Posts

Never lost your smiles

अपनी मुस्कुराहटें खो नही देना,  दिल की खूबसूरती खो नही देना,  भूल जाओ चाहे सारी दुनियाँ,  अपनी खुशमिजाजी खो नही देना l जिससे मिलो ऐसे मिलो,  जैसे पहली बार मिले,  याद करे कोई बाद तुम्हारे,  ऐसी दिल पे छाप पड़े,  कौन है अच्छा कौन बुरा है,  अपना अच्छा व्यवहार खो नही देना l कौन यहाँ कुछ लेकर आता,  कौन यहाँ से कुछ लेकर जाता,  सबको रहना इसी ज़मींन पर,  अपनी इंसानियत को खो नही देना l

Always be happy

हर परिस्थिति में खुश रहना हमारी आदत बन जाए, औरो के गम खुशी मे शामिल होना हमारी आदत बन जाए,  किसी के लिए कुछ अच्छा करना हो तो कुछ नही सोचे,  किसी के लिए कुछ अच्छा करना हो तो करते ही जाएँ,  जीवन में खुशियाँ भरना हमारी आदत बन जाएँ l सोच सही है तो जीवन खुशहाल है,  बर्ताव सही है तो जीवन में बहार है,  लोग मिलते हैं और बिछुड़ जाते हैं,  कुछ पराए अपने बन जाते हैं,  कुछ अपने पराए बन जाते हैं,  क्या यही जिंदगी है,  क्या ऐसी ही जिंदगी है,  दिल में प्यार है तो दुनियाँ में बहार है l कभी मन खुश हो तो कभी मन उदास है,  कभी अकेलापन है तो कभी संग सब संसार है,  अपने आप को हम कैसे रखते हैं,  यह तो महत्वपूर्ण है,  किसी के लिए क्या करते हैं,  यह तो महत्वपूर्ण है,  किसी के लिए कुछ करने से ही तो दुनियाँ में बहार है l

If have Life, Let's live

जिंदगी है तो जीते चलो, जिंदगी है तो खुश होते चलो, मन की खुराक ज्ञान है ,  तन की खुराक अन्न है,  दिल की खुराक प्यार है,  जिंदगी है तो आगे बढ़ते चलो l कौन क्या समझे यह भूल जाओ,  कौन क्या सोचता है यह भूल जाओ,  जिंदगी है तो कुछ करते चलो,  जिंदगी मिली है तो प्यार करते चलो l सबकी कहानी यहाँ चलती है,  सबकी जिंदगानी यहाँ चलती है,  राहों में कुछ अच्छा मिल जाता है,  राहों में कभी कोई खो जाता है,  जिंदगी मिली है तो रब को याद करते चलो l

Sometimes think positive

Sometimes think positive,  Sometimes do positive,  Positive thoughts gives you the best life,  Sometimes make yourself positive.  You have the best life,  You have the beautiful life,  You have the wonderful life,  You have the peaceful life,  Sometimes maintain the happiness of life.  It is the time for making your life best,  It is the time to making your mind strong,  The people around you should be happy,  If you are happy and happy nature,  Sometimes create your life best.  Nothing is against you,  No one is against you, Leave your negative thoughts,  Leave your negative nature,  Sometimes spent your time in beautiful nature. 

Happiness lives in mind

खुशी तो मन में होती है,  ढूँढने कहाँ जाएँ,  प्यार तो दिल में होता है,  ढूँढने कहाँ जाएँ,  ख़ुशी तो अपनों में होती है,  ढूँढने कहाँ जाएँ l ना जाने क्यूँ लोग,  अपनों से ख़फ़ा हो जाते हैं,  ना जाने लोग क्यूँ दोस्तों से ख़फ़ा हो जाते हैं,  खुशी तो दोस्तों मे मिलती है,  खुशी ढूँढने कहाँ जाएँ l जिन्हें अपना समझते है,  क्या वे अपने बन जाते हैं,  जिन्हें अपना कहते हैं,  क्या वे अपने बन पाते है,  कौन संग रहता है जहान में,  यहाँ कौन साथ निभा पाए l

The group walk in search of goal

मंजिलो की तलाश में चलता रहा है कारवाँ,  कभी मिल गई, कभी नही मिली,  फिर भी बढ़ता रहा है हौसला,  चाँद सूरज आसमान मेें फिरते रहे बेफिक्र से,  सब चले अपनी ही धुन में,  सब ढूँढते हैं आशियाँ l उदास होकर क्या है फायदा,  उदास होकर क्या जीना,  जब तक है ये जिंदगी,  खुश होकर ही रहना,  चलते फिरते चले जाएँ जहान से,  ना किसी से रहे गिला l और प्यार और चाहत और  और हँसी और खुशी,  आँखों में हो नए सपने पूरा करने की चाहत भी अपनापन रखे इस दिल में छोड़ दे शिकवा करना l

