Posts

कभी खुशियाँ तुम्हारा इंतजार करें

कभी तुम खुशियों का इंतजार करो,  कभी खुशियाँ तुम्हारा इंतजार करे,  कभी तुम मंजिल का इंतजार करो,  कभी मंजिल तुम्हारा इंतजार करे  l अगर तुम यह सोचते हो,  मैं तो दुनियाँ में अकेला हूँ,  अकेला ही यहाँ जी लूँगा,  लेकिन दुनियाँ में, एक दूजे के साथ बिना,  जिंदगी कहाँ कटती है,  कभी तुम सपनों का इंतजार करो,  कभी सपने तुम्हारा इंतजार करे l सबको किसी ना किसी चीज की, जरूरत पड़ती है,  कभी इंसानो की, कभी प्रकृति की,  एक दूसरे के सहारे से ही  तो जिंदगी चलती है,  कभी तुम अपनों का इंतजार करो,  कभी अपने तुम्हारा इंतजार करे  l Thank you. 

कुछ हमारा, कुछ तुम्हारा

कुछ हमारा, कुछ तुम्हारा,  ये सारा संसार हमारा,  जिंदगी को जी कर देखो,  दिखे खुशियों का नजारा  l जो मिला, वो बाँट के खाए,  जिससे मिलता,  उसका शुक्र मनाएं,  जिंदगी सही से चल रही तो,  फिर क्यूँ ना किस्मत पर इतराए,  छूट जाए जब तन मन की पीड़ा,  फिर जीवन लगे ये प्यारा  l चाहतें इंसान की, मंजिल पर ले जाती है,  मुस्कुराहटें इंसान की,  दिलों पे राज कर जाती है,  चलते रहना जिंदगी है,  हँसते रहना जिंदगी है,  कुछ करने की कोशिस ही तो,  जीवन बदले हमारा  l Thank you. 

कुछ कमाया, कुछ बचाया,

कुछ कमाया, कुछ बचाया,  कुछ कहीं लगाया, कुछ गवांया,  फिर कुछ खोया, फिर कुछ पाया,  जीवन की गाड़ी तो  ऐसे ही चलती रहती है,  खाली आया, खाली गया  l दुनियाँ के हिसाब किताब में,  कोई पास है, कोई फेल है,  जिंदगी के रंगमंच पर,  कोई कोई हँसता है, तो कोई रोता है,  किसी का जीवन सफल सा लगता,  किसी का जीवन लगता, यूँही गया l किस्मत सबको नचाती फिरती,  कभी यहाँ, कभी वहाँ,  अपनी मर्जी से कोई ना जीता,  सब है मुसाफिर यहाँ,  जो छूट जाए, तन मन की तकलीफे,  फिर तो लगता जीवन नया  l सब सोच का ही खेल है सारा,  जिससे जीवन बिगड़े बने,  पछतावा किस बात का,  जीवन तो ये आगे बढ़े,  छोड़ दे जो मन चिंताएँ,  फिर संग खुशियों का काफिला  l Thank you. 

कभी कभी चुप रहना भी अच्छा होता है

हरदम बोलते रहना ठीक नही,  कभी कभी चुप रहना भी अच्छा होता है,  हरदम बहस करते रहना ठीक नही,  कभी कभी सुनना भी अच्छा होता है l शांत मन, शांत चित  और शांत वातावरण बने,  दुनियाँ में खुश रहने के लिए,  मन में अच्छे भाव पले,  जीवन में खुशी पाने के लिए,  कभी कभी एकांत भी अच्छा होता है l चिंताओं का राज क्यूं होवे  विपदाओं का राज क्यूँ होवे,  ना रहे आँखों में आँसू,  चेहरे पर मुस्कान भी होवे,  सपने पूरे करने के लिए,  मेहनत करना अच्छा होता है  l Thank you. 

जब तक जीयेंगे, जी भर के जीयेंगे

जब तक जीयेंगे, जी भर के जीयेंगे,  जब तक रहेंगें, खुश हो के रहेंगें, कौन यहाँ कितने दिन रहेगा,  किसी को ये मालूम नही,  किसकी किस्मत में क्या लिखा है,  किसी को ये मालूम नही,  औरों की बातें सब करते हैं,  बात अपनी कोई करता नही,  जिंदगी कितनी खास मिली है,  इसकी चर्चा कोई करता नही,  कितने दिन की खुशियाँ जग में,  किसी को ये मालूम नही  l यूँ तो सब अपने हाथों में,  फिर भी औरों से अपेक्षा रखते हैं,  क्या खोया, क्या पाया जग में,  हिसाब कहाँ, कब रखते हैं,  क्या मिलना, क्या जाना है,  किसी को ये मालूम नही  l हर पल बदले जिंदगी ये,  मन बदलता रहता है,  सोच बदले जाए हमारी,  क्यूँ चिन्ता में मन रहता है,  बेवजह परेशान होने का कोई फायदा नही  l धन्यवाद 

जिंदगी को जब भी देखा है

जिंदगी को जब भी देखा है,  कुछ खुशियों से भरी हुई,  कुछ गम से भरी हुई,  कुछ सुकून से भरी हुई,  कुछ प्यार से भरी हुई l बेचैनियाँ अगर आती है,  कुछ देर में चली जाती है,  फिर रास्ते भी दिख जाते हैं,  फिर मंजिल भी मिल जाती है,  छोड़कर सब फिक्र चिंता,  जिंदगी फिर से मुस्काए l अगर छोड़ दे, हम जिद्द झूठी,  तो जीना फिर आसान है,  किससे क्या लेना देना है,  हर कोई यहाँ मेहमान है,  आना जाना लगा है रहता,  जिंदगी उम्मीदों से भरी हुई  l Thank you. 

सब मुश्किल तेरी हट जाए

सब मुश्किल तेरी हट जाए,  जब जिंदगी उत्साह से भरी हुई,  जब जिंदगी साहस से भरी हुई,  जब आगे बढ़ने में हो हौसला,  जब काम करने में हो हौसला,  तब जिंदगी तेरी निखर जाए  l जब राहें कुछ आसान बने,  तब जिंदगी कुछ आसान बने,  जब कदमों में हो मजबूती,  जब हाथों में हो मजबूती,  तब मेहरबान ये किस्मत हो जाए  l मन छोड़ दे तू अपनी करना,  रब की मरजी भी कुछ होती है,  जो वो चाहे वही होता है,  जो वो करता वही होता है,  तेरी चाहत भी पूरी होगी,  क्यूँ ना रब का शुक्र मनाएं  l जब रहना है इस जहान में,  तो फिर कैसी बेचैनी है,  जब मंजिल तेरी पास ही है,  तो फिर काहे की दूरी है,  तेरे ख्वाबों में जो बसा हुआ,  फिर से तुझसे मिल जाए  l Thank you. 

