खुशी और गम का,  ये जीवन तो संगम है,  रास्ते भी मिल जाते हैं,  जब मन ये होता रोशन है  l इस मन मे खुशी रहे सदा,  जीवन में हँसी रहे सदा,  छूटे सब झूठे भ्रम मन के,  मिट जाए सारे दर्द तन के,...

ये जिंदगी चलती रहती है

Image
ये जिंदगी चलती रहती है,  ये आगे बढ़ती रहती है,  कोई साथ चले तो अच्छा है,  वरना रास्ता तय करती रहती है,  कभी अकेले का सफर है,  कभी संग में कोई हमसफर है,  कभी जिंदगी कमाल दिखती है,  कभी जिंदगी बेमिशाल दिखती है,  कभी खामोश सी ये लगती,  कभी ख्वाब देखती रहती है  l चाहे आप साथ चलो या ना चलो,  चाहे आप आगे बढ़ो या ना बढ़ो,  इस जिंदगी का काम तो चलते रहना,  जिंदगी का काम तो आगे बढ़ते रहना,  चाहे दुख हो चाहे सुख हो,  चाहे गम हो चाहे खुशी हो,  जब तक वक्त पास है इसके,  ये कुछ ना कुछ करती रहती है  l मुश्किलें भी हटती रहती है, चाहतें भी बढ़ती रहती है,  कुछ मिलता, कुछ खो जाता है,  ये जिंदगी रंग रूप बदलती रहती है,  जीते जाएँ इस जहान में,  जब तक तन में ताकत है,  उम्र की सीढ़ी चढ़ते रहते,  जब तक पास में साँसें हैं,  मिलती रहती है खुशियाँ भी,  जिंदगी ख्वाब पूरे करती रहती है  l कदम भी बढ़ते रहते है,  हाथ कुछ करते रहते हैं,  कभी नाकामी मिलती है, कभी कामयाबी मिलती है...

इस जिंदगी का मजा लीजिए

Image
इस जिंदगी का मजा लीजिए,  भूल के गम सब, खूब जी लीजिए,  जब तक है जिंदगी, जी भर के जीयो,  आज तुम्हारा, आज को जीयो,  ना फिक्र आज की, ना कल की चिंता,  छोड़ के गम, इसे ख़ूब जी लीजिए  l क्या खो गया, जो रोते रहते है,  क्या लुट गया जा उदास रहते हो,  जो पाया वह यहीं से पाया,  जो खोया, वह यहीं खो गया,  खोना पाना चलता रहता,  आना जाना लगा है रहता,  कुछ जिंदगी मे मस्त हो लीजिए  l जो कुछ भी है पास तुम्हारे,  समझो वह बहुत खास है,  जो कुछ भी है हाथों में तुम्हारे,  समझो वह अनमोल है,  कद्र की आज की फिर तो,  जीवन खुशियोँ से भरा हुआ,  हर एक पल जैसे हीरे मोती,  हाथों से फिसला तो फिर नही मिल सका,  आज को जीयो, आज में जीयो,  आज को अपना समझ लीजीए  l आज ही सुंदर, आज ही प्यारा,  आज का ये, जीवन प्यारा,  आनेवाला कल किसने देखा,  जिसने देखा, आज को देखा,  जीवन की मुश्किलें भी हट जाए,  जिसने आज को सँवार लिया है,  जीवन की चिंताएँ भी हट जाए,  जिसने आज को सही कर लिया है...

और जीने की तमन्ना

Image
और जीने की तमन्ना,  और जिंदा रहने की तमन्ना,  किसके पास,  कितना समय है, यह पता नही, पर जितना भी है,  वह काफी है, अति सुंदर है,  दिल से जिंदा है तो,  फिर जिंदा है,  मन से जिंदा है तो, फिर जिंदा है,  तन कमजोर है तो,  कोई बात नही,  मन को और मजबूत,  रखने की तमन्ना  l जब आज को संभाल लिया,  जब आज का ख्याल किया,  जब आज को जीत लिया,  जब आज को मीत बना लिया,  जिंदगी कितनी जी है,  जिंदगी कैसे जी है,  यह जरूरी नही,  जरूरत है कल को खूबसूरत बनाने की तमन्ना  l आज महत्वपूर्ण है,  कल के लिए, आज खुश रहना जरूरी है,  कल के लिए, चल रही है जिंदगी,  यूँ तो अपनेआप ही,  चल रही है दुनियाँ,  यूँ तो अपनेआप ही,  किसके जीवन में क्या कष्ट है,  किसके जीवन में कितने कष्ट है,  कष्ट दूर हो किए जाएं तो फिर जीने का मजा है,  फिर आगे बढ़ने की तमन्ना l वक्त की कीमत, समझी जाए तो,  फिर वक्त भी साथ देता  है, वक्त को गवां दिया तो, फिर वक्त भी धोख़ा देता है, सही काम वक्त पर किए ...