Sometimes life seems easy

कभी जिंदगी ये आसान नज़र आती है,  कभी जिंदगी ये मुश्किलों भरी नज़र आती है,  कभी लगता है, खुशियाँ आँगन में आ गई  कभी लगता है, खुशियाँ जीवन में आ गई,  कभी जिंदगी खुशहाल नज़र आती है l कुछ सोचकर जब कभी रुक जाते हैं,  कभी कुछ देखकर जब कदम बढ़ जाते हैं,  कभी रोशनी जीवन को सँवार दे,  कभी प्यार जीवन को बहार दे,  कभी जिंदगी मदहोश नज़र आती है l जिंदगी को समझने में समय मत गँवाईये,  बस जिंदगी को जीते ही जाइये,  जिंदगी तो पहले से ही खूबसूरत है,  जिंदगी को और खूबसूरत बनाइये,  कभी जिंदगी अपनी तो कभी बेगानी नज़र आती है l

Your goal is not away

तेरी मंजिल दूर नही है,  तू राही चलता चल,  तेरा लक्ष्य दूर नही है,  तू राही आगे बढ़ता चल, जो तू सोचे, वो भी पूरा हो जाएगा,  जो तू चाहे, वो भी तेरा हो जाएगा,  तेरे अपने दूर नही है तू चलता चल l तेरा चलना तुझे ताकत देगा,  तेरा आगे बढ़ना तुझे हिम्मत देगा,  तेरे सपने भी पूरे होंगें,  तेरे अपने भी साथ में होंगें,  जीवन खुशियों भरा हो जाएगा,  तु क्यूँ फिकर करे ,  तेरे कदमों में ताकत है,  तू राही चलता चल l तेरी सोच अच्छी है तो जीवन बढ़िया है,  तेरे दिल से दयाधर्म है तो जीवन बढ़िया है,  अगर एक दूजे की मदद की , तुझमे भावना,  अगर एक दूजे के साथ की , तुझमे कामना,  तो जीवन सूखसागर है, तु राही चलता चल l

Go ahead friends

चलता चल तू राही, आगे बढ़ता चल तू राही, कुछ लोग तुझे अच्छा बोलेंगे,  कुछ लोग तुझे बुरा कहेंगें,  जितने मुँह उतनी बातें हैं,  कभी दिन तो कभी रातें हैं,  अपना रास्ता तय करता चल तू राही l कभी शोर करना अच्छा लगता तो,  कभी खामोश रहना अच्छा लगता है,  कभी चलते रहना अच्छा लगता तो,  कभी आराम करना अच्छा लगता है,  यूँ ही चलती जाए जिंदगानी,  खुद को कामयाब करता चल तू राही l जीवन में तुझे चलते जाना है,  कदम आगे रखते जाना है,  कभी खोएगा, कभी पाएगा,  और हौसला मन में भरते जाना है,  काहे को परेशान फिरे तु,  बेफिक्र हो तू राही l

When you keep yourself ok

अगर आप खुद को ठीक रखोगे तो,  जीवन ठीक रहेगा,  अगर आप खुद का ख्याल रखोगे तो खुश रह सकोगे,  खुद का ख्याल रखोगे, तो अपनों का ख्याल रख सकोगे,  अपनों को खुश रख सकोगे l अगर तुम खुद ही ठीक नही हो,  तो फिर किस के लिए क्या कर सकोगे,  पहले स्वयं का ख्याल रखिये,  फिर औरों की फिकर करिये l यह आपका जीवन है,  और जितने ज्यादा स्वस्थ रहोगे,  उतने लंबे जी सकोगे,  बहुत बार आप अच्छी तरह से जानते हो,  कि खुद को कैसे ठीक रख सकते हो,  खुद पे विश्वास करके,  खुद को कामयाब करिये l

in this world nothing is happens automatically

दुनियाँ में कुछ भी अपने आप नही होता,  लोग कुछ ना कुछ करते रहते हैं,  और कुछ हो जाता है,  तो कभी कुछ का कुछ हो जाता है,  कभी अच्छा तो कभी बुरा हो जाता है l कभी ये जिंदगी खुशियों भरी बन जाती है,  तो कभी ये जिंदगी मुश्किलों से भर जाती है,  कुछ चाहत पूरी हो जाती है,  तो कुछ चाहत अधूरी रह जाती है,  दुनियाँ में कोई कुछ ना कुछ करता है,  और कुछ हो जाता है l तुम कुछ करो तो सही,  जहान की तरक्की करो तो सही,  कुछ ना करने से कुछ तो करना अच्छा है,  गुमसुम रहने से कुछ बोलना तो अच्छा है,  दुनियाँ में अपनेआप कुछ नही मिलता,  कुछ पाने के लिए पर्यास तो करना पड़ता है। 

Meet someone who loves you

Meet someone who loves you,  Meet someone whom you love,  You will see that life is beautiful,  You will see that world is beautiful.  One day you will go,  Ony day I  will go,  And leave everything,  One day our life will end,  But love will never end.  Your heart will glow,  When you see your beloved,  Your life will shine, When you meet your beloved,  The life is beautiful. 