जिंदगी विचारों से ही तो चलती है

जिंदगी विचारों से ही तो चलती है,  जिंदगी विचारों से ही तो बनती है,  अच्छे विचार जिंदगी को,  खूबसूरत बनाते हैं,  अगर विचार नही किया तो फिर जिंदगी दिशाहीन है,  जिंदगी को सही दिशा,  विचारों से ही तो मिलती है l आप क्या सोचते हैं,  आप कैसे सोचते हैं,  आप जीवन में क्या हैं,  क्या बनना चाहते हैं,  कहते हैं यूँ तो सब,  किस्मत के हाथों में है,  लेकिन किस्मत भी तो  हमारे कर्मों से बनती,  बिगड़ती है l जब हाथ पैर हिलेंगें नही तो क्या खोएंगें, क्या पाएंगे, कुछ काम करेंगें नही तो क्या जीवन में पाएंगें,  सब मिलता है जीवन में,  जो आगे हाथ बढायेंगें  l Thank you. 

छूट जाए मन की तृष्णा

छूट जाए मन की तृष्णा,  मिट जाए मन की तृष्णा,  शांत हो जाए मन ये,  हट जाए, पाने की तृष्णा  l जीवन ये खुशहाल बने,  कुछ तो सुंदर ख्याल बने,  सोचे जो भी अच्छा ही,  नही सोचे तो जीवन कमाल बने,  हट जाए, अज्ञान का परदा,  हट जाए, अहंकार का परदा l जीवन जीयें बड़ी शान से,  बेमतलब की बातों में फंसे ना,  हर पल की कीमत है होती,  कोई भी पल बर्बाद करें ना,  समझ लिया जो खुद का जीवन,  क्या है मंजिल, जाना कहाँ है,  सुंदर वो पल बन जाते हैं,  याद रहे जब वो कृष्णा l Thank you. 

अच्छा सोचने से बढ़िया कोई इलाज नही है

अच्छा सोचने से बढ़िया,  कोई इलाज नही है,  प्रार्थना के सिवाय,  कोई सहारा नही है,  अच्छा सोचने से,  चीजें ठीक हो जाती है,  अच्छा सोचने से जिंदगी में,  जान आ जाती है  l कई बार जीवन में, ऐसे मोड़ आते है,  जब जीने के हौसले भी,  कमजोर हो जाते हैं,  लेकिन जिन्हें जीना होता है,  जिन्हें अपनों के लिए,  कुछ करना होता है,  वे तो हर मुश्किल से,  लड़ जाते हैं  l कुछ जिंदगी अच्छी,  बन जाती है,  कुछ किस्मत,  अच्छी बन जाती है,  मुश्किलें पैदा होती है,  तो उनका हल भी होता है,  दुनियाँ में जीने का,  आप में बल भी होता है,  चिंताएँ करने का कोई,  फायदा नही है  l अच्छा सोचने से,  जीवन अच्छा बन जाता है,  जैसी सोच होगी,  जीवन वैसा ही बन जाता है,  स्वस्थ रहना है तो,  खुश रहना सीख लीजिए,  औरों के दुख देख के,  जीना सीख लीजिए,  आप का दुख,  क्या औरों के दुख से बड़ा है,  अपने जीवन को अच्छा, बनाना सीख लीजिए,  मन मार के जीने का,  ...

इस जीवन को इतना समझा

इस जीवन को इतना समझा,  ये जीवन तो है, खेल तमाशा,  सब अच्छा चलता रहता है,  कब क्या हो जाए पता नही,  पलभर में बदले ये दुनियाँ,  कब चलना हो जाए, यह पता नही  l यहाँ सब कुछ छूटता जाता है,  हाथों में कुछ भी नही रह पाता है,  कभी खुशी तो, कभी गम आ जाता,  कभी राह मिले, कभी रास्ते खो जाए,  मंजिल की तलाश में घूमते रहते,  क्या मिल पाए, कुछ पता नही  l क्या पाये, क्या खो जाता है,  क्या सोचे, क्या हो जाता है,  आँखें बन्द करके, कभी जो सोचा,  क्या करना था, क्या हो गया है,  बेवजह की चिंताओं में,  जीवन की घड़ियाँ, खो जाती है,  एक जैसा समय नही रहता,  कब मुश्किल आ जाए, यह पता नही l Thank you. 

किसी के लिए कुछ करे तो

किसी के लिए कुछ करे तो,  जीवन बढ़िया है,  किसी को अपना कहे तो,  जीवन बढ़िया है,  अपने लिए तो सब जीते हैं यहाँ,  औरों के लिए जीये तो,  जीवन बढ़िया है  l हँसी खुशी में बीते जीवन,  एक दूजे की खातिर हो जीवन,  कुछ तो अच्छा सोचे मन में,  मुश्किलों से बाहर निकले जीवन,  चिंता नही रहे जो मन में,  फिर तो समझो जीवन बढ़िया है  l कुछ चले, कुछ चलते जाएँ,  मंजिल की तरफ कदम बढ़ाएं,  कुछ पाया, कुछ पाना जग में,  मन का धीरज, नही खो पाए,  जब जाग गए तो तभी सवेरा,  किसलिए ये खोये जीवन  l Thank you. 

दुनियाँ में अब तो जीना सीख लिया

दुनियाँ में अब तो जीना सीख लिया,  किस्मत पे अब तो हँसना सीख लिया,  फिक्र छोड़कर सब,चल पड़ा अपनी धुन में,  मंजिलें देखकर, बढ़ गया पाने के लिए,  जिंदगी में अब तो खुश रहा जाए  l यूँ तो अकेले ही, आगे बढ़ता गया,  चाहे कुछ मिला या ना मिला,  पर अपने काम करता गया,  टूट गई मन की अकड़ने, छूट गई झूठी तड़पने,  क्यूँ ना जिंदगी से अब प्यार किया जाए  l चलो, और जिंदगी में खुशियाँ भरी जाए,  चलो, और जिंदगी के लिए कुछ किया जाए,  भूलकर बातें सब पुरानी,  चलो, जिंदगी में कुछ नया किया जाए  l Thank you. 