दुनियाँ में, कौन तुम्हे प्यारा लागे

Image
दुनियाँ में, कौन तुम्हे प्यारा लागे,  किसका तुम्हे सहारा लागे,  जो लगता है दिल को अच्छा,  जो लगता है मन को अच्छा,  जिसके लिए ये आँखें तरसे,  जिसके लिए ये बाहें तरसे,  जिसके लिए मन हर पल सोचे,  जिसके लिए दिल हरदम धड़के,  जो अपना नही, पर अपना सा लगता,  उसके मिलने से, जग नजारा लागे  l यूं तो इस मतलबी जहान में,  फिरते है लोग मगरूरी में,  सोचते सब अपने ढंग से,  रहते सारे दूरी में,  कर्म तुम्हारा, तुम ही करोगे,  औरों से क्या अपेक्षा करोगे,  अपने ढंग से सब जीते हैं,  कौन यहाँ पर अपना लागे  l अपने मन को, जिसने समझाना सीख लिया,  उसने तो फिर,  जहान ये सारा जीत लिया,  इस मन के कारण ही तो,  जीवन में, दुखों का आना जाना है,  जो मग्न है अपनी दुनियाँ में,  फिर क्या हँसना क्या रोना है,  जहाँ रहे बस खुश रहे,  फिर हर कोई यहाँ प्यारा लागे  l अपनापन जो लिए है मन में,  फिर कौन पराया है इस जग में,  खूबसूरत दिल जब पास तुम्हारे,  फिर सब सुंदर लगता है जग में, ...

बिना विचारे जो किया तो

Image
बिना विचारे जो किया तो,  फिर पीछे पछताए,  मन की बात जो सारी मानी,  जो है वो भी चला जाए,  मन चंचल, कपटी बड़ा है,  ना जाने क्या क्या करवाए,  मन तो है बलवान बड़ा ही,  कभी मित्र, कभी शत्रु बन जाए,  मन पर अंकुश लगा लीजीए,  ये बुद्धि को भरमाए  l मन का काम है सोचना,  बुद्धि का काम विचार करना,  हाथों का काम है कर्म करना,  पैरों का काम आगे चलना,  जिंदगी आगे बढ़ती रहती है,  कभी रास्ते दिख जाते,  कभी मंजिल मिल जाती है,  तन मन का अटूट है रिश्ता,  एक दूजे के साथ बिना,  ये जीवन नही चल पाए  l सुंदर बनने लगी जिंदगानी,  जब आगे बढ़ने का सोच लिया,  जब कुछ करने की चाहत मन में,  फिर क्या मिलना बाकी रहा,  जब मन मजबूत बना लिया तो,  फिर क्या पाना बाकी रहा,  आज सुंदर, कल भी सुंदर,  जब मन सुंदर बन जाता है,  दिल में प्यार पनपने लगता,  जब कोई प्यारा मिल जाता है,  खुशियों का संसार जहान ये,  खुशियाँ दूर नही हो जाए  l सकारात्मक सोच जो हो तो,  सफलता फ...

रात दिन मन का खेल चलता रहता है

Image
रात दिन मन का  खेल चलता रहता है,  हर समय  मन की भावनाओं का सिलसिला चलता रहता है,  कभी खुशी आती है,  कभी गम आता है,  कभी गुस्सा आता है,  कभी प्यार आता है,  कभी हँसी आती है,  कभी रोना आता है,  कभी कुछ मिल जाता है,  तो कभी खो जाता है,  कभी सपनों में तो  कभी हकीकत में,  ये जीवन चलता रहता है  l कौन समझ पाता है,  इस जीवन के चक्रव्यूह को,  कौन देख पाता है,  इस तन में अपनी रूह को,  एक रास्ते से सब आते है,  एक रास्ते से सब चले जाते हैं,  कहाँ से आए, कहाँ है जाना,  इसका पता किसे कहाँ चलता है  l जन्म मरण के बीच में,  दुनियाँ में जीव सब प्रकट है,  जन्म से पहले, मृत्यु के बाद,  कौन कहाँ रहता है,  इस धरती पर रहता है या जल में रहता है या आकाश में रहता है या अंधेरे में रहता है या  प्रकाश में रहता है,  सब जानकर भी  क्या जान पाता है,  सब देखकर भी  क्या देख पाता है,  जीवन किस खातिर मिला है,  क्या जान कोई यहाँ पाता है  l मन को जो कोई ...