Life is for love

प्यार के लिए ये जिंदगी है,  प्यार के लिए ये दुनियाँ भी कम है,  प्यार ना किया तो दुनियाँ में क्या किया,  प्यार ना हुआ तो दुनियाँ में क्या हुआ,  प्यार के लिए जमीन आसमान भी कम है l खुशी तो रही जो प्यार है दिल में,  हँसी तो रही जो प्यार है मन में,  चाहत भी तो प्यार का रंग है,  चाहत से तो दिल में उमंग है,  प्यार की चाहत में आँखें भी नम है l जो प्यार मिले तो सब मिल जाए,  जो यार मिले तो जग मिल जाए,  प्यार के नगमे आते जुबान पर,  प्यार के सपने सच हो यहाँ पर,  प्यार बिना तो जिंदगी में गम है l

Manytimes we need peace

Manytimes we need peace,  Need love,  Need happiness,  Need free mind,  Need clear heart,  For happy life.  Sometime forget thinking,  Forget worries,  Just relax and Just be happy.  Life is going on, going ahead,  Sometimes without our actions,  Without our efforts,  Just forget all problems.  If you want to do something,  Prayer for others, Remember God  And  stay in silence,  God has power to correct all the things. 

if we don't live correctly

अगर जिंदगी को जीये ना सही से,  तो जिंदगी हमें क्या सही रहेगी,  अगर दुनियाँ में रहे न सही से,  तो दुनियाँ हमें क्या कभी राह देगी,  छोड़ें भटकना, रहे सुकून से,  होगी खुशियों में जिंदगी, जहाँ भी रहेगी l मुश्किल भरी है, चाहे राहें हमारी,  जिंदगी बनी क्यूँ यहाँ पे बेचारी,  आगे बढ़ना जो सीख लिया है,  मंजिल की तरफ जो कदम रख दिया है,  चाहत भी पूरी होकर रहेगी l खुद को संभाला जो इस जहान में,  गम और खुशी तो आते जाते रहेंगी,  मन जो चला है सही दिशा में,  फिर क्या फिकर है इस जहान में,  चलना अभी तो दूर तलक है,  जिंदगी क्यूँ धोखा देगी हमारी l

This life will not come again

ऐसी जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,  ये जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,  बेफिक्र होकर आज तू जी ले,  चिंता छोड़कर आज को जी ले,  ऐसा समय मिले ना दोबारा l खुद का ख्याल खुद रखना सीखो,  खुद को ठीक खुद रखना सीखो,  हरदम कौन किसी का ख्याल रख पाता,  सब अपनी परेशानियों से लड़ते फिरते,  ऐसी किस्मत ना मिले दोबारा l जिसने मन को ठीक है रखा,  उसने खुद को ठीक है रखा,  समय पे खाना, समय पे पीना,  चलना फिरना और स्वस्थ रहना,  छोड़ें सारी मन की दुविधा,  ऐसा जीवन ना मिले प्यारा l

Who lives in this type of situation

कौन यहाँ किस हाल में जीता,  किसी को किसी की खबर कहाँ,  मुश्किल घड़ियाँ आ जाती तो,  जिंदगी कहाँ और किधर चले l कैसे जीये जीवन को  कैसे रहे इस दुनियाँ में,  किसको समझे अपना यहाँ,  ये बात समझ में आ जाए l किस्मत तो बनती बिगड़ती रहती,  यहाँ क्या खोना और क्या पाना है,  मुश्किलें आती जाती रहती,  क्या मुश्किलों से घबराना है,  जैसा चाहो वैसा जीयो,  मंजिल तुम से दूर कहाँ l

in this world nothing is easy

यहाँ कुछ भी नही आसान,  मुश्किल से लड़ना पड़ता है,  कुछ पाने के लिए, कुछ तो खोना पड़ता है,  जिंदगी में कुछ भी हासिल करने के लिए,  कुछ हौसला तो होना चाहिए,  जिंदगी जीने के लिए,  जिंदादिल तो होना पड़ता है l कभी इधर चले, कभी उधर चले,  कभी पास रहे, कभी दूर रहे,  कभी आस रहे, कभी निराश रहे,  कभी चाह रहे, कभी संतुष्टि रहे,  पर मंजिल पर पहुँचने के लिए,  आगे कदम तो रखना पड़ता है l मुश्किलें भी आती है,  पर हल भी तो हो जाती है,  कुछ बुरी बातें होती है,  तो कुछ अच्छी भी तो हो जाती है,  सपने पूरे करने के लिए,  पर्यास तो करना पड़ता है l