जिंदगी कहती है कि चल

जिंदगी कहती है कि चल,  मुश्किलें कहती है कि चल,  क्या गया जो रोता है,  सब पास में है क्यूँ ना हँसता है,  चाहतें कहती है कि चल  l कुछ तो जी लें, जिंदगानी है,  हर पल नई कहानी है,  कुछ अच्छा भी लगता है,  कुछ मायूस सा दिल लगता है,  रास्ते कहते है कि चल  l हर तरफ रोशनी बिखरी आशाओं की,  हर तरफ खुशियाँ बिखरी है बहारों की,  आज भी कुछ हँसने की चाहत होती है,  आज भी कुछ जीने की चाहत होती है,  कदम मेरे कहते हैं कि चल  l कौन समझा जिंदगी की अजीब अदाओं को,  कौन समझा जिंदगी की नई अदाओं कोको,  प्यार के कुछ पल, जीने के लिए क्या काफी नही,  जिंदगी कितनी गई, कितनी बाकी रही,  दूरियाँ कहती है कि चल l Thank you ❤

आपकी जिंदगी है ये

आपकी जिंदगी है ये इसका ख्याल तो कुछ कीजिए,  आपकी दुनियाँ है ये,  इस दुनियाँ में रंग भर लीजिए,  तन मन की निरोगता से,  जिंदगी में खुशियाँ भर लीजिए  l कुछ सोचकर तो चल पड़े,  रास्ते भी नये मिल जायेंगें,  कुछ रुक लिए फिर चल पड़े,  मंजिल भी यूँही मिल जायेगी,  आस और प्रयास से,  मुश्किलें हट जाती है,  मन के भ्रम भी टूट जाते,   जिंदगी आसान कर लीजिए  l बेवजह परेशान होने का,  कोई फायदा नही,  मन को मारके जीने का भी,  कोई फ़ायदा नही,  सुकून रहे इस जिंदगी मे,  कुछ कर्म ऐसे कीजिए l मुड़ जाए जो मन हमारा, तो ये जीवन बदल जाता है, एक दूजे के साथ से ही,  हँसना जीवन में आता है,  आज जाए, कल भी जाए,  जिंदगी ऐसे ही चलती जाए,  खुशकिस्मत हो जो भी मिला है,  शुक्र प्रभु का कीजिए l Thank you. 

कभी तो तलाश मेरी खत्म होगी

कभी तो तलाश मेरी खत्म होगी,  क्या दूंढता हूँ मैं इस दुनियाँ में,  क्या चाहता हूँ मै इस दुनियाँ से,  क्या है मंजिल मेरी, कहाँ है मंजिल मेरी,  कहाँ पर मैं रहता हूँ, कहाँ पर मुझे जाना है  कभी तो प्यास मेरी खत्म होगी  l आज को जीया ही नही तो,  क्या जीना आया,  आज सुकून से रहा ही नही तो,  क्या दुनियाँ में रहना आया,  कितना कुछ पा लिया,  और कितना कुछ खो दिया,  कितना कमाया दुनियाँ में,  और कितना यहाँ लगा दिया,  कब मेरी और पाने की,  चाह खत्म होगी  l कहाँ पर है घर मेरा कहाँ पर ठिकाना है,  कहाँ से आया हूँ मैं और कहाँ मुझे जाना है,  इस दुनियाँ में जो समय मिला है,  क्या मेरे लिए वह काफी है,  जो वक्त की कीमत ना समझूँ,  तो समय की बर्बादी है, कुछ समझ लिया जो इस जीवन को,  फिर तो किस्मत मेहरबान होगी  l Thank you so much. 

ये भाग दौड़ की जिंदगी

ये भाग दौड़ की जिंदगी,  ये मुश्किलों भरी जिंदगी,  ये कुछ पाने की जिंदगी,  ये सब पाने की जिंदगी,  कोशिश तो ऐसी रहती,  ये जीवन आसानी से चल जाए,  घर बार चले पैसे से,  ये पैसा कमाने की जिंदगी  l सच्चाई तो यही है,  हम खुद को धोख़ा देते हैं,  भटकते रहते हैं,  और खुद को समझा लेते हैं,  कभी खुश होने की जिंदगी,  कभी दुख पाने की जिंदगी  l कभी चाहत भरी ये जिंदगी,  कभी मुस्कुराहट भरी ये जिंदगी,  कभी दर्द झेलते रहते,  कभी राहत भरी ये जिंदगी  l कुछ जीने की ख्वाईश है,  कुछ हँसने की चाहत है,  कुछ अपनेपन की जिंदगी,  कुछ बेगानी सी जिंदगी l Thank you. 

खूबसूरत जिंदगी उनकी बनती है

खूबसूरत जिंदगी उनकी बनती है,  जो इसको जीते है,  जो खुद भी खुश रहते हाँ,  औरों को भी खुश रखते हैं,  खोना पाना और दुख सुख तो आते जाते रहते हैं,  खुशी उनके जीवन में आती है,  जो खुशियाँ बाँटते रहते है  l चलते चले जाना है,  जब तक ये जिंदगी है,  मुस्कुराते चले जाना है,  जब तक जिंदगी है,  वे किस्मतवाले होते हैं, जिनके अपने करीब हैं,  जिनके दिल में प्यार बसता है,  वे तो दिल से अमीर है,  रोशनी उनके जीवन मैं होती है,  जो मन को उजाला करते हैं  l छूट जाता है सब धीरे धीरे, इन हाथों से,  कितना पकड़ के रखेंगे, इन हाथों से,  बेवजह की बातों को भी कितना पकड़ेंगें,  जो जीवन में खुशियाँ ना भरे,  उनमें कितना उलझेंगे,  उनकी चाहतें भी पूरी होती हैं,  जो एक दूजे के लिए कुछ करते हैं  l Thank you. 

कुछ अच्छा सोच लिया जाए

कुछ अच्छा सोच लिया जाए,  कुछ मन को मोड़ लिया जाए,  कुछ आगे बढ़ने की ख्वाईश हो,  कुछ नया करने की चाहत हो,  कुछ ईरादा नया किया जाए l कुछ शब्दों पर ध्यान दिया जाए, कुछ शब्दों पर अमल किया जाए, कुछ अपने को समझा जाए,  कुछ औरों को समझा जाए,  कुछ वायदा नया किया जाए l जब हँसना अच्छा लगने लगे,  जब जीना अच्छा लगने लगे,  जब भूले अपने पराये को,  जब हर कोई प्यारा दिखने लगे,  जब आसमान सा जीवन हो,  जब सागर जैसा जीवन हो,  जब पंछी जैसे उड़ते फिरे,  जब फूलों जैसे महकाते फिरे,  जब हवा जैसा जीवन हो,  कुछ जीवन में रंग भरा जाए  l Thank you. 