आज कुछ नया सोचा जाए

Image
आज कुछ नया सोचा जाए,  आज कुछ नया किया जाए,  जो पहले से कुछ अलग हो,  कुछ चाहतें भी अलग हो,  आज तो मन से  बाहर निकला जाए  l कुछ सोच ऐसी हो कि ये न बदल जाए, कुछ बात ऐसी हो कि ये जीवन बदल जाए,  कुछ निर्मल मन हो जाए,  कुछ आजाद ये मन हो जाए,  आज तो चिंताओं से बाहर हुआ जाए  l आज ना अपने बारे में कुछ सोचना हो, आज ना किसी के बारे में, कुछ जानना हो,  आज उन्मुक्त सा जीना हो,  आज बेवजह मुस्कुराना हो,  आज नई दिशा में मन चले,  नई मंजिल की तरफ कदम चले,  ना कोई फिक्र कल परसों की हो,  आज कुछ सपनों में,  कुछ हकीकत में जीया जाए  l आज कुछ ध्यान हो अनंत का,  आज शब्द सुने बृह्मांड का,  आज शांत मन हो शांत चित,  आज भ्रमण हो अनंत का,  आज खामोश ये मन हो,  और खामोश जुबाँन ये हो,  आज मिट जाए सब लालसायें,  आज बेवजह सा जीवन हो,  आनंद ही आनंद् हो आज,  और आनंदित हुआ जाए  l Thank you. 

कुछ तो आज मन को समझा लिया जाए

Image
कुछ तो आज,  मन को समझा लिया जाए,  कुछ तो आज, जीवन बदल लिया जाए,  खाया बहुत धोख़ा इस मन से,  दिया बहुत धोख़ा इस मन ने, कभी लालच, कभी नादानी करता,  कभी बेवजह की चाहतें करता,  कुछ तो आज,  मन को बदल लिया जाए  l कल क्या खोया, आज क्या पाया,  कितना पाया, कितना गँवाया,  लोगों की बातों में झट से आ जावे,  औरों को देख के ये मन ललचाए,  कितना ये नुकसान है करता,  कुछ तो हिसाब लगा लिया जाए  l मन की ताकत समझ ना आए,  क्या करवा दे यह जान ना पाए,  जिसने मन की सारी बातें मानी,  वह तो जीवन में धोख़ा खाए,  इस मन के है रंग बहुत ही,  कौन सा यह रंग दिखा दे,  यह समझ ना आए,  भूल कर सब गम जहान के,  चलो जीवन को जीया जाए l मन जो जाए गलत दिशा में,  फिर कैसे जीवन खुशहाल बनेगा,  मन नही देखे जब भला अपना,  फिर कैसे चेहरे पर मुस्कुराहटें आए,  अभ्यास और वैराग्य से,  मन पर कुछ काबू किया जाए,  इधर उधर की बातों से,  मन को दूर रखा जाए,  मन जो अमन बन जाए तो,  फिर तो जीवन में ...

मन हरि सुमिरन में लग जाए

Image
मन हरि सुमिरन में लग जाए,  मन हरि ध्यान में लग जाए,  मन बड़ा चंचल, बलवान बड़ा है,  मन को संभालना काम बड़ा है,  मन ने पाई सही दिशा तो,  जीवन सफल हो जाए  l ईश्वर की भक्ति में अतिआनंद,  वैरागी मन पावे परमानंद,  जैसा मन को ढालोगे,  वैसा मन बन जाएगा,  जैसा मन से अभ्यास करोगे,  वैसा ये जीवन बनता जायेगा,  छोड़ जगत के सारे झगड़े,  मन तु क्यु ना प्रभु को चाहे  l तेरी तो है बात अलग मन,  तू हरदम साथ में रहता है,  दुनियाँ की तू चिंता करता,  खुद की फिक्र नही करता है,  तू सब देखे, तू सब जाने,  तू सब समझे, सब पहचाने,  तेरी चाल समझनी मुश्किल,  तू क्यूँ ना हरि गुण गाए  l आजकल सब चला जा रहा है,  समय हाथों से फिसल रहा है,  भूला बैठा जो उस मालिक,  फिर क्या किया तूने दुनियाँ में,  जो मन रंग जाए हरिनाम में,  फिर जन्म सफल हो जाए  l Thank you.