To whom you love

कौन तुम्हें दुनियाँ मै प्यारा,  कौन तुम्हारी आँखों का तारा,  किससे प्यार बढ़ा है जग में,  किसका दिखता है तुमको सहारा l किसको कहते हो तुम अपना,  किसको समझते हो बेगाना,  किसकी बातें अच्छी लगती,  किससे मोहभंग हुआ तुम्हारा l जिंदगी चलती एक दूजे के संग,  दुनियाँ चलती एक दूजे के संग,  रब ने दिया सभी को जीवन,  उसकी मर्जी से चलता जीवन,  उसके ही उपकार अनेकों,  उसका ही है सबको सहारा l

Sometimes listen the sound of nature

Sometimes listen the sound of nature,  It will connect you to the nature,  Sometimes listen the sound of your heart,  It will connect you to the supreme power.  What will make you free,  When your mind is free,  When you feel yourself free,  When your thoughts are free.  We are in this world today,  Have we have beautiful  And comfortable life,  Are we living our life,  Are we enjoying our life.  We came in this world,  And we have to go,  From where we came,  And where we will go. 

Your beautiful heart makes you beautiful

Your beautiful eyes,  Your beautiful heart,  Your beautiful mind,  Your beautiful behaviour,  Make you beautiful.  You are beautiful, You make the life beautiful, Your beautiful mind,  Make the world beautiful.  When I see you,  I couldn't stop looking you,  When I met you,  I couldn't stop thinking about you,  Your beautiful world has Changed my world. 

This is a Life

क्या है ये जिंदगी,  कैसी है ये जिंदगी,  किस हाल में है जिंदगी,  क्या चाहती है जिंदगी l जिंदगी तो है एक पहेली,  जिसको सुलझाना मुश्किल है,  जिंदगी के है ख्वाब अनेकों,  जिनको पूरा करना मुश्किल है,  जिंदगी के इस सफर मे,  कैसे चलती है ये जिंदगी l और रोशनी हो जीने में,  कि राह कोई तो दिख जाए,  मंजिल क्या है इस जीवन की,  कुछ तो पता चल जाए,  भटकना बन्द हो जाए जीवन का,  सुकून भरी हो जिंदगी l अपनों का अगर साथ हो तो जिंदगी सुहानी है,  कुछ दोस्त अपने बन जाते,  कुछ अपने दोस्त बन जाते,  अपनों के कारण ही तो खुशियों भरी हुई जिंदगी l

Who walk on the way of love

जिसने भी प्यार की राह पकड़ी,  उसने ही जीना सीख लिया,  जिसने भी यार की बाँह पकड़ी,  उसने ही हँसना सीख लिया l क्यूँ जीये अकेले दुनियाँ में,  जब सब है तुम्हारे साथ यहाँ,  जब तक जीना है, उल्फत में,  फिर क्या कुछ पाना मुश्किल है,  जब आँखों में कुछ सपने हो,  तो आगे बढ़ना सीख लिया l जो चाहे वह मिल भी जाए,  कुछ देर भली पर मिल जाए,  अपनापन जिनके सीने में,  उन्हें प्यार जहान का मिल जाए,  कुछ तो अच्छा भी होता है,  चाहे मन ने जो भी ठान लिया l

Sometimes our thoughts are like this

कुछ सोच हमारी ऐसी हो,  कि जीवन ये आसान बने,  कुछ कर्म हमारे ऐसे हो,  कि इस दुनियाँ में शान बने l खुद का अस्तित्व जान सके,  और रब की सत्ता पहचान सके,  कुछ तो खुशियाँ का आना हो,  कुछ तो जीवन में अच्छा पाना हो l खुद से प्यार किया जिसने,  जिंदगी से प्यार किया उसने,  नही भेदभाव मन में आता,  नही किसी को दुखी, दिल देखना चाहता,  सबके जीवन में सुख का आना हो l

In the way of life get all happiness

जीवन के इस सफर में,  पाओ खुशियाँ सारी,  माना राहों में है मुश्किलें,  नही दूर है मंजिल तुम्हारी l यादों के मौसम भी आते,  दिल को सुहाना जो कर जाते,  प्यार का नगमा है जीवन,  गावो उम्र भर सारी l चाहत दिल में भरी हुई है,  मन सोचे अलबेला,  देख के आँखें खुश हो जाती,  मन मारे और उड़ारी l

The stories of life will be continue

जिंदगी की कहानी कब तक चलेगी, कभी दुख तो कभी खुशी मिलेगी,  चाहतों के दरमियाँ फंसकर,  मुश्किलों की घड़ियाँ मिलेगी l कुछ जी लिये और क्या तम्मना,  बाकी क्या खोना और पाना,  क्यूँ मुस्कुराहटें चेहरों से गायब,  गमों का जैसे साथ पुराना,  दूर है किस से पास है किस के,  किस से जिंदगी में खुशियाँ मिलेगी l शुक्र खुदा का जिसने दिया सब,  शुक्र प्रभु का, जिसने किया सब,  उसके ही तो मिली ये जिंदगी,  उसके भजन को मिली ये जिंदगी,  उसके नाम सुमिरन से अमन ,  तेरी सब चिंता मिटेगी l