जब मंजिल की तलाश हो तो

जब मंजिल की तलाश हो तो,  कदम बढ़ते जाते हैं,  कुछ पाने की चाहत हो तो,  हाथ बढ़ते जाते हैं,  हाथों में अगर हाथ आ जाए तो,  ताकत दुगनी हो जाती है,  चुप रहकर अगर बोला जाए तो,  जुबाँ बातों में असर कर जाती है,  जब सपनों को पूरा करना हो तो,  कुदरत भी साथ दे जाती है l किस्मत किसको कहते हैं,  कुछ अपने हाथों से लिखते हैं,  हिम्मत किसको कहते हैं,  जो आगे बढ़ते रहते हैं,  समय के जो साथ रहता है,  जीवन उसका बन जाता है,  खोना पाना, कभी हार जीत,  जीवन तो ऐसे ही चलते जाता है,  सही सोच लिया, वह करते चले तो,  जीवन में खुशियाँ आती है  l जब नफरत ना हो सीने में,  जब चाहत हो जीने में,  जब ख्वाबों का सिलसिला हो,  जब इरादों में मजबूती हो,  जब नई मंजिलें दिखती हो,  जब नई आदतें जन्मती हो,  जब सुंदरता मन में वास करे,  जब प्यार दिल में प्रकाश करे तो,  जिंदगी खूबसूरत बन जाती है l Good morning🥱 Thank you so much. 

जीवन अच्छा लगता है

जब मन में खुशी हो तो,  जीवन अच्छा लगता है,  जब चेहरे पे हँसी हो तो,  जीवन अच्छा लगता है,  दुखी रहने का कुछ फायदा नही,  जब दिल में प्यार हो तो,  जीवन अच्छा लगता है  l मन अगर मजबूत है तो,  कुछ भी हासिल हो सकता है,  ज़ुबाँन पे अगर मिठास हो तो,  कोई भी अपना बन सकता है,  जब दिल की बातें होती हो तो,  जीवन अच्छा लगता है  l कुछ मिल गया, कुछ मिल जाए,  कोई मिल गया, कोई मिल जाए,  इस जीवन की राहें है ऐसी,  कुछ खोए, यहाँ कुछ पाए,  जब मन में चैन सुकून हो तो,  जीवन अच्छा लगता है  l Thank you. 

ये जीवन खुशियाँ से भर जाए

ये जीवन खुशियाँ  से भर जाए,  सबके चेहरों पर हँसी आ जाए,  जी भर के जी ले जिंदगी को,  रूह पे निखार आ जाए l कदम चल पड़े उस दिशा में,  जहाँ मस्ती की बहार हो,  छूट जाए सारी चिंताएँ,  दिल में प्यार ही प्यार हो,  अगर एक दूजे का साथ हो तो,  जीवन में बहार आ जाए  l कुछ सोचना है अच्छा,  कुछ करना है अच्छा,  कुछ चाहना है अच्छा तो,  कुछ पाना है अच्छा,  सही दिशा में मन चले तो,  मंजिल का पता लग जाए  l ये जो जिंदगी मिली है,  ये तो बहुत अनमोल है,  ये जो साँसें मिली है,  ये तो बेहद अनमोल है,  इस जिंदगी की कीमत समझे तो,  जीवन सफल ये हो जाए  l Good morning🥱

जिंदगी की राहें जो आसान होती

जिंदगी की राहें जो आसान होती,  तो हर चेहरे पर मुस्कुराहट होती,  इस दुनियाँ के टेढ़े मेढे रास्ते,  इस दुनियाँ के कठिन हैं रास्ते,  जिंदगी फिर से हँस देती,  जो मुश्किलें इसकी दूर होती  l कदम कदम पर परेशानियाँ है,  उन्हें दूर हटाते रहते हैं,  मुश्किलें चाहे हो ज्यादा,  फिर भी मुस्कुराते रहते हैं,  गम और खुशी का संगम जीवन,  एक दूजे के साथ से खुशहाल ये जीवन,  अगर अपनापन दिल में नही होता,  तो जिंदगी जीनी मुश्किल होती l चलते जाना है, आगे बढ़ते जाना है,  लक्ष्य हासिल करते जाना है,  छोड़कर चिंताएँ सारी,  सुकून का जीवन जीते जाना है,  मन खुशियों से भरा रहे तो,  ये जिंदगी आसान होती  l Thank you

मिलकर हम आगे बढ़ेंगे

मिलकर हम आगे बढ़ेंगे,  मिलकर सब आगे बढ़ेंगे,   हाथों से जब हाथ मिलेंगे,  ताकत से सब आगे बढ़ेंगे,  टूटेंगे सब भ्रम मन के ,  जीत का आगाज करेंगे  l दूर हो चाहे मंजिलें,  पास में वो आयेगी,  आगे कदम बढ़ायेंगें हम,  खुशियाँ लौटकर आयेगी,  अपनापन दिल में भरा है,  सपने सब पूरे करेंगे  l चाहतों के मौसम है ये,  प्यार के मौसम है ये,  चलती फिरती जिंदगी में,  खुशियों के मौसम है ये,  कुछ मिला है इस जहान से,  कुछ और पाते जायेंगें  l सोच लिया जो कर के दिखा दे,  हर मुश्किल दूर हटायेंगे,  रोशनी बिखेरेगी उन राहों पर,  जिस ओर कदम बढायेंगें,  मन में है विश्वास हमारे,  जिंदगी हसीन बनायेगें l Thank you. 

हमें देखना है जीवन में

हमें देखना है जीवन में,  आगे कैसे बढ़ा जाए,  हमें देखना है खुद को,  कैसे खुश रखा जाए,  हमें देखना है दुनियाँ में,  कैसे रहा जाए,  कुछ बातें हो जाती है ऐसी, जब जीना मुश्किल लगता है,  इस दुनियाँ की भाग दौड़ में,  अजब ये जीवन दिखता है,  हमें देखना है मुश्किल समय में,  खुद को कैसे ठीक रखा जाए  l सोच अच्छी है तो जिंदगी, ठीक से चल पाती है,  आगे बढ़ने की चाह हो, तो रास्ते भी निकल जाते हैं,  बेवजह की बातों में,  समय गँवाना ठीक नही,  हरदम मन की बातों में,  आना ठीक नही,  हमें देखना है दुनियाँ में कैसे सुकून से रहा जाए  l हरदम बोलने की आदत, अच्छी नही होती है, हरदम सोचने की आदत,  अच्छी नही होती है, जब विपरीत हालात हो तो,  जीवन बेरुखा लगता है,  जब नही जीने में सहयोग हो तो,  मुश्किल ये जीवन दिखता है,  हमें देखना है कैसे  मंजिल पर पहुँचा जाए l Thank you. 

रोज रोज की वही जिंदगी

Image
रोज रोज की वही जिंदगी,  लगता है हर पल नई जिंदगी,  कुछ प्यार भरी, कुछ चाह भरी,  लगता है  कुछ मदभरी जिंदगी,  जिसे अपना समझा, वही अपना,  वरना ये अजनबी जिंदगी l ये भीड़ भाड़ की जिंदगी,  ये भाग दौड़ की जिंदगी,  कुछ हँसी खुशी की जिंदगी,  कुछ मुश्किल सी ये जिंदगी l कुछ बेचैन सी ये  जिंदगी,  कुछ सकून भरी ये जिंदगी,  चलती ही जा रही है,  नाराज सी ये जिंदगी l कभी ये घबराए, कभी ये मुस्काए,  कभी ये इतराए, कभी ये इट्ठलाये,  कुछ तृप्त सी ये जिंदगी,  कुछ प्यास सी ये जिंदगी l कभी अच्छी भी लगती है,  कभी बुरी भी लगती है,  कुछ थकी हुई सी जिंदगी,  कुछ आराम सी ये जिंदगी,  कुछ आम सी ये जिंदगी,  कुछ खास सी ये जिंदगी  l

सोचने का नजरिया बदले

Image
सोचने का नजरिया बदले,  देखने का नजरिया बदले,  मन को साफ करने की आदत,  दिल को साफ करने की आदत,  कुछ जीने का तरीका बदले  l चाहतें मन में है तो कुछ बुरा नही,  प्यार मन में है तो कुछ बुरा नही,  कुछ सपनों में रंग भरें,  कुछ जीवन में खुशियाँ भरे, दुनियाँ में रहने का तरीका बदले l जिन्हें प्यार है जिंदगी से,  वो ही खुशहाल है,  जिनकी नीयत अच्छी है,  वही मालामाल है,  जिनके हर कदम में एक जुनून है,  जिनके मन में पाने का जज्बा,  जिनके काम में नयापन है,  मंजिल की तरफ वही आगे को बढ़ते  l

सारे खिलौने उसने बनाए

Image
सारे खिलौने उसने बनाए,  सारे खेल है उसने रचाए,  नचा रहा वह सब को ऐसे,  जैसे कठपुतली को नाच नचाए,  सारी दुनियाँ चलती फिरती,  कोई ईधर् चला, कोई उधर चला,  ऐसा जीवन उसने बनाया,  कोई इसमें चैन ना पाए  l बिना मकसद का जीना यहाँ है,  जो मकसद है वह मिल नही पाए,  इसको ही किस्मत कहते हैं,  कोई खोये, कोई पाए,  सब एक दूजे को जानते हैं,  फिर भी कोई जान ना पाए,  अजनबी की तरह रहे सब,  उसकी लीला कोई समझ ना पाए  l वो देखे सब वो जाने सब,  उसकी नजरों से कोई बच नही पाता,  वो ही करता वो ही करवाता,  वो ही सबका दिल बहलाता,  वो ही देखे, वो ही दिखाए,  वो ही सबको सही राह दिखाए  l

ऊपर बैठा तू सब कुछ देखे

Image
  ऊपर बैठा तू सब कुछ देखे,  खेल खेलता तु इस दुनियाँ में,  सबको नाच नचाता फिरता,  तु ही लिखता किस्मत सबकी,  तू जाने सब, सबको पहचाने,  तू ही देता हिम्मत सबको  l तू ही तो संसार चलाता,  तू ही तो खुशियाँ बरसाता,  तेरा वास है हर दिल हर घर में,  नाम तेरा है सारी दुनियाँ में,  तू ही तो है मंजिल सबकी,  तू ही फैला है सारे जग में  l सब तेरे हैं, सब में तू है,  हर जगह पर तू ही तू है,  धरती गगन में तेरा नूर है फैला,  सब जीवों में तू भरपूर है फैला,  हर कोई चाह तेरी रखता है जग ये l

किसने क्या कहा था

Image
किसने क्या कहा था, कौन क्या कह रहा है,  कौन क्या कहेगा, छोड़ो इन बातों को,  यह देखो कि तुम क्या कह रहे हो,  तुम क्या सोच रहे हो,  तुम क्या महसूस कर रहे हो,  किसी से भी आप महत्वपूर्ण हो,  आप इस दुनियाँ में मौजूद हो,  आप चीजों को समझते हो,  देखते हो और  विश्लेषण करते हो,  छोड़ो कौन क्या सोच रहा हो l जो दुनियाँ में नही है, जो समझा नही सकते,  उनकी बातों पर कितना विश्वास करोगे,  किसने किस हालात में क्या बात कही होगी,  यह आप नही जानते, आज महत्वपूर्ण है,  आज का समय महत्वपूर्ण है,  आज को जीना आवश्यक है,  आज में खुश रहना आवश्यक है,  बेवजह की बातों में पड़ने से अच्छा,  अपने काम पर ध्यान दिया जाए,  देखो जीवन का अमूल्य क्षण  कम होता जा रहा है  l मंजिल दूर भी है तो क्या हुआ,  हमें तो चलना है,  मुश्किलें जीवन में है तो क्या हुआ,  हमें तो आगे बढ़ना है,  किस्मत हमारी बदलने कोई आयेगा नही,  हमें तो अपनी किस्मत को खुद ही बदलना है,  चिंता करने से कष्ट कोई दूर होता नही है,...

मैं कौन हूँ

Image
मैं कौन हूँ,  दुनियाँ का बेहद मुश्किल सवाल,  लेकिन खोजना भी जरूरी,  स्वयं को जानने के लिए,  खुद को समझने के लिए,  मैं मन तो नही, जो सोचता है,  मैं दिल तो नही, जो धड़कता है,  जो महसूस करता है,  मैं आँख तो नही जो देखती है,  मैं जीभ तो नही जो चखती है,  मैं हवा तो नही श्वासों में आती जाती है,  मैं पैर तो नही जो चलते हैं,  मैं हाथ तो नही जो सब काम करते हैं,  मैं जुबाँन तो नही जो बोलती है,  मैं शरीर तो नही,  जिसे मैंने धारण किया हुआ है,  जिसका नाश हो जाना है,  फिर मैं कौन हूँ,  मैं कहाँ हूँ इस शरीर में,  मैं वह हूँ जो बोलता हूँ,  मैं वह हूँ जो देखता हूँ,  मैं वह हूँ जो सुनता है,  मैं वह हूँ जो जानता हूँ,  मैं वह हूँ जो महसूस करता हूँ,  मैं वह हूँ जो जो सब करता हूँ,  मैं वह हूँ जो साँस लेता हूँ,  मैं धड़कन में आवाज,  मैं आँखों में प्रकाश,  मैं मन में विश्वास,  मैं बेहद सूक्ष्म,  मैं अनंत का भाग,  मैं असीम का भाग,  मैं अखंड का भाग, ...