Everyone came in this world for some special purpose

किसी मकसद से आए हैं इस दुनियाँ में,  कुछ करने को आए हैं इस दुनियाँ में,  कुछ  लोग अच्छा कहेंगे,  कुछ बुरा कहेंगे,  प्यार से रहने आए हैं इस दुनियाँ में l एक हमारा व्यवहार ही पहचान है,  खुशियाँ लाने का जरिया एक मुस्कान है,  जिंदगी में कुछ पाना, कुछ खोना है,  कभी खुशी तो कभी जीवन में रोना है,  हँसी खुशी से रहने आए इस दुनियाँ में l परेशान रहने का कुछ भी फायदा नहीं,  चिंता करने का कुछ भी फायदा नही  कुछ कर सकते हैं तो कुछ कर लीजिए,  अपनी झोली खुशियों से भर लीजिए,  बेहिसाब वो देता है सबको यहाँ,  उस से कुछ पाने की ख़्वाईश कर लीजिए l

This world is yours

ये सारा जहान हमारा है,  ये जमीन-आसमान हमारे है,  सूरज और चाँद हमारे हैं,  ग्रह और सितारे हमारे हैं,  यहाँ हर जीव और इंसान हमारा है l उस ईश्वर की करुणा सबपे है,  उस ईश्वर की दया सबपे है,  वह सबका भाग्य-विधाता है,  वह सबका पालनहारा है l है नही किसी से राग-द्वेष,  नही किसी से है नफरत,  यहाँ प्यार की भाषा सब बोले,  यहाँ बोल दिल के सब बोले,  हर इंसान से अपना नाता है l

When I see you I get happiness

देख के चैन तुम्ही से मिलता है, दिल में चैन तुम्ही से मिलता है,  तुझे देखूँ तो ये दिल मचलता है,  तुझे चाहूँ तो दिल बहलता है,  तुझसे ही बहारे सीने मे,  तुझसे ही बहारे जीने में,  तेरी यादों से ये दिल पिघलता है l तेरी खुशियाँ बहुत ही प्यारी है,  तेरी चाहत मुझे बड़ी प्यारी है,  दिल जो चाहे वही मिलता है,  जब तू ख्वाबों में मिलता है l खुशी की बात है जो तू मेरे करीब है,  तू जो साथ है तू जन्नत मेरे करीब है  तुझमे जो बात है वो वो और किसी में है कहाँ,  तेरा जैसा अंदाज हर किसी में है कहाँ,  तू है तो दिल में फूल प्यार का खिलता है l

Today talk about now

अब तो अब की बात करो,  बस इस पल की बात करो,  कल क्या हुआ क्या फिक्र करें,  कल क्या होगा देखा जाएगा,  अब तो खुशियों का साथ करो l मत भूलो कि जिंदगी थोड़ी है,  मत भूलो खुशियाँ थोड़ी है,  कुछ अपने लिए जीना हो,  कुछ अपनों के लिए जीना हो,  कुछ औरों पर विश्वास करो l चाहत तो मन में बसती है,  प्यार तो मन में बसता है,  कुछ हवा प्यार की चलती है,  कुछ जिंदगी रंग बदलती है,  अब तो खुद पर विश्वास करो l

I don't see any difficulty

मुश्किल तो दिखाई देती नही,  फिर कहीँ से मुश्किल क्यूँ आ जाती है,  जीवन तो आसान बड़ा,  फिर मुश्किल भरा क्यूँ दिखता है l अगर तुम सोचते हो कि  जिंदगी किसी पर बोझ है,  तो गलत सोचते हो,  जिंदगी तो खुदा की खूबसूरत नेमत है l बेहद खूबसूरत तोहफा दिया हुआ है खुदा का,  और अगर इस जन्नत को  कोई जहनुम बना ले या बना दे तो इसमें खुदा का तो कोई दोष नही है l हम खुदा के शुक्रगुजार बन के रहे और इस परमात्मा द्वारा दिये गए तोहफे का ध्यान रखे और इसे संभाल कर रखे  और इस जीवन का बेहद खूबसूरत अंग हमारा शरीर ही तो है l

This world is stay on the hopes

उम्मीदों पर ही तो दुनियाँ कायम है,  उम्मीद है जिंदगी में हलचल है,  उम्मीद ना होती तो कौन आगे बढ़ पाता,  उम्मीद ना होती तो कैसे मंजिल का पता मिल पाता,  उम्मीदों का संसार भी बड़ा निराला होता है,  कभी निराशा का अंधेरा तो  कभी आशा का उजाला होता है,  उम्मीद से ही तो दुनियाँ मे सजावट हे l कुछ उम्मीद होती है तो कुछ मिल  पाता है,  कभी कम तो कभी ज्यादा मिल जाता है,  उम्मीद के सहारे ही तो काम बन जाते है,  उम्मीद होतीं है तुक्के भी तीर बन जाते हैं,  उम्मीद से ही तो किस्मत की चमकाहट है l कुछ करते हैं तो उम्मीद भी जग जाती है,  कुछ नही करते तो उम्मीद भी साथ नही दे पाती है,  उम्मीद तो बीमारों को भी ठीक कर देती है,  उम्मीद है तो डॉक्टरों की दवाई भी काम कर देती है,  उम्मीद है तो दुवाएं भी काम कर देती है,  उम्मीद में तो रब की मर्जी भी शामिल है l

Something do like this

कुछ काम जहान में ऐसे हो,  कि कोई हमारे बाद में भी याद करे,  हर कोई अपना दिखे यहाँ,  और मदद किसी की हो जाए, कुछ सोच जहान में ऐसी हो, कि भला किसी का हो जाए l अपने लिए तो सब जीते, किसी की खातिर जीना हो जाए, कोई याद करे तो अच्छा के लिए,  यहाँ सुख का जीवन हो जाए l क्यूँ किसी की कमियाँ देखे,  क्यूँ ना अपनी कमियाँ देखे, सुधार सके जो खुद को अगर,  फिर तो ये जन्नत जीवन हो जाए l सुख सुविधाएं पैदा हो जीने के लिए,  अन्न धन पैदा हो जीने के लिए,  सब राग द्वेष लालच छोड़ें,  तो मुश्किलें भी हल हो जाए l

Where we go to search happiness

ख़ुशी तलाशने और कहाँ जाएँगे,  खुशी तो पास में और आसपास ही मिल जाती है,  जिंदगी रहे गम के अंधेरो से बाहर,  प्यार के उजालों मे जिंदगी संवर जाती हैं l और जीने की चाहत रहती है दिल मे,  और ख़ुशी पाने की चाहत रहती है मन में,  ठान लिया तो तकलीफे भी कम हो जाएगी,  जिंदगी मुश्किलों से भी निकल आती है l तुम्हें पता है जो अपने उन इरादों का,  जिनसे तुम्हारी तकदीर सँवर जाएगी,  आज मंजिल चाहे दूर हो तुमसे,  तुम चाहोगे तो मंजिल भी पास आएगी,  मन मजबूत बना लिया जिसने,  जिंदगी उसकी तो सितारों सी चमक जाती है l

When you remember someone

जिंदगी में जब भी कोई गम मुस्कुराता है,  समझो कोई तो आता जाता है,  जिंदगी से जब भी प्यार हो जाता है,  लगता है जैसे तेरा प्यार मुस्कुराता है,  दिल में बहारो का मौसम दीवाना है,  चाहत के नग़्मों से, रोशन जमाना है,  जिंदगी में जब भी तेरा प्यार मुस्कुराता है,  लगता है जैसे तेरा प्यार मुस्कुराता है l खुशी मिलने की जब होती है,  खुशी जीने में तब होती है,  प्यार का जीवन तो बहुत ही प्यारा है,  चाहत का हर पल जब नजारा है,  लगता है जीवन में  ख्वाबो में मुस्कुराता है l कितने ही आरमान जब दिल में जाग उठते हैं,  कितने ही सपने जब मन में चमक उठते हैं,  जीवन चलता रहा एक दूजे के साथ में,  जिंदगी मिलती रहे एक दूजे के साथ में,  बेवजह जीवन फिर भी आगे बढ़ते जात है l

Forget what people think about you

Forget what people think about you,  Do what you want to do the best,  Life is never problematic,  Some people make it hard,  Think what you think the best.  If we make ourself busy,  Life is giving,  If we make ourself happy,  Life is beautiful, Look at yourself that  you are smart,  You are confident,  Your good thoughts gives you best life.  I am thankful to the God,  Who is our creator,  I am thankful to the God,  Who is giving us everything,  Let's pray for everyone,  That everyone's life become best. 

Little happy, Little sad

थोड़ी सी खुशी, थोड़े हैं गम,  ऐसी ही है जिंदगी,  कौन यहाँ खुश सदा की खातिर,  कौन दुखी यहां सदा की खातिर,  छोटी सी है जिंदगी l कभी जी लिया, कभी जीना पड़े,  क्वै अपनी मर्जी से, कुछ उसकी मर्जी से,  कभी हँस लिए, कभी रो लीये,  कभी अपनी मर्जी से, कभी जग की मर्जी से,  दुनियाँ में खुश रहना प्यारो,  ये थोड़ी सी है जिंदगी l मुश्किलें जीवन में दिखती है मगर,  सदा मुश्किलें कहाँ रहती है,  सब कुछ बदले इस दुनियाँ में,  चिंताएँ भी सड़ कहाँ रहती है,  खुश रहने खातिर मिला ये जीवन,  अपनी ही ये जिंदगी l