जब जीवन को पहचान लिया

Image
जब जीवन को पहचान लिया,  जब खुद को जान लिया,  जब मन में जो भी ठान लिया,  जब लक्ष्य को पहचान लिया,  फिर तो हँसना आ गया,  लगता है जीना आ गया  l माना मुश्किल है जीवन के रास्ते,  माना उलझन भरे है दुनियाँ के रास्ते,  माना मंजिल है दूर तेरी,  माना किस्मत अभी नही चमकी तेरी,  पर ख्वाब देखना क्यूँ छोड़ें,  पर आगे बढ़ना क्यूँ छोड़ें,  मन में है विश्वास भरा तो, ख्वाब पूरे करना आ गया  l है कुछ भी नही आसान यहाँ,  फिर भी सब है आसान यहाँ,  दुख और सुख से भरा ये जीवन,  गम और खुशी से भरा ये जीवन,  शुरुआत करी तो क्या पाना मुश्किल,  चाह करी तो क्या मिलना मुश्किल,  जो सोच लिया वह कर के दिखा दे,  रंग सपनों में भरना आ गया  l

काहे की फिक्र करें हम

Image
  काहे की फिक्र करें हम,  जो होना है वह होता ही है,  जो मिलना है मिल जाता है,  जो खोना , वह खोता ही है,  कितनी जग में कमाई करें,  सब इस जग में लग जाता है,  कितना बाहर घूमते रहे,  आखिर तो घर को आना ही है  l कौन यहाँ पर अपना दिखता है,  सब चेहरे पहचाने लगते हैं,  कोई याद तो रह जाता है,  कोई दूर हो जाता है,  इस जीवन का काम है चलना,  कभी सुख आना कभी जाना ही है l कभी तो मंजिल पास है आती,  कभी दूर हो जाती है,  कभी खुशियाँ पल में मिल जाती,  कभी दूर हो जाती है,  दुख सुख का संगम है जीवन,  फिर काहे को घबराना है  l

कुछ भी याद रहे ना रहे

Image
  कुछ भी याद रहे ना रहे,  अपनी साँसों को याद रखते रहिए,  कुछ भी ध्यान रहे ना रहे,  अपनी साँसों पर ध्यान रखिये,  साँस ही तो जीवन शक्ति है,  साँस ही तो है जो मुक्ति की युक्ति है,  तन मन को स्वस्थ रखना है तो,  शुद्ध हवा का सेवन करिए  l जिसने खुद को पहचाना है,  उसके लिए क्या मुश्किल पाना है,  जिसने अपने मन को जाना है,  जिसने अपने तन को समझा है,  जिसने अपनी कमजोरी जान ली,  जिसने अपनी ताकत पहचान ली,  उसने इस जीवन को संभाला है,  जीवन को लम्बा जीना है तो,  लम्बे साँस लेते रहिए  l छोटी छोटी बातें ही जीवन को बदल देती है,  छोटी छोटी खुशियाँ ही जीवन में आनंद भर देती है,  बेवजह की बातों से दूर जो होते जायेंगें,  जीवन को जो आसान बनाए,  उन रास्तों पे चलते जायेंगें,  खुशहाल ये जीवन करना है तो,  तन मन में उर्जा भरते रहिए  l

श्वासों को बदलते रहिए, और जीवन बदलते रहिए

Image
श्वासों को बदलते रहिए,  और जीवन बदलते रहिए,  कभी छोटा श्वास, कभी लंबा श्वास,  शूद्ध वायु सेवन करते रहिए,  और जीवन में स्वस्थ रहिए  l शरीर तो एक मोटर गाड़ी,  जो पंचतत्वों से बनी हुई,  अन्न जल  ईंधन इसमें डालते है,  मन रूपी बैटरी इसमें लगी हुई, श्वासों से चार्ज होती रही,  जिंदगी की गाड़ी चलती श्वासों के कारण,  इन श्वासों को अपना कहिए  l तन में बैठा आत्मा राजा,  जो बोलता है, देखता है, सुनता है,  खाता है, पीता है, रोता है, हँसता है,  इस जिंदगी का आनंद लेता है,  तन मन की स्वस्थता के लिए,  सही खान पान जरूरी है,  जिंदगी जीने के लिए,  श्वासों का चलना जरूरी है  l मिट जाए कष्ट तन मन के,  जो श्वासों पर नियंत्रण हो,  आती जाती शक्ति श्वासों के जरिये,  जीवन शक्ति श्वास हमारे,  श्वासों पर मन केंद्रित करिए  l जो श्वास श्वास नाम सुमिरन किया रब का,  जन्म सफल ये हो जाए,  छूट जाए कष्ट तन मन के,  खुशियो से जीवन भर जाए,  श्वास अगर नही खाली जाए,  फिर त...

आप अपनी बात कहते रहिए

Image
आप अपनी बात कहते रहिए,  दुनियाँ क्या कहती है, मत फिक्र करिए,  औरों की बातों के कारण,  जिंदगी ये प्रभावित ना हो,  ये जिंदगी तो आपकी जिंदगी,  जो सही लगे, वह करते रहिए  l अपनी बात कहनी भी जरूरी है, औरों की बात सुननी भी जरूरी है,  जिस बात में कोई भला ना हो,  उसे भूल जाना जरूरी है,  आपकी ये है अपनी जिंदगी,  इस जिंदगी का आनंद लेते रहिए  l जो जिंदगी को बेहतर बनाए,  वो ही काम करने है,  जो जिंदगी को आसान बनाए,  वो ही काम जरूरी है,  जिंदगी खुशिया से भर आए,  काम वही करते रहिए  l