Ways are not easy

राहें आसान नहीं होती,  कदम मजबूत होने चाहिए,  जिंदगी आसान नही होती,  हौसले बुलंद होने चाहिए l मंजिल दूर हो चाहे,  पा लेनी है हर हाल मे,  किस्मत नाराज हो चाहे,  चमकानी है हर हाल में,  सपने देखने भी है और पूरे भी करने चाहिए l आशा कुछ आगे बढ़ने की,  इच्छा कुछ नया करने की,  चलते जाना है जीवन के संग,  कोशिश हो जीवन बदलने की,  चाहते दिल मे हो  या ना हो,  रोशनी मन मे होनी चाहिए l

it is good to do inspite not to do

 कुछ नही करने से तो कुछ करना अच्छा है,  किसी की मदद कर सके तो बहुत अच्छा है,  जब कभी अपने परेशानी में हो,  जब कभी जिंदगी परेशानी में हो,  किसी की परेशानी दूर करें तो तो बहुत अच्छा है l किसी को हौसला दे ,  मुसीबत में किसी का साथ दे,  जिंदगी हरदम रोशन रहे,  जीने की ख्वाईश दिल में रहती है  तो बढ़िया है,  जीने की उम्मीद रहती है तो बढ़िया है,  जीने में सहयोग दिया जाए तो बढ़िया है,  दिल तोड़ने वाली बाते ना की जाए तो अच्छा है  l मुश्किलों से बाहर हमको आना है,  आज समय है तो फिर क्यूँ गँवाना है समय हरदम खराब नही होता है,  आज अगर बुरा तो कल अच्छा भी होता है खुद को अगर संभाल सके तो अच्छा है, अ किसी की अगर संभाल कर सके तो बहुत अच्छा है l

When our mind is busy

When our mind is busy with problems,  What shall be done,  Make ourself strong,  Keep our mind and heart strong,  We should think positive and We should think that we will win.  If we analyse our problems and  Sometimes take advice of experts,  We can come out from the problems,  We must know our powers  That we can win from any problem and  Win.  No one can defeat if we win from ourselves,  Believe in your self and believe on God,  And believe the things and situations will  Go better. 

Your ways are hard

मुश्किल बड़ी है राहें तेरी,  हौसला नही छोड़ना,  मंजिल बड़ी है दूर बड़ी,  दिल ना अपना तोड़ना l तू जो सोचे होगा वही पर,  मन मे तेरे विश्वास हो,  तू जो चाहे मिलेगा वही जो,  जो कर्म तेरे दिन रात हो,  ईश्वर भी है साथ तेरे,  तू खुशियों से नाता जोड़ना l जिंदगी खुशियाँ भरी है,  फूल राहों में बिखेरना,  प्यार की खुशबू से महके जहान ये,  चिंता सारी छोड़ना l

if someone walk with you is good

कोई साथ चले तो अच्छा है,  कोई साथ दे तो अच्छा है,  कोई बात करे तो अच्छा है,  कोई अपना लगे जहान में,  कोई  याद करे तो अच्छा है l कुछ तो खुशी हो सीने में,  कुछ तो खुशी हो जीने में,  कुछ काम जहान में अच्छे हो,  कुछ बात जहान में अच्छी हो,  कुछ बात बने तो अच्छा हो l चलते रहे तो एक दिन,  मंजिल भी मिल जाएगी,  अगर मन में विश्वास है रखा तो,  तो मंजिल खुद चलकर आयेगी,  जिंदगी के इस सफर में,  कोई साथ चले तो अच्छा है l

We make the way of love

हम प्यार का जहान बनाते चले,  हम सपनों का जहान बनाते चले,  हवाओं में उड़ना हो हमारा,  चाँद सितारों से मिलना हो हमारा,  हम नया एक जहान बनाते चले l खुशियाँ हर घर आए,  गम के आँसू ना आँखों में आए,  चेहरों पर मुस्काने बिखरती रहे,  फूल प्यार के दिल में खिलते रहे,  हम जिंदगी का नजारा करते चले l जिंदगी से बड़ी कोई दौलत नही,  जिंदगी से बड़ी कोई दोस्ती नही,  जिंदगी है तो सब जहान में है,  जिंदगी से रोशन जहान ये है,  हम जिंदगी को हसीन बनाते चले l

When love to you

जब तुमसे प्यार हुआ है,  तो जिंदगी लगी सुहानी,  जब तुमसे इकरार हुआ तो,  जिंदगी लगी मस्तानी,  जब तुमसे आँखें लड़ी है,  तो दिल बेकरार हुआ है l कोई चाहे कुछ बोले,  हमको फिकर नही है,  जो तुम सोचते हो,  हम तो वही सोचेंगे,  लगे जिंदगी खूबसूरत,  जबसे तेरा दीदार हुआ है l जीवन तो प्यारा लगता,  जब तेरा सहारा मिलता,  तेरे ही ख्वाबों में,  हमें रब का नजारा मिलता,  छूटे ना साथ तुम्हारा,  तुझ पर ऐतबार हुआ है l

in this world many difficulties

दुनियाँ में गम है बहुत,  फिर भी जीने की चाहत कम नही होती,  दुनियाँ में मुश्किलें है बहुत,  फिर भी हँसने की चाहत कम नही होती l कुछ अपना दिल भी ऐसा है,  जो चैन से रहना चाहता है,  कुछ अपना मन भी ऐसा है,  जो बेफिकरा होना चाहता है,  मंजिल है चाहे दूर बहुत,  पर पाने की हसरत कम नही होती l कुछ अच्छा हो तो अच्छा हो,  ये जीवन कुछ तो अच्छा हो,  व्यवहार हो जग में अच्छा,  ये जीवन सबका अच्छा हो,  सबको मिले जग में खुशियाँ,  गुलामी की जिंदगी अच्छी नही होती l

Sometimes understand yourself

कुछ तो दिल को समझाना चाहिए,  कुछ तो मन को समझाना चाहिए,  जब जिंदगी चले जुनून से,  जब जिंदगी चले सुकून से,  कुछ तो खुद को समझाना चाहिए l जब जीवन में परेशानी हो,  जब जीवन में हैरानी हो,  जब सब चलता किसी की मर्जी से,  जब कुछ मिलता किसी की मर्जी से,  तब नही दिल ललचाना चाहिए l मेहनत तो करती दुनियाँ है, किस्मत जो वही मिलता है,  कभी खुशी मिले कभी गम मिले,  पर जीवन का फूल तो खिलता है,  अपनापन लेकर जग में जीये,  यहाँ बड़ा दिल रखना चाहिए l

When life call you

जब कभी जिंदगी आवाज देती है,  रुक जाओ, ठहर जरा पास में तो बैठो,  हम दुनियाँ में खूब घूमते है,  खुद को व्यस्त रखते है,  लेकिन जिंदगी की कद्र नही करते,  वो सुनहरे पल खो देते है,  जो हमारे पास होते है,  जिंदगी को जीते नही,  जहान भर के काम करते है,  दुनियाँ की भाग दौड़ में,  मन को सुकून मिलता नही,  परेशान होकर घूमते है,  मगर दिल पल भर चैन पाता नही,  किसलिए हम है यहाँ और  किसके लिए है,  क्या करने आए थे और क्या कर रहे है,  क्या पाया, क्या खोया,  कितना खाया कितना पीया,  फिर भी भूख बाकी है,  सब मिला, फिर भी कुछ बाकी है,  सपने जिंदगी के क्या और भी बाकी है,  चेहरे पर मुस्कान आनी क्या अभी बाकी है,  जिंदगी में चैन मिला तो सब मिला,  जिन्दगी में प्यार मिला तो सब मिला तो सब मिला,  जिंदगी से प्यार मिला तो फिर क्या पाना बाकी है l

When the life is little sad

जब  कभी जिंदगी उदास सी हो जाती है,  जब चलते चलते थक के हार जाती है,  हँसते हँसते जब आँखों में आँसू आ जाते हैं,  जब अपनी ही हिम्मत साथ छोड जाती है,  जिंदगी कभी जब दूर सी हो जाती है l कभी हँसना आता था तो कभी रोना भी आ जाता है,  कभी जीना आता था तो कभी जीना छूट जाता है,  कभी मुश्किलें बेवजह आ जाती है,  कभी जिंदगी कहीँ गुम हो जाती है,  जिंदगी कभी बेहोश सी हो जाती है l हम सोचते थे कि सब ठीक है,  और सब ठीक हो जाएगा,  पर ना तो कुछ ठीक है और ना ही कुछ ठीक हो पाता है,  जिंदगी यूँ ही चले जाती है,  कुछ खुश होकर कुछ दुखी होकर,  कभी लगता है ना जिंदगी पाने की खुशी,  ना जिंदगी खोने का गम l

Want to be happy

If we want to be happy,  We should to make  ourselves satisfied,  We can do something  which can make our life easy  and comfortable,  We can do the efforts  but we should be worryless,  We have to make ourselves  without expectations,  We can do help others,  But forget in returns,  We must to thankful to The God for giving us everything.  Sometimes think,  But no need to over think,  Just make yourself free and Make yourself happy. 

I can't stop myself to go ahead

I can't stop myself to go ahead,  I can't stop myself to think positive,  I can't stop myself to do good,  I can't stop myself to help others,  I can't stop myself to happy myself,  I can't stop myself to happy others,  I can't stop myself to see goodness in others,  I can't stop myself to give  my best,  I can't stop myself to believe in myself,  I can't stop myself to believe in others,  I can't stop myself to believe in God,  I can't stop myself to see the beauty,  I can't stop myself to know myself,  I can't stop myself to awaken myself,  I can't stop myself to make my mind free,  I can't stop myself to make myself free,  I can't stop myself to make myself active,  I can't stop myself to make myself creative.