सब ओर तेरी ही चर्चा है

Image
सब ओर तेरी ही चर्चा है,  सब ओर तेरी ही खुशियाँ है,  तूने ये जहान बनाया है,  ये जमीन आसमान बनाया है,  सारा ब्रमांड रचाया है,  कण कण में मौजूद आप ही,  तेरी कृपा से आनंदवर्षा है  l अनंत सुख तेरे नाम में, अनंत सुख तेरे ध्यान में,  अनंत सुख तेरे ज्ञान में, अनंत सुख तेरे धाम में, तेरी ही याद बसी मन में,  तुझसे ये जीवन बढ़िया है  l सबपे तेरे उपकार हैं,  सब तेरे उपहार है,  जो उलझे दुनियाँ के कामों में,  उन्हें चैन कहाँ है दुनियाँ में,  तुझसे जो प्रीत लगाए है,  उनका जीवन तो बढ़िया है  l

फिर वही थकी थकी सी जिंदगी

Image
फिर वही थकी थकी सी जिंदगी,  फिर वही रुकी रूकी सी जिंदगी,  फिर भी उदास उदास सी जिंदगी,  फिर वही आराम आराम सी जिंदगी  l जैसे जिंदगी अपनी गति भूल गई है,  जैसे ये अपनी मति भूल गई है,  जैसे ये कहीं खो गई है,  जैसे ये गुमसुम सी हो गई है,  फिर वही गुमनाम सी जिंदगी  l कुछ सोचा था जहान में नया करने का,  कुछ सोचा था जहान में पाने का,  आगे बढ़ने की धुन सिर पर सवार थी,  अपनी मस्ती में चलने की मन में खुमार थी,  लेकिन आज दिखती है नाराज सी जिंदगी  l

खुद ही खुद पाना लक्ष्य नही

Image
ये जिंदगी औरों के भी कुछ काम आए,  कुछ काम करे औरों की खातिर,  कुछ बात करे औरों की खातिर,  ये जिंदगी कुछ तो दुनियाँ में,  अपनी पहचान बनाए l माना दुनियाँ में कठिन है जीने की राहें,  माना दुनियाँ में  बेचैन रहती है निगाहें,  माना किस्मत में सब कुछ मिलना नही होता,  माना कई बार प्रयास हमारा पूरा नही होता,  ये जिंदगी कुछ तो अपनी राह बनाए  l कुछ मंजिलें दूर है, पर चाहोगे तो मिल जायेगी,  कुछ अंधरें राहों में है पर, चाहोगे तो दूर हो जायेगें,  कुछ मन सोचेगा, कुछ दिल महसूस करेगा,  इस तरह जीवन खुशियोँ से भरेगा,  चलों अपने हाथों ही अपनी तकदीर बनाएँ  l

कभी जिंदगी को अपना समझकर तो देखो

Image
कभी जिंदगी को अपना समझकर तो देखो,  कभी जिंदगी में खुशियाँ भरकर तो देखो,  जिंदगी का जितना ख्याल तुम रखोगे,  जिंदगी भी तुम्हारा उतना ख्याल रखेगी,  कभी जिंदगी को ठीक रखकर को देखो  l माना कि दुनियाँ में चिंताएँ बहुत है ज्यादा,  माना कि जिंदगी को काम बहुत है ज्यादा,  कभी साथ मिल जाता है, कभी साथ छूट जाता है,  कभी पराया बनता अपना, कभी अपना पराया बन जाता है,  कैसी है कहानी जिंदगी की, समझ में नही आती,  कभी खुशियाँ मिल जाती है, खुशियाँ कभी दूर चली जाती है,  कभी खुद अपने हाथों से जिंदगी बदलकर देखो  l तन मन और रूह से ये जिंदगी बनती है,  सही खानपान और साँसों से ये जिंदगी चलती है,  सही सोच बढ़ाती है इस जिंदगी को आगे,  सही काम बढ़ाते हैं इस जिंदगी को आगे,  कभी जिंदगी की खातिर, कुछ तो करके देखो  l

बड़ा सोचो, बड़ा बनो

Image
  बड़ा सोचो, बड़ा बनो,  छोटी छोटी बातों में,  क्यूँ उलझे फिरते हो,  दुनियाँ की बातों में,  क्यूँ उलझे फिरते हो,  सोचो कुछ खुद के लिए,  सोचो कुछ औरों के लिए,  बड़ा सोचो, कुछ बड़ा करो  l देखो जहान तुम्हारा है,  तुम्हारे है जहानवाले,  किससे करोगे नफरत,  अपने है सब दुनियाँवाले,  प्यार के रास्ते पर चलकर,  सब हल निकल आते हैं,  जिंदगी की समस्याओं से,  बाहर निकल आते हैं,  अपने लिए क्या जीना है,  दुनियाँ मैं औरों के लिए जीयो  l मानवता की सेवा करना,  धर्म है इंसान का,  इस दुनियाँ में खुशियाँ भरना,  काम है इंसान का,  डोर जिंदगी की कब छूट जाए,  किसी को यह पता नही,  मुश्किल जीवन में कब आ जाए,  किसी को पता नही,  कल का कोई पता नही है,  आज का जीवन जीयो  l

जिंदगी को जो जीया ना

Image
जिंदगी को जो जीया ना,  उसने क्या पाया जहान में,  जिंदगी में जो हँसा ना,  उसको क्या मिला जहान में,  ये जिंदगी सौगात है,  ये जिंदगी उपहार है,  ये जिंदगी तो प्यार है,  जो जिंदगी से प्यार है,  मिलता है क्या उसको जहान में,  जो नही खुश हुआ जहान में  l मस्तियों का दौर है,  फिर जीना क्यूँ भूल जाते है,  ऐसे मौके जिंदगी में, कम बहुत ही आते हैं,  छोड़ो सारे फिक्र यहीं,  अपने सपनों को उड़ान दो,  मुश्किल से मिलता दिल जहान में,  उस दिल मत छोड़ना,  बड़ी खास है ये जिंदगी,  मिलती नही आसानी से  l चल पड़ो उस दिशा में,  जहान तुम्हारी मंजिल है,  हर हाल में तुम मुस्कुराना ,  बेशकीमती ये जिंदगी है,  दुनियाँभर की बातों से,  क्या फर्क पड़नेवाला है,  जिंदगी संवार दे जो,  वही जहान में प्यारा है,  जिंदगी को खो दिया तो,  फिर सब छूट गया जहान से  l

ये दुनियाँ चला चली का मेला

Image
ये दुनियाँ चला चली का मेला,  कोई आज गया कोई कल गया,  कोई मेले में रहा अकेला ,  किसी का नही पक्का यहाँ ठिकाना  l अपनों को छोड़ के चल देते हैं, सबको छोड़ के चल देते हैं,  जग को छोड़ के चल देते है,  मुख सबसे मोड के चल देते है,  इस दुनियाँ से चलना पड़े अकेला l जिंदगी साथ छोड़ जाती है, किस्मत भी रूठ जाती है,  छोड़कर ये जहान दूसरे जहान में चले जाते हैं,  दुनियाँ के हर शख्स से नाता तोड़कर चले जाते हैं,  देखो ईश्वर का अजब है खेला  l

जिंदगी यूँ ही चले जाती है

Image
मुश्किलें कम नही होती,  जिंदगी यूँ ही चले जाती है,  सोचते हैं कुछ अच्छा मिलेगा,  सोचते हैं कुछ अच्छा होगा,  पर मुश्किलें दूर नही हो पाती है,  ये मुश्किलों का दौर कुछ लम्बा हो गया है,  ये जिंदगी का दौर कुछ कठिन सा हो गया है,  लगता है जिंदगी यहाँ बस समय बिताती है,  पूरी तरह जी नही पाती है  l चाहते तो यही है कि सबका जीवन खुशहाल बने,  सोचते तो यही है कि जीवन में कुछ कमाल हो,  पर जैसा सोचते हैं ऐसा जीवन में कुछ होता नही है,  जैसा चाहते हैं वैसा जीवन में कुछ मिलता नही है,  यूँ तो जीवन में अधूरे कुछ प्रयास नही है,  जो काम करते हैं मन लगाकर करते है,  पर हरदम सफलता साथ आती नही है,  लगता है जिंदगी में कुछ कमी सी रह गई है l सच्ची बात कहने में कुछ हर्ज नही है,  जो देखते हैं आँखों से सच तो वही है,  यूँ तो जिंदगी हर रोज नई बन जाती है,  यूं तो जिंदगी को हर रोज खुशी मिल जाती है,  अपने अपने हाल में यहाँ सब खुश हो लेते है,  जो पास में है उसमें मन को मग्न कर लेते हैं,  देखते ही देखते होठों पे हँसी...

Either you will rise

Image
  Either you will rise,  Or your ego will rise,  There is a compitition between You and your egos,  All parts of your body should grow perfectly,  Your personality should grow,  There should be growth of your mind and heart,  Nothing should be squeeze,  There should be infinite growth of your life.  No one can be small when he leave his egos,  Anyone can be great when he leave his egos,  Our mind should be stable,  It should be free from egos and anger,  Our mind should be free from all toxic thoughts,  Our mouth should be free from all negative words,  We should be walk on the great path that is love.  What our eyes search,  What we are always search, Manytimes mistakes of others,  Manytimes we have the ego that  I know better than you,  We have the egos that I do better than you,  We have that the egos that I have too much than you,  Manytimes we are living in searching and co...

मेरे मन में ये क्या चल रहा है

Image
  मेरे मन में ये क्या चल रहा है,  इस दिल में क्या चल रहा है,  इस तन में क्या चल रहा है,  जीवन में ये क्या चल रहा है  l कभी बेचैनी, कभी खामोशी,  कभी मन में हलचल है होती,  कभी तन ये थका थका सा है,  कभी मन ये रूका रूका है,  कभी सोचा क्या खोया, और क्या मिल रहा है  l ये मन चुप कभी नही रहता,  ये मन कुछ भी बोलता रहता,  कुछ सोचे तो जीवन निखरता रहता,  नही सोचे तो जीवन संवरता रहता,  इस मन से जीवन को बल मिल रहा है l

जीना इसी को कहते है

Image
जीना इसी को कहते है,  जो जीते औरों की खातिर,  जो करते औरों की खातिर,  जो हँसते औरों की खातिर,  जो रोते औरों की खातिर,  नही दूर दिलों से रहते हैं  l कुछ बात अलग उनमें होती है,  जो दुनियाँ से अलग दिखलाती है,  भीड़ में चलते हैं लेकिन पहचान अलग बन जाती है,  कुछ खास तरह का जीवन बनता,  जो हर मुश्किल दूर हटाते हैं  l जहान प्यार से ये चलता है,  नफरत का कोई काम नही है,  सेवा व्यर्थ नही जाती है,  जिंदगी व्यर्थ नही जाती है,  औरों के दुख सुख में शामिल होते हैं,  जो सबको अपना कहते हैं l

कौन जीया इस जिंदगी को

Image
कौन जीया इस जिंदगी को,  किसने लिया आनन्द जिंदगी का,  किसके मन में खुशियाँ भरी है,  किसके जीवन में सुख-शांति भरी है,  किसको मिला चैन जिंदगी में  l कुछ सवाल है जिनका जवाब नही है,  सबकी कहानी एक जैसी है,  कुछ चिंता तो आज की रहती,  कुछ फिक्र कल की रहती,  कौन बना मस्त जिंदगी में  l दुनियाँ में भागदौड़ है ऐसी,  सब कुछ पाने की चाह लगी है,  व्यस्त रहें दुनियाँ के कामों  में इतना,  कि जिंदगी जीना भूल गए  हैं,  काम अगर जरूरी है तो, आराम भी जरूरी है जिंदगी में  l

सब कर्मों का ही तो फल है जीवन

Image
  सब कर्मों का ही तो फल है जीवन,  जो इस जहान में जीवन ऐसा मिलता है,  कोई अच्छा जीवन जीता है,  कोई मुश्किल में जीवन जीता है,  कोई अच्छे घर में जन्म लेता है,  कोई फुटपाथ पे जन्म लेता है,  कोई पढ लिखकर इंसान बनता है,  कोई अनपढ़ रहकर गरीब रहता है,  कुछ सरकारों के सही फैसले,  जिनसे जीवन बदलता है  l कुछ सोच जो अच्छी बने तो,  जीवन बदल जाता है,  जो कर्म दुनियाँ में अच्छे करे तो,  जीवन संवर जाता है,  खुशकिस्मती है इस जहान में जो,  मनुष्य का जन्म मिलता है,  कुछ भी कर लें, कुछ भी पा ले,  ऐसा तोहफा मिलता है,  कुछ सपने देखते हैं,  जिनसे जीवन को बल मिलता है  l जीवन का सफर ये ऐसा,  जहाँ राहों में मुश्किलें आती है,  लेकिन सब आगे बढ़ते हैं,  और मुश्किलें हार जाती हैं,  कुछ पाने की की जो कोशिश,  हर चीज मिलती जाती है,  मंजिलें नही दूर रहती,  चाहतें पूरी होती जाती है,  कुछ मिले कुछ रह जाता है,  जीवन ऐसे ही चलता है  l

तेरे नाम में है जो खुशियाँ

Image